You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

जल आज बचायें, कल के लिए स्लोगन लेखन प्रतियोगिता

Start Date: 29-09-2017
End Date: 31-10-2017

वर्तमान परिदृश्य में बढ़ते शहरीकरण एवं जनसंख्या वृद्धि के कारण ...

See details Hide details
समाप्त हो चुके

वर्तमान परिदृश्य में बढ़ते शहरीकरण एवं जनसंख्या वृद्धि के कारण नगरों की अधोसंरचना व्यवस्था पर अत्यधिक दबाव दिखाई दे रहा है। प्रदेश भर में पेयजल की समस्या चुनौती बनकर उभर रही है और अधिकांश नगरीय निकाय अल्प वर्षा अथवा पेयजल के स्त्रोत की कमी जैसी समस्या से लगातार जूझ रहे हैं। इस तथ्य से यह स्पष्ट है कि पेयजल समस्या का स्वरूप अत्याधिक गंभीर है। यदि इस दिशा में समयानुसार उचित कदम नहीं उठाये गये तो स्थित भयावह हो सकती है। सरकार के साथ-साथ नागरिकों की भी जिम्मेदारी है कि वो पानी का संरक्षण करें।

परिणाम स्वरूप प्रदेश के सभी नगरों में बेहतर पेयजल व्यवस्था बहाल करने एवं मौजूदा पेयजल योजनाओं के यथाशीघ्र क्रियान्वयन हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा “मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना” प्रारंभ की गई है। इसके अलावा मध्यप्रदेश में 1000 से अधिक आबादी वाली ग्रामीण बसाहटों एवं 500 से अधिक जनसंख्या वाली अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वाली बसाहटों को प्राथमिकता से मुख्यमंत्री ग्राम नल-जल योजना से जोड़ा जायेगा। इस योजना में प्रत्येक व्यक्ति को घरेलू नल कनेक्शन से 70 लीटर प्रति दिन पेयजल मिलेगा।

इसके तहत “जल आज बचायें, कल के लिए” से सीधे जुड़ें और आने वाली पीढ़ी को पेयजल जैसी समस्या से निजात दिलाने में आगे आयें। “जल आज बचायें, कल के लिए” एक नए स्लोगन की तलाश जारी है। भारतीय नागरिकों की जल आज बचायें, कल के लिए "स्लोगन" हेतु प्रविष्टियां mp.mygov.in पर आमंत्रित हैं।

मध्य प्रदेश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

पुरुस्कार- पहले तीन विजेताओं को (सर्वश्रेष्ठ स्लोगन के लिए) नगद पुरस्कार- जल्द ही घोषित किया जाएगा और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाएगा।

(दी गई जानकारी गलत होने पर प्रविष्टियां रद्द कर दी जाएंगी)

1. नाम
2. पिता/माता का नाम
3. पता
4. आयु
5. संपर्क नंबर

नियम और शर्तों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

All Comments
Total Submissions ( 231) Approved Submissions (231) Submissions Under Review (0) Submission Closed.
Reset
231 Record(s) Found

sanjay Prajapati 8 years 7 months ago

संसार के प्रत्येक प्राणी का जीवन आधार जल ही है। शायद ही ऐसा कोई प्राणी हो जिसे जल की आवश्यकता न हो। जल हमें समुद्र, नदियों, तालाबों, झीलों, वर्षा एवं भूजल के माध्यम से प्राप्त होता है। गर्म हवाओं के चलने से समुद्र, नदियों, झीलों, तालाबों का जल वाष्पित होकर ठंडे स्थानों की ओर चलता है जहाँ पर न्यून तापमान के कारण संघनित होकर वर्षा के रूप में पृथ्वी पर गिरता है। जबकि पहाड़ों पर और भी कम तापमान होने के कारण जल बर्फ के रूप में जम जाता है जोकि गर्मी के दिनों में पिघलकर नदियों में चला जाता है।

sanjay Prajapati 8 years 7 months ago

जल संग्रहण: एक सामूहिक उत्तरदायित्व

राष्ट्रीय विकास में जल की महत्ता को देखते हुए ‘जल संरक्षण’ को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए हमें निम्नलिखित आसान उपायों को करने के लिये जनजागरण अभियान चलाकर जल संरक्षण सुनिश्चित करने का प्रयास करना चाहिए क्योंकि जनसहभागिता से जल की बचत बड़े प्रभावी ढंग से की जा सकती है।

1. बच्चों, महिलाओं, पुरूषों को जल संरक्षण के महत्व व आवश्यकता से अवगत कराना चाहिए।
2. बाल्टी से स्नान/शौच आदि की आदत डालनी चाहिए।
किसी ने ठीक ही कहा है:.........

sanjay Prajapati 8 years 7 months ago

"जल संरक्षण कीजिए, जल जीवन का सार।
जल न रहे यदि जगत में, जीवन है बेकार।।"

यद्यपि उपर्युक्त उपाय पर्याप्त नहीं हैं तथापि इनके द्वारा जल संरक्षण की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल अवश्य की जा सकती है। यदि समाज का हर एक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी निभाने लगे तो जल संरक्षण को बल मिलेगा। अतः समाज के एक जागरूक अंग होने के नाते हम सबका कर्तव्य है कि जल संरक्षण को हर स्तर पर प्रोत्साहित करें ताकि वर्तमान जल संकट की समस्या का समाधान संभव हो सके।

sanjay Prajapati 8 years 7 months ago

मानव अपने स्वास्थ्य, सुविधा, दिखावा व विलासिता को दिखाने के लिये अमूल्य जल की बर्बादी करने से नहीं चूकता है। पानी का इस्तेमाल करते हुए हम पानी की बचत के बारे में जरा भी नहीं सोचते हैं।

chityala sumanth 8 years 7 months ago

The slogan is
"Save the WATER to see the FUTURE"

Name:Chityala sumanth
S/O: Chityala somaraj

Age: 26 years

address:17-11-164,
Urus , subhash nagar
WARANGAL-506002
TELANGANA.

Mobile: 8106234320,
8790099909

JUHI_78 8 years 7 months ago

" जॊ दॆखना हॊ कल की पीढ़ी, याद रहॆ जल ही है जीवन की सीढ़ी "
Juhi Jayswar
d/o Prakash upadhyay
National Health Mission, arera hills bhopal
34 yrs
9826315665

Yogita Patil 8 years 7 months ago

नाम-योगिता अमित पाटील
पिता का नाम - गोपीनाथ
पता-मु.पो.शिर्कि.
तालुका - पेण, जिला- रायगड
आयु-३४
संपर्क -9270718636
स्लोगन -
" जल-समस्या पर हल,
जल-संवर्धन हर पल"।