You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

नया मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश भारत का एक राज्य है, इसकी राजधानी भोपाल है। मध्यप्रदेश 3,08,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के साथ भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। इसकी आबादी 7 करोड़ से अधिक है। इनमे से 75% से अधिक लोग गांवों में रहते हैं। इसके उत्तर में उत्तरप्रदेश, पूर्व में छत्तीसगढ़, दक्षिण में महाराष्ट्र, पश्चिम में गुजरात, तथा उत्तर-पश्चिम में राजस्थान है। मध्यप्रदेश की टोपोग्राफी मिश्रित है और इसमें मैदानी क्षेत्र और पहाड़ दोनों शामिल हैं। इस राज्य में तीन प्रमुख मौसम होते हैं नवंबर से फरवरी तक सर्दी, मार्च से मई तक गर्मी और जून से सितंबर तक मानसून।

खनिज संसाधनों से समृद्ध, मध्यप्रदेश हीरे और तांबे का सबसे बड़ा भंडार है। मध्यप्रदेश की स्थलाकृति नर्मदा-सोन घाटी द्वारा सुनिश्चित होती है। यहां के ग्रामीणों का मुख्य व्यवसाय खेती है, सोयाबीन, गेहूं और ज्वार (सोरघम) मुख्य फसलें हैं। सागौन, साल, बांस और तेंदू के पेड यहां बड़ी संख्या में पाए जाते हैं। हिन्दी, मध्यप्रदेश की आधिकारिक भाषा है, जो सबसे व्यापक रूप में बोली जाती है, क्षेत्रीय बोलियों में मालवी, बुंदेली, बघेली, निमरी मध्यप्रदेश में आमतौर पर बोली जाती है।

नर्मदा, चंबल, ताप्ती, बेतवा, सोन, शिप्रा, काली सिंध और तवा जैसी प्रमुख नदियों पर भूमि की सिंचाई निर्भर है। वर्तमान में 80 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी सड़क बनी हुई है, जो लगातार बढ़ रही है। कम्युनिकेशन्स भी अच्छी तरह से विकसित हो रहे हैं| भारत के विभिन्न भागों को जोड़ने वाला रेल मार्ग मध्यप्रदेश से गुजरता है। राज्य में ऐतिहासिक, पुरातात्विक, वास्तु और तीर्थयात्रा की दृष्टी से महत्वपूर्ण अनेक स्मारक हैं। यहां के जंगल, वन्य जीवन से समृद्ध है।