You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

MP CM Covid-19 Bal Seva Yojana

Start Date: 22-07-2021
End Date: 02-09-2021

मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना

...

See details Hide details


मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना

कोरोना महामारी ने अनेक परिवारों में बच्चों से उनके माता-पिता दोनों को छीन लिया है। ऐसे में इन बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने एक नई पहल की है। ऐसे बच्चों की मदद के लिए मुख्यमंत्री कोविड -19 बाल सेवा योजना शुरू की गई है।
इस योजना का उद्देश्य इन बच्चों को आर्थिक एवं खाद्य सुरक्षा प्रदान करना है, ताकि वे गरिमापूर्ण जीवन निर्वाह करते हुए अपनी शिक्षा भी बिना किसी बाधा के पूरी कर सके ।

➥ इस योजना से मिलने वाले लाभ :-

• योजना के अंर्तगत बच्चों को 5000 रुपए की मासिक आर्थिक सहायता और राशन उपलब्ध कराया जाएगा। यदि बच्चे की आयु 18 वर्ष से कम है तो बच्चों की सहायता राशि उनके संरक्षक के संयुक्त खाते में जमा की जावेगी।
• प्रत्येक बच्चे को स्कूल शिक्षा , उच्च शिक्षा , तकनीकी शिक्षा, मेडिकल शिक्षा, विधि शिक्षा आदि हेतु योजना के अनुसार निशुल्क शिक्षा ( पहली कक्षा से स्नातक तक) उपलब्ध करवाई जाएगी।
• कोरोना प्रभावित बच्चों की मदद के लिए एक हेल्पलाइन भी बनाई गई है। ऐसे बच्चों के संरक्षण के संबंध में कोई भी जानकारी
• हेल्पलाइन नंबर - 181 ,
• व्हॉटस नंबर - 9407896571
• चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर- 1098 पर दी जा सकती है।

इस योजना का लाभ उन बच्चों को दिया जाएगा जिनके अभिभावको की मृत्यु कोरोना महामारी के कारण 1 मार्च 2021 से 30 जून 2021 तक की अवधि में हुई है।

महिला एवं बाल विकास विभाग की इस योजना का उद्देश्य कोरोना महामारी से प्रभावित अधिकाधिक लोगों तक राहत पहुंचाना है। इस योजना को सफल बनाने के लिए आपके सुझाव आमंत्रित हैं। इसे नीचे दिए comment box बॉक्स में साझा करें।

All Comments
Reset
104 Record(s) Found

ShivangiMishra 4 years 10 months ago

कोरोना महामारी से तबाह हुए परिवारों के लिए सरकार ने यह योजना लागू कर मानव सेवा का बहुत अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया है।

ShivangiMishra 4 years 10 months ago

मुख्यमंत्री कोविंद 19 बाल सेवा योजना के अंतर्गत कोरोना महामारी में अनाथ हुए बच्चोंकी शिक्षा दीक्षा के लिए वरदान साबित होगी।

SuryaprakashMishra 4 years 10 months ago

यह योजना कोरोना महामारी से उजड़े हुये परिवारो से हुये अनाथ बच्चों के लिए वर्तमान भविष्य निर्माण का काम करेगी

ShivangiMishra 4 years 10 months ago

मुख्यमंत्री कोविंद 19 बाल सेवा योजना सरकार की कोरोना से अनाथ हुए बच्चों का भविष्य निर्माण में सहायक होगी , सरकार की ये पहल सराहनीय है।

Pratima singh 4 years 10 months ago

मुख्यमंत्री कोविड 19बालसेवायोजनाबहुत अच्छी योजना है इसमें जिन बच्चों के माता-पिता की मृत्यु कोरोनावायरस से हो गई है उन्हें सरकार के द्वारा पढ़ने लिखने की और कुछ मासिक सहायता भी दी जाती है

Rama Nand Pathak 4 years 10 months ago

बहुत अच्छी योजना है नजर रखे बड़े संघठन फर्जी बच्चो को अनाथ लेकर दाखिल कर योजना का लाभ लेने के लिए लगे है कोरोना रिपोर्ट अस्पताल रिपोर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट चाहिए

Jay darshan Rawat 4 years 10 months ago

मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना के अतिरिक्‍त सामान्य शिक्षा के साथ उन्हें कुछ आत्मनिर्भर बनाने क़़ा कौशल दिया जो आर्थिक मजबूती के साथ मनोबल को उच्च करता है। उन्हें विशेष रूप से कला, हस्तकला, दस्तकारी, कम्प्यूटर कोर्स, डाटा इन्ट्री, नक्काशी, संगीत, खेल, अध्यापन, लेखन, समाचारपत्र, कहानी कविता लेखन की वास्तविक शिक्षा दी जाए। और कौशल विकास की संस्थाओं के कार्यों में गुणवत्ता लायी जाए। प्रशिक्षण का कितना निम्न स्तर है और कितनी निम्न तकनीक है ये हम शासकीय अकादमी में जाकर देख सकते हैं।

Hansa patidar 4 years 10 months ago

बहुत अच्छी पहल है... कोरोना ने अनेक बच्चों के साये छिन लिए... ऎसे में सरकार का जो कदम है सराहनीय है... सक्षम लोग भी उनकी सहायता करे तो सरकार को ऎसे लोगो को प्रोत्साहित करना चहिये जिससे सरकार का फायदा और सक्षम लोगों को प्रोत्साहन दोनों हो सकता है... इसमें