You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

प्रदूषण मुक्त दिवाली उत्सव प्रतियोगिता

Start Date: 03-10-2019
End Date: 15-11-2019

दीपावली एक दिवसीय पर्व नही, अपितु यह अनेकों त्योहारों का समूह है; ...

See details Hide details
समाप्त हो चुके

दीपावली एक दिवसीय पर्व नही, अपितु यह अनेकों त्योहारों का समूह है; इसीलिए इसे उत्सवों का मौसम भी कहा जाता है।

आइए इस बार हम सब पर्यावरण को बिना प्रदूषित किये दीपावली के उत्सव को मनाएं। इसी विचार को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (EPCO) इस वर्ष ‘प्रदूषण मुक्त दीपावली उत्सव’ मनाने के लिए प्रदेश के सभी ईको क्लब विद्यालयों/महाविद्यालयों के छात्रों व उनके अध्यापकों/प्राध्यापकों/सहायक प्राध्यापकों के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है जो निश्चित ही प्रदूषण मुक्त पर्यावरण बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल होगी।

आप इस वर्ष पर्यावरण को बिना हानि पहुंचाए, प्रदूषण रहित दीपावली कैसे मनाएंगे जो ‘हरित दीपावली’ शब्द को सार्थक करके समाज के समक्ष एक उदाहरण प्रस्तुत कर सके। अभियान का उद्देश्य जन सामान्य को प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने के लिए प्रेरित कर पर्यावरण को संरक्षित करना है। प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने के व्यवहारिक IDEA के साथ ही प्रभारी अध्यापकों/प्राध्यापकों/सहायक प्राध्यापकों एवं छात्र व उसके द्वारा प्रेरित किये गए संबंधी/मित्र आदि के संबंध में भी फोटो या वीडियो साझा करें।

चयनित 10 प्रविष्टियों को प्रथम पुरस्कार के रूप में रूपये 2,000/- एवं द्वितीय को रूपये 1,000/- के प्रोत्साहन पुरस्कार के साथ प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

प्रविष्टियाँ प्राप्त करने की अंतिम तिथि 14 नवम्बर, 2019 है।

नियम एवं शर्तें:

• NGC के अंतर्गत संचालित प्रदेश के सभी ईको क्लब विद्यालय/महाविद्यालय का कोई भी विद्यार्थी/शिक्षक इस प्रतियोगिता में सहभागिता कर सकता है।
• प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियो को www.mp.mygov.in पर रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है। प्रतिभागी https://mp.mygov.in/user/register/ पर जाकर स्वयं को रजिस्टर कर सकते हैं।
• एक प्रतिभागी द्वारा केवल एक प्रविष्टि स्वीकार की जाएगी एक से अधिक प्रविष्टियाँ किसी भी प्रतिभागी के द्वारा स्वीकार्य नहीं की जाएंगी।
• सभी प्रविष्टियां केवल www.mp.mygov.in पर सबमिट की जानी चाहिए।
• Idea सुझाने के पीछे क्या तर्क है, इसका स्पष्टीकरण दें। (अधिकतम 50 शब्दों में)
• कृपया अपने Idea को PDF/Word फॉर्मेट के साथ-साथ फोटो या वीडियो भी अपलोड करें (फोटो अथवा वीडियो से अर्थ है कि आप किस तरह दीपावली को बिना प्रदूषण के मना रहे हैं, विडियो शेयर करने के लिए अपने वीडियो को facebook/youtube पर शेयर करें और उसके Link को PDF में अपने IDEA के साथ www.mp.mygov.in पर सबमिट करें)।
• प्रतिभागी को अपना नाम,पता, ई-मेल एड्रेस और फ़ोन नंबर प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
• प्रविष्टियों का चयन EPCO के विशेषज्ञ पैनल द्वारा किया जायेगा एवं पैनल का अंतिम निर्णय ही मान्य होगा।
• फोटो अथवा वीडियो में किसी भी प्रकार की सामग्री या कोई भी तत्व गैरकानूनी नहीं होना चाहिए।
• चयनित प्रविष्टि के सर्वाधिकार कार्यपालन संचालक एप्को (EPCO), मध्य प्रदेश की संपत्ति होगी एवं इसमें किसी भी प्रकार के बदलाव का अधिकार सुरक्षित होगा।
• कृपया अपनी प्रविष्टि दिनांक 11 नवम्बर, 2019 अथवा उससे पूर्व भेजेंI
• प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी यह सुनिश्चित करें कि:
a) उन्होंने प्रवेश की सभी शर्तों का अनुपालन किया है।
b) उनकी प्रविष्टियां मूल हैं।
c) उनकी प्रविष्टियां किसी भी तीसरे पक्ष की बौद्धिक सम्पदा अधिकारों का उल्लंघन ना करती हो।

