You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

प्रदूषण मुक्त दिवाली उत्सव प्रतियोगिता

Start Date: 03-10-2019
End Date: 15-11-2019

दीपावली एक दिवसीय पर्व नही, अपितु यह अनेकों त्योहारों का समूह है; ...

See details Hide details
समाप्त हो चुके

दीपावली एक दिवसीय पर्व नही, अपितु यह अनेकों त्योहारों का समूह है; इसीलिए इसे उत्सवों का मौसम भी कहा जाता है।

आइए इस बार हम सब पर्यावरण को बिना प्रदूषित किये दीपावली के उत्सव को मनाएं। इसी विचार को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (EPCO) इस वर्ष ‘प्रदूषण मुक्त दीपावली उत्सव’ मनाने के लिए प्रदेश के सभी ईको क्लब विद्यालयों/महाविद्यालयों के छात्रों व उनके अध्यापकों/प्राध्यापकों/सहायक प्राध्यापकों के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है जो निश्चित ही प्रदूषण मुक्त पर्यावरण बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल होगी।

आप इस वर्ष पर्यावरण को बिना हानि पहुंचाए, प्रदूषण रहित दीपावली कैसे मनाएंगे जो ‘हरित दीपावली’ शब्द को सार्थक करके समाज के समक्ष एक उदाहरण प्रस्तुत कर सके। अभियान का उद्देश्य जन सामान्य को प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने के लिए प्रेरित कर पर्यावरण को संरक्षित करना है। प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने के व्यवहारिक IDEA के साथ ही प्रभारी अध्यापकों/प्राध्यापकों/सहायक प्राध्यापकों एवं छात्र व उसके द्वारा प्रेरित किये गए संबंधी/मित्र आदि के संबंध में भी फोटो या वीडियो साझा करें।

चयनित 10 प्रविष्टियों को प्रथम पुरस्कार के रूप में रूपये 2,000/- एवं द्वितीय को रूपये 1,000/- के प्रोत्साहन पुरस्कार के साथ प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

प्रविष्टियाँ प्राप्त करने की अंतिम तिथि 14 नवम्बर, 2019 है।

नियम एवं शर्तें:

• NGC के अंतर्गत संचालित प्रदेश के सभी ईको क्लब विद्यालय/महाविद्यालय का कोई भी विद्यार्थी/शिक्षक इस प्रतियोगिता में सहभागिता कर सकता है।
• प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियो को www.mp.mygov.in पर रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है। प्रतिभागी https://mp.mygov.in/user/register/ पर जाकर स्वयं को रजिस्टर कर सकते हैं।
• एक प्रतिभागी द्वारा केवल एक प्रविष्टि स्वीकार की जाएगी एक से अधिक प्रविष्टियाँ किसी भी प्रतिभागी के द्वारा स्वीकार्य नहीं की जाएंगी।
• सभी प्रविष्टियां केवल www.mp.mygov.in पर सबमिट की जानी चाहिए।
• Idea सुझाने के पीछे क्या तर्क है, इसका स्पष्टीकरण दें। (अधिकतम 50 शब्दों में)
• कृपया अपने Idea को PDF/Word फॉर्मेट के साथ-साथ फोटो या वीडियो भी अपलोड करें (फोटो अथवा वीडियो से अर्थ है कि आप किस तरह दीपावली को बिना प्रदूषण के मना रहे हैं, विडियो शेयर करने के लिए अपने वीडियो को facebook/youtube पर शेयर करें और उसके Link को PDF में अपने IDEA के साथ www.mp.mygov.in पर सबमिट करें)।
• प्रतिभागी को अपना नाम,पता, ई-मेल एड्रेस और फ़ोन नंबर प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
• प्रविष्टियों का चयन EPCO के विशेषज्ञ पैनल द्वारा किया जायेगा एवं पैनल का अंतिम निर्णय ही मान्य होगा।
• फोटो अथवा वीडियो में किसी भी प्रकार की सामग्री या कोई भी तत्व गैरकानूनी नहीं होना चाहिए।
• चयनित प्रविष्टि के सर्वाधिकार कार्यपालन संचालक एप्को (EPCO), मध्य प्रदेश की संपत्ति होगी एवं इसमें किसी भी प्रकार के बदलाव का अधिकार सुरक्षित होगा।
• कृपया अपनी प्रविष्टि दिनांक 11 नवम्बर, 2019 अथवा उससे पूर्व भेजेंI
• प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी यह सुनिश्चित करें कि:
a) उन्होंने प्रवेश की सभी शर्तों का अनुपालन किया है।
b) उनकी प्रविष्टियां मूल हैं।
c) उनकी प्रविष्टियां किसी भी तीसरे पक्ष की बौद्धिक सम्पदा अधिकारों का उल्लंघन ना करती हो।

All Comments
Total Submissions ( 167) Approved Submissions (60) Submissions Under Review (107) Submission Closed.
Reset
60 Record(s) Found

kundan singh mandloi 6 years 5 months ago

१. मिट्टी से बने दीयो का स्तेमाल करे।
२. रंगोली बनाने में आर्गेनिक रंगो का उपयोग करे।
३. पुरानी चीजों को जरूरतमंदो को दान करे ।
४. किसी स्वयं सेवी संस्था के साथ जुड़कर वॉलंटरी करे ।
५. मिठाई और उपहारों के लिए प्लास्टिक का उपयोग न करे ।

File: 

Harshal Chandrakar 6 years 5 months ago

घर की सफाई करने के बाद कचरे या बेकार चीजों को यहाँ वहां ना फेंके, कचरे के डिब्बों में डालें.
पटाखें नहीं जलाने की प्रतिज्ञा लेनी होगी.
बच्चों को प्यार से पटाखों के दुष्प्रभाव के बारे में समझाना होगा.
दीपावली में 'single use plastic' का उपयोग नहीं करें और ना ही प्लाटिक जलायें.
पूजा करने के बाद सामग्री को जल में ना बाहएँ.
मिठाइयाँ घर में ही बनायें या मिठाइयाँ खरीदते समय उसके गुणवत्ता की परख करें.

Kunal rewatkar 6 years 5 months ago

Diwali is known as the "festival of lights" celebrated all across India. This festival marks the death of the demon king Ravan by King Ram and that light has defeated evil. In order to celebrate this, the people burst colorful crackers marking the emergence of light in the world. This has been followed through many years and it is almost a custom to burst crackers during diwali.

On the other hand, I

Sahil Sheoran 6 years 5 months ago

Celebrations, lights, sweets, gifts, family and friends – these are the things that define Diwali. The mood across the country is jubilant, festive, and extravagant. But year after year, one smoking issue emerges and that is firecrackers and the impact they have on the environment. However, there may be some who want to celebrate an eco-friendly Diwali but are not sure how to go about it.

File: 

V K TYAGI 6 years 5 months ago

दीपावली एक नहीं अनेक त्योहारों का समूह है लेकिन यह सब दीपावली का ही समूह है और इसमें दीपावली प्रमुख है इस त्योहार को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए आवश्यक है कि हम लोगो को प्रदूषण के दुषपरिणामों के बारे में बताए और उन्हें जागरूक करे उन्हें बताए कि यदि वह प्रदूषण कम करेंगे तो इसका फायदा भी उन्हें ही होगा यदि सब यह निश्चित कर ले कि हम सब प्रदूषण नहीं करेंगे और दूसरो को भी प्रदूषण नहीं करने देंगे तो आप पाएंगे की प्रदूषण अपने आप कम हो जाएगा और हमारा देश अपने आप ही प्रदूषण मुक्त हो जाएगा