- Competitions on COVID-19 Appropriate Behaviour
- Creative Corner
- Creative Quarantine
- Department of Culture
- Department of Farmers welfare and Agriculture Development
- Department of Mines and Minerals
- Department of School Education - Madhya Pradesh
- Dil Se CM Radio Program
- Lok Seva Department
- Madhya Pradesh Tourism Department
- Smart City Bhopal
- आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का निर्माण
- कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग
- तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग
- नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग
- नया मध्यप्रदेश
- मध्य प्रदेश इको पर्यटन विकास बोर्ड
- मध्य प्रदेश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग
- मध्यप्रदेश वन विभाग की वन्यजीव शाखा
- मध्यप्रदेश सरकार का सफल 1 वर्ष
- माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश
- लोक स्वास्थ्य विभाग, मध्य प्रदेश
- संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग
- सामाजिक न्याय एवं निशक्त जन कल्याण विभाग
- स्तनपान शिशु के जीवन का आधार
प्रदूषण मुक्त दिवाली उत्सव प्रतियोगिता
दीपावली एक दिवसीय पर्व नही, अपितु यह अनेकों त्योहारों का समूह है; ...

दीपावली एक दिवसीय पर्व नही, अपितु यह अनेकों त्योहारों का समूह है; इसीलिए इसे उत्सवों का मौसम भी कहा जाता है।
आइए इस बार हम सब पर्यावरण को बिना प्रदूषित किये दीपावली के उत्सव को मनाएं। इसी विचार को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (EPCO) इस वर्ष ‘प्रदूषण मुक्त दीपावली उत्सव’ मनाने के लिए प्रदेश के सभी ईको क्लब विद्यालयों/महाविद्यालयों के छात्रों व उनके अध्यापकों/प्राध्यापकों/सहायक प्राध्यापकों के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है जो निश्चित ही प्रदूषण मुक्त पर्यावरण बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल होगी।
आप इस वर्ष पर्यावरण को बिना हानि पहुंचाए, प्रदूषण रहित दीपावली कैसे मनाएंगे जो ‘हरित दीपावली’ शब्द को सार्थक करके समाज के समक्ष एक उदाहरण प्रस्तुत कर सके। अभियान का उद्देश्य जन सामान्य को प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने के लिए प्रेरित कर पर्यावरण को संरक्षित करना है। प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने के व्यवहारिक IDEA के साथ ही प्रभारी अध्यापकों/प्राध्यापकों/सहायक प्राध्यापकों एवं छात्र व उसके द्वारा प्रेरित किये गए संबंधी/मित्र आदि के संबंध में भी फोटो या वीडियो साझा करें।
चयनित 10 प्रविष्टियों को प्रथम पुरस्कार के रूप में रूपये 2,000/- एवं द्वितीय को रूपये 1,000/- के प्रोत्साहन पुरस्कार के साथ प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
प्रविष्टियाँ प्राप्त करने की अंतिम तिथि 14 नवम्बर, 2019 है।
नियम एवं शर्तें:
• NGC के अंतर्गत संचालित प्रदेश के सभी ईको क्लब विद्यालय/महाविद्यालय का कोई भी विद्यार्थी/शिक्षक इस प्रतियोगिता में सहभागिता कर सकता है।
• प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियो को www.mp.mygov.in पर रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है। प्रतिभागी https://mp.mygov.in/user/register/ पर जाकर स्वयं को रजिस्टर कर सकते हैं।
• एक प्रतिभागी द्वारा केवल एक प्रविष्टि स्वीकार की जाएगी एक से अधिक प्रविष्टियाँ किसी भी प्रतिभागी के द्वारा स्वीकार्य नहीं की जाएंगी।
• सभी प्रविष्टियां केवल www.mp.mygov.in पर सबमिट की जानी चाहिए।
• Idea सुझाने के पीछे क्या तर्क है, इसका स्पष्टीकरण दें। (अधिकतम 50 शब्दों में)
• कृपया अपने Idea को PDF/Word फॉर्मेट के साथ-साथ फोटो या वीडियो भी अपलोड करें (फोटो अथवा वीडियो से अर्थ है कि आप किस तरह दीपावली को बिना प्रदूषण के मना रहे हैं, विडियो शेयर करने के लिए अपने वीडियो को facebook/youtube पर शेयर करें और उसके Link को PDF में अपने IDEA के साथ www.mp.mygov.in पर सबमिट करें)।
• प्रतिभागी को अपना नाम,पता, ई-मेल एड्रेस और फ़ोन नंबर प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