All Comments
Total Submissions ( 167) Approved Submissions (60) Submissions Under Review (107) Submission Closed.
Reset
60 Record(s) Found

saurabh sen 6 years 5 months ago

1.Use oil Diyas/ Earthen lamps and LED lights instead of candles. ...
2. Make natural Rangoli by flower, rice products, flour...Biodegradable Rangoli
3.Upcycle your Home Decor. ...
4.Say no to Crackers. ...
5.Notch-Up your Crockery.
6.Avoid plastic wrapping and no use of plastics
7.Donate stuff to a needy people
8.Discard waste responsibly
9.Gift plants like kitchen herbs, bonsai
Air purifying plants, fengsui plants
10. Use jute bags

Dharmendra Bhardwaj 6 years 5 months ago

बच्चो को गिफ्ट देते समय प्लास्टिक रैपर का उपयोग ना करे यह पर्यावरण के लिए हानिकारक होता है इसके स्थान पर कागज के रैपर उपयोग करें। अगर पटाखे खरीदना ही हो तो इको फ्रेंडली पटाखों की खरीदें। घर पर बनी हुई मिठाइयों को इस्तेमाल करे क्योंकि बाजार में इनमें तरह तरह के हानिकारक केमिकल मिला दिए जाते हैं जो हमारे लिए हानिकारक होते हैं। ऐसा कोई काम दीवाली पर ना करे जिससे पर्यावरण को नुक्सान हो पर्यावरण को खुश रख कर जो दीवाली हम मनाएंगे वो सही मायने में इको फ्रेंडली दीवाली कहलाएगी।

Dharmendra Bhardwaj 6 years 5 months ago

इस दीवाली हम पटाखों का उपयोग नहीं करेंगे क्योंकि इनसे वायु और ध्वनि प्रदूषण होता है। रंगोली बनाते समय हम केमिकल के रंगों का उपयोग नहीं करेंगे इसकी जगह हम ऑर्गेनिक रंग या फिर घर के मसालों जैसे हल्दी आदि का प्रयोग कर सकते हैं। प्लास्टिक के स्टीकर का प्रयोग नहीं करना चाहिए। बंदनवार बनाते समय पत्तो का प्रयोग करना चाहिए और इसी से तोरण भी बनाने चाहिए। घरों के आसपास सफाई रखे प्लास्टिक की चीजों का इस्तेमाल ना करे। मिट्टी के दीए और मोमबत्ती का प्रयोग ज्यादा करे चाइना की लाईटो का इस्तेमाल ना करे।

dhruv patwa 6 years 5 months ago

Diwali is the festival of light and in India diwali celebrated by people with joy and happiness but we celebrate it by burning of crackers which harm our nation and it also harm people so Please celebrate diwali to enjoy not for destroy Thankyou

Snehashis Mitra 6 years 5 months ago

DIWALI IS A FESTIVAL OF LIGHTS SO PLZ DON'T DESTROY THE ENVIRONMENT BY BURNING CRACKERS I SNEHASHIS MITRA HAS NOT BURNED ANY CRACKER ON DIWALI TO SAVE THE ENVIRONMENT SO YOU ALL TAKE STEPS TO PROTECT OUR COUNTRY AND ENVIRONMENT

THANKING YOU
SNEHASHIS MITRA

Manisha Dhurve 6 years 5 months ago

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मेरे बचो वा शिक्षक साथी के साथ मिल कर हमने राज्योत्सव मनाया वा पेड़ - पौधौ को दीपदान कर शपथ ली की हम हमेशा प्रदूषण मुक्त "हरित दीपावली "मनाऐंगे। पेड़ पौधे हमारे जीवन रक्षक है,अतः ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने वा इनको ईश्वर शक्त मानते हुए दीपदान करेंगे ऐसा संकल्प लिया गया।

File: