You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

sanjay sharma_38 4 years 11 months ago

10 से 5 तक बाजार पूरा खोले जिसे काम होगा वह धूप में निकलेगा ओर कोई नही ज्यादा देर खोलने पर भीड़ भी नही होगी सभी की दुकान खुलने पर ना तो आम आदमी परेशान होगा ना ही व्यापारी

Abhishek 4 years 11 months ago

Sir shadii kii anumati naa de..mostly jagah par shadita super spreder saabit hue hai..shdi me anumati 20 logo kii milti hai but shamil 100 ho jate haii..isi baat ko dyan rakhte hue kch samay k liye shdiyo ko aage bada dena chaiye

MUKESHSHAKYA 4 years 11 months ago

केवल रविवार को पूरा लॉकडाउन रखना होगा और बाकी के दिन बाजार केवल 6:00 बजे तक खोले जाएं इससे होगा यह कि जिसे बाजार की जरूरत होगी केवल वही लोग बाजार जाएंगे कोई घूमने के लिए बाजार नहीं जाएगा और बाजारों में पुलिस और प्रशासन इस तरह से जिम्मेदारी निभाए कि किसी भी दुकानदार की दुकान के सामने या बाजार में भीड़ इकट्ठी ना हो पाए यह सुनिश्चित करें कि सभी लोग मास्क लगाए हो और सब के हाथ में सैनिटाइजर की बोतल हो
शादी समारोह के लिए प्रशासन की परमिशन अभी भी जारी रखी जाए स्कूल कॉलेज को कुछ समय के लिए और बंद रखे

Dharmendra panchal 4 years 11 months ago

कोरोना अब सतर्कता का दूसरा नाम बन चुका है। अनलॉक में वार्ड अनुसार लेफ्ट और राइट साइट के अनुसार बाजार खोलना चाहिए। इस तरह आधा मार्केट खुला रहेगा और भीड़ नियंत्रण के प्रशासनिक प्रयास सफल होंगे। साथ ही रविवार को संपूर्ण मप्र लॉकडाउन रहें। ताकि संक्रमण चैन साप्ताहिक रूप से टूट सके। टेस्टिंग व स्क्रीनिंग वार्डनुसार हर सप्ताह चलती रहे।

Jay Pratap Dhakre 4 years 11 months ago

शादी में जाने वाले लोगों या तो करोना टेस्ट करवा कर अनुमति दें या जिन्होंने दोनो वैक्सीन की डोज़ लगवा ली हैं उन्हें अनुमति दें. दोनो पक्षों को मिलाकर 50 लोगों से ऊपर अनुमति ना दें. श्रीमान कई जोड़े शादी की अनुमति के इंतज़ार में है. कृपया इस पर भी ध्यान देने का कष्ट करें.

RAVI KHAVSE 4 years 11 months ago

हर रविवार लाॅकडाउन होना चाहिए। तथा नगर
को सैनेटाइज करना चाहिए। शादी पर रोक
लगाना चाहिए। सभी दुकानों पर भीड़ नहीं होने
देना चाहिए।

Pawan Rathore 4 years 11 months ago

लॉकडाउन करने से कोरोना नही जाएगा, लॉकडाउन के कारण गरीबी बेरोजगारी बढ़ रही है सभी दोहरी मार झेल रहे हैं। कोरोना का हल सिर्फ मेडिकल सुविधा बढ़ाना है उसके लिए आप वैक्सीन लगाइये, टेस्ट करिये, और दवाइया विकसित करिये, लॉकडाउन से सिर्फ तुम्हारा वोट कट रहा, यकीन न हो तो बंगाल, up और राज्यो के परिणाम देख लो

Rohit Chourasiya 4 years 11 months ago

Indore me sabhi bade Market 1 june se open karne ke bajaye choti choti colony ke market jinme bhid kam ho open karde wo bhi subhe 8am se 4pm
Sare restaurant or hotel band rakhi jaye or kuch samay baad dhire dhire dusri gativdhi chalu ki jaye
Kiran sabji hardware mobile computer shop ko phele
Unlock kare kyu ki ye bhi emergency me logo ke kaam aati haiwork from home me

Mohitadlak 4 years 11 months ago

Sir abhi other states ke vehicles like private cars commercial passenger vehicles and other state peoples totally restricted rakhiye because other states like maharashtra unki conditions abhi properly control m nhi aayi hai hme abhi 30 june tk sare border seal rkhna chahiye. Aur commercial vehicle like bus agr hum chalte hai toh travel krne wale passenger k ps ya toh vaccination ka certificate hona chahiye ya corona negative report.and sir plz open the ggym wha immunity jyada grow hoti hai.