• प्रविष्टियों का चयन EPCO के विशेषज्ञ पैनल द्वारा किया जायेगा एवं पैनल का अंतिम निर्णय ही मान्य होगा।
• फोटो अथवा वीडियो में किसी भी प्रकार की सामग्री या कोई भी तत्व गैरकानूनी नहीं होना चाहिए।
• चयनित प्रविष्टि के सर्वाधिकार कार्यपालन संचालक एप्को (EPCO), मध्य प्रदेश की संपत्ति होगी एवं इसमें किसी भी प्रकार के बदलाव का अधिकार सुरक्षित होगा।
• कृपया अपनी प्रविष्टि दिनांक 11 नवम्बर, 2019 अथवा उससे पूर्व भेजेंI
• प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी यह सुनिश्चित करें कि:
a) उन्होंने प्रवेश की सभी शर्तों का अनुपालन किया है।
b) उनकी प्रविष्टियां मूल हैं।
c) उनकी प्रविष्टियां किसी भी तीसरे पक्ष की बौद्धिक सम्पदा अधिकारों का उल्लंघन ना करती हो।








Ankit Kaushik 6 years 5 months ago
दिवाली की हार्दिक शुभकामनायें।
Ankit Kaushik 6 years 5 months ago
प्रदूषण मुक्त दिवाली:-इस विषय पर मेरे विचार अनुसार प्रतियोगिता का विषय उचित एवं अनिवार्य है। वर्तमान मे हो रहे प्रदूषण से निपटने के लिए हमे दिवाली पर पटाखों से होने बाले ध्वनि एवं वायु प्रदूषण से बचकर हमे प्राकृतिक दिवाली की और ध्यान आकर्षित करना चाहिए जिसमे दिवाली के प्रमुख महत्व बुराई पर अच्छाई की जीत, अधेरे से प्रकाश की ओर बाले वाक्य को ध्यान मे रखकर पटाखों से हटकर व्रक्षारोपण, अपने आस-पास होने बाले प्रदूषण से मुक्ति के लिए कदम उठाने चाहिए।सामाजिक एवं राष्ट्रीय विरासत की सुरक्षा की शपथ ले।
Kuldeep Baghel 6 years 5 months ago
मिट्टी के दीए जलाकर त्यौहार मनाएं
Dr Vijendra Singh Solanki 6 years 5 months ago
भारतीय परंपरा में दीपावली मनाने की प्रथा सदियों से चली आ रही है। इस वर्ष भी हमें दीपावली मनाना चाइये किन्तु हमारे पर्यावरण को प्रदूषण रहित रखने की जिम्मेदारी भी हमारी ही है। अतः इस वर्ष की दीपावली उन गरीब बच्चों ओर उनके माता पिता के साथ मनानी चाइये जिनके पास मिठाई खरीदने के पर्याप्त पैसे नही है। हमारा कर्तव्य हैं कि हम उन गरीब परिवार के बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करें और उन्हें यह भी बतायें की खुशियों को कैसे एक दूसरे के साथ बांटने के लिये जरूरी नही है कि फटाके फोड़े जाएं।
Rekha Rajpoot 6 years 5 months ago
में रेखा राजपूत इको क्लब वालंटियर हु और ma राजनीति की छात्रा हु।इसके साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवीका हु,मेरा जो आईडिया था वो इस लेख के माध्यम सेसबको बता चुकी हूं,जो कि सलग्न है।मेरी मेल id rekharajpoot09@gmail.com
Eco club volounteer kp college dewas
Dr Vijendra Singh Solanki 6 years 5 months ago
भारतीय परंपरा में दीपावली मनाने की प्रथा सदियों से चली आ रही है। इस वर्ष भी हमें दीपावली मनाना चाइये किन्तु हमारे पर्यावरण को प्रदूषण रहित रखने की जिम्मेदारी भी हमारी ही है। अतः इस वर्ष की दीपावली उन गरीब बच्चों ओर उनके माता पिता के साथ मनानी चाइये जिनके पास मिठाई खरीदने के पर्याप्त पैसे नही है। हमारा कर्तव्य हैं कि हम उन गरीब परिवार के बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करें और उन्हें यह भी बतायें की खुशियों को कैसे एक दूसरे के साथ बांटने के लिये जरूरी नही है कि फटाके फोड़े जाएं।
Jitendra Singh Rajpoot 6 years 5 months ago
में प्रो जितेंद्र सिंह राजपूत के पी कॉलेज देवास का इको क्लब प्रभारी सहु,मेरे प्रयास ग्रीन दीवाली के लिए निम्न थे और मेरा इडाजो था वो आप यु tube की लिंक
https://youtu.be/EroGJW2tC_k में देख सकते है।मेरा मेल id jitendrarajpootdon@gmail.com है।
Vaibhav Dwivedi 6 years 5 months ago
name: VAIBHAV DWIVEDI
email: vaibhavdwivedi44@gmail.com
I have shown an important message in the form of full form of 'DIYA' the symbol and meaning of Deepawali. The message is that we should not spend money on crackers that only and only spreads pollution and noise. Instead we should spread happiness.
SHIVAM KUSHWAHA 6 years 5 months ago
देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकमानऐं
MANISH JANA 6 years 5 months ago
happy diwali !