You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggestions to start a new Academic Session

Start Date: 02-06-2021
End Date: 19-06-2021

कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत नवीन शिक्षण सत्र प्रारंभ करने के ...

See details Hide details


कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत नवीन शिक्षण सत्र प्रारंभ करने के संबंध में सुझाव

कोविड-19 संक्रमण और कोरोना कर्फ्यू के चलते हमने अपने जीवन में बहुत सारे बदलाव देखे हैं। इन परिवर्तनों ने हमारी आवश्यकताओं को नये सिरे से चिन्हित और परिभाषित भी किया है। इनमें प्रमुख रूप से शिक्षा भी है, वर्तमान समय की यथास्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार स्कूल शिक्षा को विद्यार्थियों के अनुकूल बनाने हेतु निरंतर प्रयास कर रही है, इस दिशा में निरंतर नवाचार भी किये जा रहे हैं।

इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत नवीन शिक्षण सत्र प्रारंभ करने के संबंध में संस्था प्रमुख / प्राचार्य / शिक्षकों / पालकों / विद्यार्थियों / आम नागरिकों के सुझाव आमंत्रित हैं।

विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए भौतिक रूप से कक्षाएं / सत्र प्रारम्भ करने के बारे में आपके क्या सुझाव हैं?
✍ प्ले स्कूल एवं प्राथमिक वर्ग / माध्यमिक वर्ग (कक्षा 1 से 8) के संबंध में,
✍ उच्च माध्यमिक वर्ग (कक्षा 9 से 12) के संबंध में,
✍ ऑनलाइन / ऑफलाइन शिक्षण पद्धति के संबंध में.

नवीन शिक्षण सत्र प्रारंभ करने के संबंध में अपने बहुमूल्य, उपयोगी और व्यावहारिक सुझाव नीचे कमेंट बॉक्स में साझा करें। निश्चित ही आपके सुझावों से नवीन शिक्षण सत्र की रूपरेखा निर्धारित करने में सहायता मिलेगी।

All Comments
Reset
596 Record(s) Found

Sourabhjain 5 years 3 weeks ago

जिस उम्र में बच्चों को किताबों का ज्ञान होना चाहिए वहां पर स्कूल ना खुलने के कारण बच्चों में गालियां तथा अन्य बुरी आदतों हो रही है और आगे चलकर अगर इन्हें किताबों तथा शिक्षा का ज्ञान नहीं मिला तो चोर और डाकू बनने में भी इन्हें टाइम नहीं लगेगा और प्रदेश में अपराधों का ग्राफ काफी बढ़ जाएगा इसलिए सरकार को गंभीरता से विचार करके 1 जुलाई से कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल अवश्य करना चाहिए जिससे कि प्रदेश तथा

Sourabhjain 5 years 3 weeks ago

मेरा सुझाव यह है कि सरकार को जमीनी हकीकत से जानकारी लेना चाहिए शहर से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों की शिक्षा के क्षेत्र में बदतर हालत है शहरों में तो ऑनलाइन क्लास चल भी सकती है पर ग्रामीणों में नहीं क्योंकि ग्रामीणों के पास एंड्राइड मोबाइल नहीं होता है इसलिए जिस क्षेत्र में कोरोनावायरस पॉजिटिव मरीज नहीं है तथा ना के बराबर है वहां पर स्कूल खोलना सरकार अवश्य खोलना चाहिए

Sandeepkumarpatel 5 years 3 weeks ago

हमारी सरकार से एक और विनती है जो प्राइवेट टीचर है उनकी सैलरी कौन देगा इस लाख डाउन की अवधि में क्या सरकार देगी क्योंकि सरकारी स्कूल के टीचर की सैलरी तो सरकार दे रही है लेकिन इसमें जो प्राइवेट स्कूल की टीचर है उनको तो सरकार पूरी तरह से बर्बाद कर दे रही है क्या इसके लिए सरकार कुछ नहीं करेगी क्या हुआ बेचारे भूख के कारण मर जाए क्योंकि जब से लॉक डाउन लगाया तो सरकार प्राइवेट टीचरों की ओर ध्यान ही नहीं दे रही कृपया सरकार से निवेदन है कि इस पर जल्दी से विचार करें

Sandeepkumarpatel 5 years 3 weeks ago

हमें जिला के अंतर्गत गांव को देखना है जिस गांव में एक भी कोरोनावायरस नहीं है वहां एक से आठ तक के स्कूल खोले जाए जिससे छात्रों का भविष्य बर्बाद ना हमारी सरकार से यही प्रार्थना है शहरों में तो ऑनलाइन के माध्यम से पढ़ाई हो जाती है क्योंकि उनके पास मोबाइल रहती है लेकिन गांवों में इसे सुविधा केवल 100% में से 80% अभिभावकों के पास नहीं रहती है तो गांव के अभिभावक अपने बच्चों को किस माध्यम से पढ़ाएं हम यह सवाल सिटी में रहने वाले अभिभावकों एवं बच्चों तथा सरकार से भी पूछना चाहेंगे कि हम क्या करें

Sandeepkumarpatel 5 years 3 weeks ago

गांव के बच्चों का भविष्य स्कूल ना खुलने के कारण बर्बाद हो रहा है बच्चे इस खाली समय में गाली देना सीख रहे हैं और खेलना सीख रहे हैं गांवों में सभी के पास मोबाइल तो नहीं रहती स्क्रीन टच तो वह बच्चे क्या करें इसी तरह गाली सीखते रहे छोटे बच्चे हैं उनको जहां किताबी ज्ञान सीखना चाहिए वहां गालियां सीख रहे हैं क्या सरकार 1 से 8 तक की स्कूल नहीं खोलेंगे जुलाई से हम लोग मानते हैं कि कोरोनावायरस इतनी आसानी से खत्म होने वाला नहीं है मेरी सरकार से यही प्रार्थना है कि जिस गांव में एक भी कोरोनावायरस नहीं है

Yash Rawat 5 years 3 weeks ago

प्राइवेट स्‍कूलों में अनावश्‍यक किताबों को हटाकर केवल शासकीय किताबों को ही अनिवार्य करें। जिससे बच्‍चों एवं अभिभावकों पर अतिरिक्‍त भार ना हो। प्राइवेट स्‍कूलों की फीस भी कम सिलेबस एवं कम दिन अनुसार 50-25% तक कम करवायें।

Yash Rawat 5 years 3 weeks ago

"पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया" एवं "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" स्‍लोगन को सार्थक करने हेतु अब कोरोना गाईड लाईन का पालन करते हुए चाहे सप्‍ताह में दो दिन स्‍कूल खुलना बहुत जरूरी है।