You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
• Portal: mp.mygov.in
• Whatsapp no: 9098151870
• Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

suraj rai 5 years 4 months ago

Sir lockdown khol dijiye ab kyonki makaanmalik
kiraya maaf nahi krta he abhi pichel lockdowan ke karje se nijaat nahi mili or ab or ho gya he is samay madhyamor garib privar ab or bardasth nahi kr skta sbko dhyan me ralhte hue acha nirnay le sirf lockdowan hi upaay nhi he jbki ab to pradesh me oxign or vaccine ki bhi kami nahi je to ab locckdown khol dijiye

RahulBhargav 5 years 4 months ago

जितने भी govt emplyoees है जो सिर्फ घर बैठे है जिन्होंने पुरे lockdown काम नहीं किया उन्हें भी प्राइवेट कर्मचारी जैसा 70% सैलरी मिलनी चाइये। जिससे आपका कितना पैसा बचेगा और हम हमारी जनता के लिए और बेहतर स्वाथ्य सुविधा बना सके।
परन्तु मुझे पता हैं ऐसा नहीं होगा, क्यूंकि सरकारी कर्मचारी पर बाते आगयी तों वो इस सुझाव को आगे जाने ही नहीं देंगे। बाकि मैंने आपको whatsapp एवं mail करदिया है क्यूंकि यहाँ शब्द सीमा है।
धन्यवाद

Muskan 5 years 4 months ago

Please consider reopening of the places especially Indore, Bhopal etc . There is a huge population who earn daily and spend . These people have not earned a single penny since a month . Please figure out Hotspot areas and shut them only . Complete lockdown should be removed now .

Kamal nayan gupta 5 years 4 months ago

सर , आप एमपीपीएससी २० जून को आगे बड़ा कर स्टूडेंट के साथ न्याय करेंगे । आप एक काम और कर सकते हे ,,... pre की एग्जाम जब भी लो आप pre और मैंस के बीच में अंतराल कम कर दीजिए ताकि सभी कुछ समय सीमा में हो सके । स्टूडेंट को अभी से पता चल जाए कि मैं कब होगी तो वो भी अपनी तैयारी तय सीमा में कर सके और सरकार का ये निर्णय सभी के साथ न्यायोचित रहेगा । आप की सरकार भी ये महामारी में अच्छे से कम कर सकेगी । आपकी सरकार फ्री में टीकाकरण कर बहुत अच्छा काम कर रही हे इसके लिए जितनी तारीफ करी जाए कम है धन्यवाद

Kamal nayan gupta 5 years 4 months ago

सर, लॉकडाऊन के बाद सरकार की यह पहली एग्जाम होगी एमपीपीएससी २० जून को लेना जो की ३ लाख स्टूडेंट देंगे। इतनी बड़ी रिस्क लेना सरकार के लिए और जनता के लिए बहुत मुश्किल होगा। अधिकतर स्टूडेंट को तो उनके घर वाले एग्जाम देने ही नही देंगे । जो की उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ होगा । आपका एक निर्णय बहुत हेल्प कर सकता है सभी की ।
एग्जाम आगे बड़ाने से फायदे टीकरकरण हो जायेगा । कोरोना का ये दौर चला जायेगा । स्टूडेंट pre के साथ mains की भी तैयारी पायेंगे । प्रदेश की जनता के साथ सभी के साथ न्याय होगा ये thanks

Amit vishwakarma 5 years 4 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी,
मेरा निवेदन है कि जब कर्फ़्यू खोला जाय तो सम्पूर्ण प्रदेश के तहसील कार्यालय ओर राजस्व न्यायालयों के लिए एक विशेष योजना बनाई जाए, क्योंकि राजस्व विभाग अनिवार्य सेवा से संबंधित होने से जब कर्फ़्यू खुलेगा तो आम नागरिक अपनी सभी समस्याओं के निराकरण हेतु तहसील कार्यालयों में उपस्थित होंगे जिससे संक्रमण का खतरा बढेगा। अतः माननीय से निवेदन है कि इस तरफ विशेष ध्यान दिया जाय

upendrasinghtomar 5 years 4 months ago

हाल ही की स्थिति बताएं तो बहुत ही प्रशंसनीय और अच्छी है जिसके कारण कुछ दिनों बाद लॉक डाउन खुल जाएगा, पर क्या लॉकडाउन खुलने के बाद समस्या खत्म हो जाएगी? तो क्या कर रहा है प्रशासन जिस दिन लोग डाउन खत्म होगा उस दिन ही जल्दबाजी में कुछ नियम जनता के बीच थोप दिए जाएंगे और बोल दिया जाएगा इसका पालन करो जो वह भी जानते हैं कि यह हो नहीं सकता तो क्या आगे फिर खतरा बढ़ सकता है ?