You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

MP CM Covid-19 Bal Seva Yojana

Start Date: 22-07-2021
End Date: 02-09-2021

मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना

...

See details Hide details


मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना

कोरोना महामारी ने अनेक परिवारों में बच्चों से उनके माता-पिता दोनों को छीन लिया है। ऐसे में इन बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने एक नई पहल की है। ऐसे बच्चों की मदद के लिए मुख्यमंत्री कोविड -19 बाल सेवा योजना शुरू की गई है।
इस योजना का उद्देश्य इन बच्चों को आर्थिक एवं खाद्य सुरक्षा प्रदान करना है, ताकि वे गरिमापूर्ण जीवन निर्वाह करते हुए अपनी शिक्षा भी बिना किसी बाधा के पूरी कर सके ।

➥ इस योजना से मिलने वाले लाभ :-

• योजना के अंर्तगत बच्चों को 5000 रुपए की मासिक आर्थिक सहायता और राशन उपलब्ध कराया जाएगा। यदि बच्चे की आयु 18 वर्ष से कम है तो बच्चों की सहायता राशि उनके संरक्षक के संयुक्त खाते में जमा की जावेगी।
• प्रत्येक बच्चे को स्कूल शिक्षा , उच्च शिक्षा , तकनीकी शिक्षा, मेडिकल शिक्षा, विधि शिक्षा आदि हेतु योजना के अनुसार निशुल्क शिक्षा ( पहली कक्षा से स्नातक तक) उपलब्ध करवाई जाएगी।
• कोरोना प्रभावित बच्चों की मदद के लिए एक हेल्पलाइन भी बनाई गई है। ऐसे बच्चों के संरक्षण के संबंध में कोई भी जानकारी
• हेल्पलाइन नंबर - 181 ,
• व्हॉटस नंबर - 9407896571
• चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर- 1098 पर दी जा सकती है।

इस योजना का लाभ उन बच्चों को दिया जाएगा जिनके अभिभावको की मृत्यु कोरोना महामारी के कारण 1 मार्च 2021 से 30 जून 2021 तक की अवधि में हुई है।

महिला एवं बाल विकास विभाग की इस योजना का उद्देश्य कोरोना महामारी से प्रभावित अधिकाधिक लोगों तक राहत पहुंचाना है। इस योजना को सफल बनाने के लिए आपके सुझाव आमंत्रित हैं। इसे नीचे दिए comment box बॉक्स में साझा करें।

All Comments
Reset
104 Record(s) Found

Kuldeep Baghel 4 years 10 months ago

मंत्री कोविड-19 वालों से वायुसेना बहुत ही अच्छी योजना है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों से दूर अंचल में इसका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए और गरीब तबके के बच्चों को इसका लाभ प्राप्त हो सके ऐसी निचले स्तर से व्यवस्था की जाए

Mukesh Kumar 4 years 10 months ago

Social media plateform की सहायता ली जाये। Social media तथा सरकारी तंत्र के माध्यम से लोगों को aware किया जाये। इसके लिए local body को use किया जा सकता है। Mohalla awareness program चलाये जा सकते हैं ।

PradyumnaMishra 4 years 10 months ago

एमपी सरकार से मेरा अनुरोध है कि जो अभी टैलेंट सर्च का अभियान शुरू किया है उसकी उम्र सीमा 23 तक की जाए , क्योंकि 20से25 के बीच का समय ही कुछ करने और कर दिखाने का होता है ,ऐसे में अगर सरकार ही हमे सहायता और अवसर नही देगी तो फिर कितना भी टेलेंट क्यों न हो वो तो फिर बेकार ही है। और हम आर्थिक रूप से इतने सक्षम नहीं जो दूसरे माध्यम से आगे आ सके।

ShivangiMishra 4 years 10 months ago

इस योजना के अंतर्गत कोरोना काल में अनाथ बच्चों के लिए सरकार द्वारा 5000रूपये आर्थिक सहायता दी जा रही है।

ShivangiMishra 4 years 10 months ago

मप्र सरकार की कोविद 19 बाल सेवा योजना कोरोना काल में अनाथ तथा बेसहारा हुए बच्चों के जीवन स्तर को संवारने और उनका भविष्य उज्ज्वल करने की योजना है।

SuryaprakashMishra 4 years 10 months ago

कोरोना महामारी के ड्यूटी के दौरान कोरोना से मृत कर्मचारी के परिवार को अनुकंपा नियुक्ति अच्छी पहल है

SuryaprakashMishra 4 years 10 months ago

मुख्यमंत्री कोविड 19 बाल सेवा योजना कोरोना महामारी के समय तबाह हुये परिवारो को अंधेरे में रोशनी दिखाने का काम करेगी

ShivangiMishra 4 years 10 months ago

कोरोना महामारी के ड्यूटी के समय शासकीय कर्मचारियों के मृत्यु के उपरांत उनके बच्चों को अनुकम्पा नियुक्ति देकर भविष्य बनाया है जो सराहनीय है।