You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

साथ मिलकर हम निश्चित ही कोरोना वायरस को हरा सकते हैं

Start Date: 25-03-2020
End Date: 19-05-2020

आज हम सभी जानते हैं कि पूरी दुनिया COVID 19 - कोरोना वायरस की बढ़ती ...

See details Hide details

आज हम सभी जानते हैं कि पूरी दुनिया COVID 19 - कोरोना वायरस की बढ़ती महामारी से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रही है। ऐसे में हमारी प्रदेश सरकार COVID 19 - कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है; साथ ही उसे हर नागरिक का भी ध्यान है कि इस स्थिति में उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
इसके लिए सभी आपातकालीन सेवाएं 24 * 7 काम करेंगी। स्थानीय रूप से इस वायरस के प्रसार को रोकने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका नागरिकों की है, ऐसे में आज हर नागरिक की यह जिम्मेदारी है कि वह सरकार द्वारा जारी सभी सलाह के अनुसार सावधानी बरते और बताए गए सभी नियमों का पालन करे।

एक नागरिक और समुदाय के रूप में, हम चाहते हैं कि आप 5 कामों के द्वारा, हमेशा आवश्यक सावधानी बरतें-

• घर पर रहें।
• नियमित रूप से अपने हाथ धोते रहें।
• छींकते समय हमेशा रुमाल या फिर अपनी बाजू का उपयोग करें।
• बिना हाथ धोए अपने चहरे को छूने से बचें।
• बात करते समय हमेशा एक निश्चित दूरी बनाएं रखें।

हम चाहते हैं कि इस वायरस से लड़ने में आपकी भी भागीदारी हो। हम चाहते हैं कि आप भी इस वायरस से लड़ने के लिए हमें समाधान सुझाएं और इसे समुदाय में आगे फैलने से रोकें। अपने सुझाव के साथ अपने जिले व शहर का नाम लिखना न भूलें।

निश्चित ही हम सभी के लिए यह एक मुश्किल घड़ी है; लेकिन साथ मिलकर हम यह मुश्किल घड़ी भी पार कर सकते हैं।
सावधानी व बचाव के उपायों के बारे में अधिक जानकारी के लिए, यहां क्लिक करें

All Comments
Reset
932 Record(s) Found

Alok 6 years 5 months ago

अधिक से अधिक लोगों की जाँच करना चाहिए
Lockdown का सख्ती के साथ पालन करें जिससे corona का chain टूट सके

Gurucharan parmar 6 years 5 months ago

अभी कोरोना से लड़ने के लिए हमें मध्यप्रदेश में सख्ती से पेश आना होगा और भी विशेष ध्यान रखने पड़ेंगे तभी आगे चलकर हमको रोना को हरा पाएंगे अभी तो जो 20 तारीख से कुछ जगहों पर कुछ दुकानों को खोलने की अनुमति दी है पर लगता है पूरा मार्केट खुल रहा है सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है और पूरे बाजार खचाखच ऐसे में यदि गलती से एक भी कोरोना 40wh किसी के संपर्क में आया तो तबाही मर जाएगी इसलिए मेरा निवेदन है आदरणीय भाई साहब और मध्य प्रदेश सरकार कुछ दिन के लिए और सख्ती से पेश आ कर लोग डाउन को बरक

Yash Dixit 6 years 5 months ago

.please prevent this disease by stopping rumors around you and educate about this disease to
all near you.
.Nobody should fear this disease because prognosis of this disease is good
.We should also stop watching the covid-19 counter because this is not a cricket game and it
is spreading anxiety and depression
.Stop this stigma and we can achieve our goal.
in this time of lockdown , always motivate your family members and friends.
.So be positive and spread awareness.
CITY: BHOPAL