You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

साथ मिलकर हम निश्चित ही कोरोना वायरस को हरा सकते हैं

Start Date: 25-03-2020
End Date: 19-05-2020

आज हम सभी जानते हैं कि पूरी दुनिया COVID 19 - कोरोना वायरस की बढ़ती ...

See details Hide details

आज हम सभी जानते हैं कि पूरी दुनिया COVID 19 - कोरोना वायरस की बढ़ती महामारी से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही है। ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार COVID 19 - कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है; साथ ही उसे हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
इसके लिए सभी आपातकालीन सेवाएं 24 * 7 काम करेंगी। स्थानीय रूप से इस वायरस के प्रसार को रोकने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका नागरिकों की है, ऐसे में आज हर नागरिक की यह जिम्मेदारी है कि वह सरकार द्वारा जारी सभी सलाह के अनुसार सावधानी बरते और बताए गए सभी नियमों का पालन करे।

एक नागरिक और समुदाय के रूप में, हम चाहते हैं कि आप 5 कामों के द्वारा, हमेशा आवश्यक सावधानी बरतें-

• घर पर रहें।
• नियमित रूप से अपने हाथ धोते रहें।
• छींकते समय हमेशा रुमाल या फिर अपनी बाजू का उपयोग करें।
• बिना हाथ धोए अपने चहरे को छूने से बचें।
• बात करते समय हमेशा एक निश्चित दूरी बनाएं रखें।

हम चाहते हैं कि इस वायरस से लड़ने में आपकी भी भागीदारी हो। हम चाहते हैं कि आप भी इस वायरस से लड़ने के लिए हमें समाधान सुझाएं और इसे समुदाय में आगे फैलने से रोकें। अपने सुझाव के साथ अपने जिले व शहर का नाम लिखना न भूलें।

निश्चित ही हम सभी के लिए यह एक मुश्किल घड़ी है; लेकिन साथ मिलकर हम यह मुश्किल घड़ी भी पार कर सकते हैं।
सावधानी व बचाव के उपायों के बारे में अधिक जानकारी के लिए, यहां क्लिक करें

All Comments
Reset
932 Record(s) Found

Prakash kumar Sen 6 years 6 months ago

मेरे प्यारे देशवासियों , इस बात को भलीभांति समझिये कि कोरोना वायरस से निजात पाने के लिए lockdown और social distancing (सामाजिक दूरी) ही एक मात्र विकल्प है। यह एक बहुत बड़ी त्राशदी है यदि हम लॉकडाउन के नियमो का पालन नहीं करते हैं तो यह वायरस कुछ ही समय में पूरे भारत में फ़ैल जायेगा और सम्पूर्ण देश का विनाश हो सकता है।
हमारे संविधान में मौलिक कर्तव्य में यह बात कही गयी है कि देश कि रक्षा करें और आह्वान किए जाने पर राष्ट्र कि सेवा करें
अतः अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें ।

GOURAV SINGH 6 years 6 months ago

On 29th of Jan 2020, the first corona positive case was registered in India and It takes 2 months to reach 1000 cases and now just in 4 days we have reached 2000 cases in India and many more to come, now you guys can imagine how deadly this virus is and I don't think there is anyone who is not aware of it but then also the virus is spreading rapidly in our country please its a request to follow the instruction given by the government and do not leave from your home unless it's necessary.

GOURAV SINGH 6 years 6 months ago

On 29th of Jan 2020, the first corona positive case was registered in India and It takes 2 months to reach 1000 cases and now just in 4 days we have reached 2000 cases in India and many more to come, now you guys can imagine how deadly this virus is and I don't think there is anyone who is not aware of it but then also the virus is spreading rapidly in our country please its a request to follow the instruction given by the government and do not leave from your home unless it's necessary.

Hardyal Kushwaha 6 years 6 months ago

आदरणीय @kpmaurya1 जी @drharshvardhan जी आपके माध्यम में मैं अपने मान्यनिये प्रधानमंत्री @narendramodi और @PMOIndia में ये फोटो सांझा करना चाहता हूँ जो स्पेन और अमेरिका वाले वेंटिलेटर की कमी में उपयोग में ला रहे है इसे स्पेन के मेरे और @PilarViviente के मित्र ने भेजा है

deepika sahu 6 years 6 months ago

नमस्कार,
हम सब जानते है कि पीएम जी ने ५अप्रैल को ९ बजकर ९ मिनट पर सबको दिया, मोमबत्ती जलाने को कहा है ये बहुत अच्छा विचार है। हम पीएम सर के साथ है।।और मै सबसे अपील करना चाहती हूं कि पीएम सर के निर्देशों का पालन करे।।
धन्यवाद

Sukhchain Singh Pendro 6 years 6 months ago

सम्मानित मंच, कोरोना महामारी से लड़ने के लिए शासन द्वारा आरोग्य सेतु नामक एक एप लॉन्च किया गया है, जिसके माध्यम से हम इस बीमारी से लड़ने के तरीके एवं स्वयं के बचाव की जानकारी हासिल कर सकते हैं अत: आप सभी से निवेदन है कि इस एप को अवश्य डाउनलोड करें एवं लोगों को भी जानकारी प्रदान करने में शासन की मदद करें|जय हिंद जय भारत

Jayant Madliya 6 years 6 months ago

सम्पूर्ण भारत में सरकार को जल्द से जल्द कोरोना पीड़ित लोगों के शवो को दफन करने पर रोक लगाई जानी चाहिए क्योंकि इससे हमारी भूमि प्रदूषित हो सकती है।अतः सभी कोरोना संक्रमित लोगो का दाह संस्कार ही किया जाना चाहिए नहीं तो दफन शव से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाएगा। दुनिया में कई देशों ने दफनाने पर पूर्व में ही रोक लगाई जा चुकी हैं।