You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

साथ मिलकर हम निश्चित ही कोरोना वायरस को हरा सकते हैं

Start Date: 25-03-2020
End Date: 19-05-2020

आज हम सभी जानते हैं कि पूरी दुनिया COVID 19 - कोरोना वायरस की बढ़ती ...

See details Hide details

आज हम सभी जानते हैं कि पूरी दुनिया COVID 19 - कोरोना वायरस की बढ़ती महामारी से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही है। ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार COVID 19 - कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है; साथ ही उसे हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
इसके लिए सभी आपातकालीन सेवाएं 24 * 7 काम करेंगी। स्थानीय रूप से इस वायरस के प्रसार को रोकने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका नागरिकों की है, ऐसे में आज हर नागरिक की यह जिम्मेदारी है कि वह सरकार द्वारा जारी सभी सलाह के अनुसार सावधानी बरते और बताए गए सभी नियमों का पालन करे।

एक नागरिक और समुदाय के रूप में, हम चाहते हैं कि आप 5 कामों के द्वारा, हमेशा आवश्यक सावधानी बरतें-

• घर पर रहें।
• नियमित रूप से अपने हाथ धोते रहें।
• छींकते समय हमेशा रुमाल या फिर अपनी बाजू का उपयोग करें।
• बिना हाथ धोए अपने चहरे को छूने से बचें।
• बात करते समय हमेशा एक निश्चित दूरी बनाएं रखें।

हम चाहते हैं कि इस वायरस से लड़ने में आपकी भी भागीदारी हो। हम चाहते हैं कि आप भी इस वायरस से लड़ने के लिए हमें समाधान सुझाएं और इसे समुदाय में आगे फैलने से रोकें। अपने सुझाव के साथ अपने जिले व शहर का नाम लिखना न भूलें।

निश्चित ही हम सभी के लिए यह एक मुश्किल घड़ी है; लेकिन साथ मिलकर हम यह मुश्किल घड़ी भी पार कर सकते हैं।
सावधानी व बचाव के उपायों के बारे में अधिक जानकारी के लिए, यहां क्लिक करें

All Comments
Reset
932 Record(s) Found

RAJNISH KUMAR PANDEY 6 years 6 months ago

घर पर रहें, सुरक्षित रहें और समय समय पर मिलने वाले निर्देशों का पालन करेगा एकमात्र कोरोना को हराने का मंत्र है।

Shivam Dwivedi 6 years 6 months ago

कोराना वायरस से बचने के लिए जो शासन द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गए हैं उनका पालन करै। में अपने स्तर पर अपने देश की पूरी मदद करुंगा।
Address- City Khurai,distt Sagar (MP)

Nandini Verma 6 years 6 months ago

Respected Sir
सभी प्रशासन के लोग बहुत अच्छा काम कर रहे हैं कुछ लोग जो कोरोना को मजाक मे ले रहे हैं उनके खिलाफ शक्ति से कारवाही करना चाहिए!

Dilip Kumar Gupta 6 years 6 months ago

पिछले कुछ दिनों में समाचार पत्रों एवं अन्य संचार माध्यमों के द्वारा यह ज्ञात हुआ है कि जब किसी कोरोना पॉजिटिव संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तब उनके परिवार जनों को व्यक्ति के अंतिम संस्कार के लिए बहुत मुसीबतों का सामना करना पड़ता है सुबह से शाम हो जाती है पर विश्राम घाट मैं उनको जगह नहीं मिलती है मेरा आपसे यह अनुरोध है कि प्रत्येक शहर में आवश्यकतानुसार अंतिम संस्कार के लिए विश्राम घाट चिन्हित किए जाना चाहिए जिससे कि उनके परिवार जनों को मुसीबतों का सामना नहीं करना पड़े।
धन्यवाद

Jyoti Tiwari 6 years 6 months ago

I think hI thiink har district me corona test karne ki facility honi chahiye kyuki abhi bhi bhopal jabalpur ya indore me jo bhi cases aa rahe wo local cases hain. We don't even know ki other diatrict me corona hai ni ya lockdown aur test centre ki kami ki vajah se pta ni chal pa rahe.

Anand Singh Bhabar 6 years 6 months ago

सभी देशवासियों से अपील है कि लाक डाउन का पालन करें और अपने परिवार को सूरक्षित करें

sangeeta sahu 6 years 6 months ago

Sir,,
1..door to door give corona treatment(antiviral,antibacterial,antimalerial),,
jese ham deferent programme chalaker medicine devide krte h,,such like gher gher jaker iron calcium ki tab,,wese hi ab kyu na corona k treatment me use hone wali medicine ko gher gher bante taki jo dar k mare chhupe bethe h unhe ilaj milker wo thik ho ske or koi other unse infected na ho pae...
2.. Lockdown1 mnth
3..positivity..
4..heat like sunbathing compulsary..

Trayambak Dwivedi 6 years 6 months ago

मैं पुरे भारत वासियों से यही कहना चाहता हूं
की धिरज रखे! और आपने देश केलिए कुछ करना चाहते हैं
तो Pmcares मे मदद कर सकते हैं

धन्यवाद