You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggestions to start a new Academic Session

Start Date: 02-06-2021
End Date: 19-06-2021

कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत नवीन शिक्षण सत्र प्रारंभ करने के ...

See details Hide details


कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत नवीन शिक्षण सत्र प्रारंभ करने के संबंध में सुझाव

कोविड-19 संक्रमण और कोरोना कर्फ्यू के चलते हमने अपने जीवन में बहुत सारे बदलाव देखे हैं। इन परिवर्तनों ने हमारी आवश्यकताओं को नये सिरे से चिन्हित और परिभाषित भी किया है। इनमें प्रमुख रूप से शिक्षा भी है, वर्तमान समय की यथास्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार स्कूल शिक्षा को विद्यार्थियों के अनुकूल बनाने हेतु निरंतर प्रयास कर रही है, इस दिशा में निरंतर नवाचार भी किये जा रहे हैं।

इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत नवीन शिक्षण सत्र प्रारंभ करने के संबंध में संस्था प्रमुख / प्राचार्य / शिक्षकों / पालकों / विद्यार्थियों / आम नागरिकों के सुझाव आमंत्रित हैं।

विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए भौतिक रूप से कक्षाएं / सत्र प्रारम्भ करने के बारे में आपके क्या सुझाव हैं?
✍ प्ले स्कूल एवं प्राथमिक वर्ग / माध्यमिक वर्ग (कक्षा 1 से 8) के संबंध में,
✍ उच्च माध्यमिक वर्ग (कक्षा 9 से 12) के संबंध में,
✍ ऑनलाइन / ऑफलाइन शिक्षण पद्धति के संबंध में.

नवीन शिक्षण सत्र प्रारंभ करने के संबंध में अपने बहुमूल्य, उपयोगी और व्यावहारिक सुझाव नीचे कमेंट बॉक्स में साझा करें। निश्चित ही आपके सुझावों से नवीन शिक्षण सत्र की रूपरेखा निर्धारित करने में सहायता मिलेगी।

All Comments
Reset
596 Record(s) Found

Devendra Singh Chouhan 4 years 11 months ago

नमस्कार, 1 जुलाई से स्कूलों का खोलना अनिवार्य करें क्योंकि ऑनलाइन क्लास में बच्चे को वह माहौल नहीं मिल पा रहा है जो स्कूल में मिला करता है इस वजह से उनकी पढ़ाई कॉफी नुकसान हो रहा है. स्कूल में होने वाले खेल-कूद एक्टिविटी से बच्चा भी एक्टिव रहता है और इससे उसकी इम्यूनिटी पावर भी मजबूत होता है. बहुत सारे छोटे बच्चे ऐसे भी हैं जो ऑनलाइन क्लास चालू करके अपने खेल में मग्न हो जाते हैं, इसमें गलती उनकी भी नहीं है. लेकिन इससे वो पढाई में पिछड़ रहे हैं, जिससे उनके भविष्य पर भी गहरा असर पड़ सकता है

Devendra Singh Chouhan 4 years 11 months ago

इसलिए बच्चों के लिए स्कूल खुलना अच्छा एवं आवश्यक है हालांकि SANITIZATION अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए और कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन किया जाए और उनके लिए वैक्सीन लाने के भी जल्द से जल्द पर्याप्त कोशिश की जाए.

धन्यवाद

HarshitSharma 4 years 11 months ago

Online classes nahin lagani chahie kyunki ismein bacchon ki padhaai ka nuksan hota hai aur bacchon Ko kuchh samajh mein bhi nahin aata hai aur private school wale Puri fees lete Hai July ya FIR August mein dasvin aur barahvin ke school khol dene chahie uske bad dawai se barahvin Tak hona chahie aur Jaisi paristhitiyan dikhe use usi hisab se khoon nahin chahie vaise Madhya Pradesh ki sarkar bahut acche nirnay deti hai

MANOHAR DAS BAIRAGI 4 years 11 months ago

इस सत्र में शुरू में छात्रों को odd even रोल no. से स्कूल बुला सकते है लेकिन school में ये सुविधा हो की प्रत्येक बच्चे के लिए एक सीट हो और सबसे जरुरी syllbous पूरा रखा जाये जिस्से की बार बार पढ़ाई distrub न हो !पिछले सत्र में 22से 3माह तो syllbous में ही हो गए थे

brajesh shrivastava 4 years 11 months ago

1जुलाई से इस  प्रकार स्कूल खोले जाना चाहिए । प्ले और मिडिल से शुरुआत कर इन्हें 6 ग्रुप में बाट देना चाहिए  । एक ग्रुप 10 बच्चों का होना चाहिए a,b,c,d,e,f में  ग्रुप बनाए  जायें  जिसमें (A) ग्रुप के बच्चे सोमवार के दिन (B) मंगलवार (C) बुधवार (D) गुरुवार (E) शुक्रवार (F) शनिवार को । हर स्कूल में इसी तरह से क्लास लगनी चाहिए और  केवल 2 घंटे की ही क्लास होना चाहिए व अभिभावक स्वयं बच्चों को स्कूल छोड़ने  व  लेंने आयें।

Piyush Sharma 4 years 11 months ago

स्कूल online या offline परिस्तिथि अनुसार शुरू की जा सकती है परंतु अशासकीय विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को विद्यालयों द्वारा वेतन नही दिया गया पूरा 1 साल ही गया न तो वेतन मिल रहा है और न ही स्कूल द्वारा कुछ सहायता भी नही मिल रही है। निजी संस्थान online class के भी पूरी फीस वसूल रहे है आपसे निवेदन है कि ऑनलाइन क्लास की फीस आधी ही ली जाए और शिक्षकों को वेतन दिया जाए धनयवाद

RaghvendraTripathi 4 years 11 months ago

वर्तमान स्थिति में स्कूल की पढ़ाई ऑनलाइन ही होना चाइये,kovid अनुरूप व्यवहार का पालन बच्चों के द्वारा इतनी देर तक कर पाना बहुत मुश्किल है

user 4 years 11 months ago

स्कूल कभी भी खुलें पर पूरी कक्षाएं एक ही दिन साथ में न लगायीं जाएं, किसी भी कक्षा के पूरे बच्चे एक साथ न बुलाए जाएं! कक्षाएं कम समय के लिए लगायीं जाएं, स्कूल एक से अधिक सिफ्टों में लगाये जाएं! कक्षाएं आफलाइन कम आनलाइन ज्यादा संचालित की जाएं! जिन बच्चों के पास मोबाइल या कम्प्यूटर नहीँ हैं उन्हें स्कूल बुलाया जाए और शेष को आनलाइन पढ़ाया जाएं! कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने स्कूल में स्टाफ तैनात किया जाए!

Murli Parmar 4 years 11 months ago

(कक्षा नर्सरी से 6 तक) यूनिफार्म और अतिरिक्त किताबों की अनिवार्यता खत्म की जाएं। निजी स्कूलों की फीस को कम से कम किया जाए। रही बात नर्सरी से 6 तक के स्कूल खुलने के बारे में सोचना ही नही चाहिए। क्योकि वेझनिक की माने तो Covid19 की तीसरी लहार बच्चो के लिए खतरनाक हैं इसलिए नर्सरी से 6 तक के बच्चों को जनरल प्रमोशन ही इच्छा उपाय है। और माता पिता भी छोटे बच्चे को स्कूल पहुँचने के लिए तैयार नही होगी। धन्यवाद