You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

साथ मिलकर हम निश्चित ही कोरोना वायरस को हरा सकते हैं

Start Date: 25-03-2020
End Date: 19-05-2020

आज हम सभी जानते हैं कि पूरी दुनिया COVID 19 - कोरोना वायरस की बढ़ती ...

See details Hide details

आज हम सभी जानते हैं कि पूरी दुनिया COVID 19 - कोरोना वायरस की बढ़ती महामारी से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही है। ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार COVID 19 - कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है; साथ ही उसे हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
इसके लिए सभी आपातकालीन सेवाएं 24 * 7 काम करेंगी। स्थानीय रूप से इस वायरस के प्रसार को रोकने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका नागरिकों की है, ऐसे में आज हर नागरिक की यह जिम्मेदारी है कि वह सरकार द्वारा जारी सभी सलाह के अनुसार सावधानी बरते और बताए गए सभी नियमों का पालन करे।

एक नागरिक और समुदाय के रूप में, हम चाहते हैं कि आप 5 कामों के द्वारा, हमेशा आवश्यक सावधानी बरतें-

• घर पर रहें।
• नियमित रूप से अपने हाथ धोते रहें।
• छींकते समय हमेशा रुमाल या फिर अपनी बाजू का उपयोग करें।
• बिना हाथ धोए अपने चहरे को छूने से बचें।
• बात करते समय हमेशा एक निश्चित दूरी बनाएं रखें।

हम चाहते हैं कि इस वायरस से लड़ने में आपकी भी भागीदारी हो। हम चाहते हैं कि आप भी इस वायरस से लड़ने के लिए हमें समाधान सुझाएं और इसे समुदाय में आगे फैलने से रोकें। अपने सुझाव के साथ अपने जिले व शहर का नाम लिखना न भूलें।

निश्चित ही हम सभी के लिए यह एक मुश्किल घड़ी है; लेकिन साथ मिलकर हम यह मुश्किल घड़ी भी पार कर सकते हैं।
सावधानी व बचाव के उपायों के बारे में अधिक जानकारी के लिए, यहां क्लिक करें

All Comments
Reset
932 Record(s) Found

Nisha Priyadarshi 6 years 5 months ago

सर हम सभी देख रहे हैं की केरल राज्य ने किस तरह कोरो ना से होने वाली मृत्यु पर लगाम लगा रखी है। उस राज्य में नए केसों के साथ-साथ मृत्यु दर पर भी बहुत नियंत्रण हैं। हमें भी अपने स्वास्थ्य विभाग की टीमें बनाकर केरल राज्य में किए जा रहे इलाज और स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण कर उन्हें अपने राज्य में लागू करना चाहिए क्योंकि मध्य प्रदेश राज्य में मृत्यु दर बहुत ज्यादा है।

manoj kumar 6 years 5 months ago

dear sir this is time huge people are not aware in this problem, so many NGO is free in this time so keep give work every NGO and awareness all people...
this is most important think, and happiness department can open for digital meditation conduct for poor people.
i have more knowledge for how to handle anger how to handle stress and how to be motivated .
manoj naresh
my you tube channel
mr.manoj naresh

Nandita Mishra 6 years 5 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी मेरा सुझाव के रूप में आपसे निवेदन है कि राशन वितरण केंद्रों की सख्ती से जांच हो! क्योंकि केन्द्र सरकार द्वारा यह घोषणा की गई है, कि राशनकार्ड धारकों को हर माह मिलने वाले राशन के अतिरिक्त 5 किलो अनाज दिया जाएगा! मैं अरेरा कॉलोनी में रहती हूं! ई-6 ,11 नम्बर और साईं बोर्ड क्षेत्र में गरीब घर के लोगों को अनाज वितरित तो किया जा रहा है, लेकिन उन्हे केवल चावल मिल रहा है, गेहूँ किसी भी परिवार को नही दिया गया है! कृप्या गेहूं वितरण को लेकर आदेश जारी किये जाएं,ताकि गरीब रोटी खा सके

Govinda Kabra 6 years 5 months ago

जिन शहरों गांव में कोरोना पॉजिटिव मिले है उस एरिया को हॉटस्पॉट बना कर पुलिस द्वारा सील कर दिया जाए और कैमरे से एरिया कवर करा जाए जहा गलिया शुरू ओर खत्म होती है वहाँ कैमरे लगाए जाएं ओर आख़री पॉजिटिव मरीज मिलने के 21 दिन तक इसे खोला नही जाना चाहिए ओर शहर के बाकी छेत्र को खोल देना चाहिए साथ ही शहरों गांव कि बॉर्डर चारो तरफ से सील करना चाहिए जिससे शहर से न कोई बाहर जाए न कोई अंदर इंट्री ले जिससे संक्रमण फैलने से रुके बाहर से आए लोगो कों पास से आना चाहिए जिससे उन्हें 21 दिन क्वारंटाइन करा जा सके

Sorav gupta 6 years 5 months ago

बहार फसे लोगो को उनके घर कैसे पुछया जाये प्लीज अपनी अपनी राय दे...
उनको उनके घर पुह्चाने में सहयोग करे....
मैं मुंबई में हू मुझे घर ( शिवपुरी ) जाना है प्लीज हेल्प में

Prashant Phunde 6 years 5 months ago

Dear Mpgov,

I'm Prashant Phunde from Maharashtra (pune) . Main ek hotel management ka student hu. Hum yaha college se Bhopal me IT training ke liye bheja gaya tha. Noor-Us-Subah Palace Bhopal hotel me hum training kr rhe the but lockdown ke wajhse hum apne ghar nahi ja sake. Training ke liye hume paise bhi nahi milte bus khana rehna mil raha tha.
15 April se hotel ne khana dena band kr liya. Hum puri tarah se fas gaye hai. Hotel se koi kisi bhi tarah ki help nahi mil rahi.
Plz help me

Prashant Phunde 6 years 5 months ago

Plz help. Me... I'm from Maharashtra. Main Bhopal me IT training ke liye aa gya tha but ab lockdown ke bajhse ghar Maharashtra bhi nahi ja sakta or me ek Student hu so training kr rha tha isi liye mujhe company ki taraf se Paise bhi nahi or khana bhi Nahi mil raha... Plz help me for anything