You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

abhilash namdeo 4 years 11 months ago

Market me bahut tarah ki shop hoti hai is isliye hafte me har ek din alag alag tarah ki shop open kare ek mahine tak.kisi din kirane ki to kisi din kapdo ki,is tarah se,or isme sabse jyada dhyan diya jaye ki corona guidelines ka sahi tareeke se paalan ho.Jai Hind

AkshayPatidar 4 years 11 months ago

Abhi sirf grocery ki shop open chaiye or sabji, milk shop.
Mask jaruri hona chaiye. Or grocery dukan ka time bhi 1 se 4 bje tk hona chaiye. Hotels, food zone, paan ki dukaan ice cream parlor, garage, abhi open nhi hona chaiye.

Lokeshgamad 4 years 11 months ago

जिसको वैक्सीन की दोनों डोज लग गई है । उन्हें ही मार्किट में जरूरी सामान खरीदने की छूट दी जाए । ताकी परेशानी का सामना न करना पड़े ।
यही निवेदन है । मामाजी

Virendra Singh meja 4 years 11 months ago

सुझाव
शिवराज मामा जी
अच्छा और बहुत अच्छा दोनों में फर्क है
आप से निवेदन है कि कृपया अभी 1जुन को लाकडाउन ना खोले, अभी लाकडाउन को 15 जुन तक निरंतर चलने दे,जितना अभी लाकडाउन में कोरोनावायरस काबू में आया है उसे दोगुना काबू में करने के लिए 15 जुन तक लाकडाउन निरंतर रखें दौगुना फर्क देखने को मिल सकता है,क्योंकि लाकडाउन का फैसला राज्य सरकार पर,
आप कर सकते.
आप का शुभचिंतक
विरेन्द्र सिंह मेजा

Pankaj Rahangdale 4 years 11 months ago

सरकार को ज़रूरी सेवाओं के साथ ही दुकानों को भी समय पाबन्दियों के साथ खोलना चाहिए साथ ही आदेशों में इस वाक्य को शामिल करें कि सभी अनलॉक में भी लॉकडॉउन जैसी ही सावधानी बरतें एवं ज़रूरी समान की आपूर्ति के लिए जब भी दुकान या किसी स्थान पर जाए तो कोरोना आदेशों का पालन करें तभी हम कोरोना की जंग जीत पायेंगे।वास्तव में कोरोना को हरा पायेंगे और यह लोगों की जागरूकता और अपने दायित्वों एवं सरकार की गाइडलाइन को मानकर ही सम्भव होंगा ।

Shaheed Shekh 4 years 11 months ago

Sir ye bimari kab khatam hogi pata nahi to bimari jyada hone par lock down na lagaya Jay social distance banakar logo ko apni jindgi jeene de mazdoor vyapari sab pareshan hai lock down kisi bhi problem ka hal nahi hai log apni jindgi khud bachakar chalet

Ankitsharma 4 years 11 months ago

मेरा सुझाव है कि सारे के सारे लोग जो डायरेक्ट 50 से 100 लोगों के डायरेक्ट कांटेक्ट में आते हैं जैसे कि दूधवाले ,सब्जी वाले, दुकान वाले, पेट्रोल पंप वाले जो रिफिल करते हैं। जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाई जाए ताकि यह लोग कम से कम 50 से 100 लोगों से रोज मिलते हैं और एक आम नागरिक 2 से 5 लोगों से मिलता है और दूरी भी बनाए रखता है पर यह लोग ना चाहते हुए भी दूरी नहीं बना पाते। अगर प्रशासन यह कर पाता है इससे कोरोना की चेन तोड़ने में बहुत ज्यादा सहायता मिलेगी।