You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

PurvaParmar 4 years 11 months ago

You can open shoat airport arrival make it mandatory to have RTPCR negative report before reaching in Madhya Pradesh.

Unlock in alternative days for shops for example even days clothes textile etc odd days electronic hardware etc. Can open while medical shops and vegetables can open everyday, like in Chattisgarh how it has been followed in unlock.

Encourage for vaccination.

Chandrabhan Sen 4 years 11 months ago

आदरणीय मुख्यमंत्री जी,
मध्यप्रदेश

सदर प्रणाम प्रिय मामा जी,

अपना मत मैंने attecment के माध्यम से आपको समर्पित किया हूँ, धन्यवाद

Priyendrasingh 4 years 11 months ago

अनलॉक की प्रक्रिया पूरी तरह की सख्ती के साथ खुलना चाहिए , ऑटोमोबाइल और सभी प्रकार के वाहन के शोरूम और सर्विस सेंटर भी खुलना चाहिए , क्योकि आदमी घर पर बैठकर भोजन कब तक करेगा ।।। नियमो की सख्ती बहुत जरूरी है ।

Abhisheksoni 4 years 11 months ago

नमस्कार महोदय जी
लॉकडौन को त्वरित ना हटाया जाए
धीरे धीरे दुकानों को छूट दी जाए दिन प्रति दिन
अगर अगर एक दम से लॉकडौन हटाया गया तो जनता मार्किट ओर भीड़ भाड़ वाली जग पर एकत्रित होने लगेगी

abhishek dhakad 4 years 11 months ago

जिन इलाकों में संक्रमण ज्यादा है उन्हे अभी लॉकडाउन में ही रहने दिया जाए और जिन इलाकों में संक्रमण काम है वह लॉकडॉन हटा दिया जाए पर
पुलिस की टीम बना कर मार्केट या भीड़ भाड़ वाले इलाकों में ड्यूटी लगा दी जाए क्युकी लोग उन्हें देख कर अच्छे से मार्केट में अपना काम करेगे सोशल डिस्टेंसिंग के साथ और सब्जी और गरीब ठेले वाले को उनके घर के आस — पास ही ठेला लगाने की परमिशन दी जाए क्युकी वह अगर एक इलाके से दूसरे में आते जाते रहे तो संक्रमण फैलने का खतरा है और लॉकडॉन इस प्रकार खोला जाए की एक इलाके में जरूर

Prakhar Jain 4 years 11 months ago

सम्माननीय जी सबसे पहले तो इंटर स्टेट ट्रैवल पर प्रतिबंध या फिर आंशिक आवागमन की गाइडलाइन होनी चाहिए स्टूडेंट्स के हितों को भी ध्यान में रखा जाय और जल्द ही कुछ गाइडलाइंस के साथ कॉलेज खोले जाएं बाजारों को 50 प्रतिशत खोला जाय जिसमे हर दुकानदार को एक निश्चित दिन दिया जाय ताकि किसी को रोजी रोटी की चिंता न रहे साथ ही वीकली लॉकडॉन भी जारी रहे जिसमे अत्यावश्यक सेवाओं को छूट रहे ताकि बिना किसी को हानि पहुंचाए इस संकट से पर पाया जा सके

Sandeepsonigoldsmith 4 years 11 months ago

नमस्कार माननीय मोहदय,
अनलॉक की प्रकिया में इस बार व्यपारियो के साथ साथ स्कूल भी खोलें जाय अल्टरनेट डे में 2, 2 दिन सभी क्लास लगे तो अच्छा है, क्योंकि प्रदेश का भविष्य अंधकार में हैं। हम को 2 साल हो गये घर बैठे क्या करे युवा नोकरी नही हैं, कृपया इस और भी ध्यान आकर्षित करे।

संदीप सोनी गोल्डस्मिथ पचोर जिला राजगढ़ मध्यप्रदेश

Rajesh Kaushal 4 years 11 months ago

पहले वेक्सीन लगवाओ खास
फिर ओपनिंग हो आस।।
ताकि रहे अपने परिजन अपने पास ।।
किसी को न हो त्रास संताप ।।

rahul sikarwar 4 years 11 months ago

आदरणीय मुख्यमंत्री जी,
मध्यप्रदेश

सदर प्रणाम प्रिय मामा जी,

मैं उम्मीद करता हूं कि आप तक मेरे आत्मविचार इस पीडीएफ फ़ाइल के माध्यम से एक सकारात्मक सुझाव के रूप जरूर पहुंच पायेंगे और इन विचारों में कोई त्रुटि हो तो माफ़ कर देना ।

आपका भांजा
राहुल सिकरवार
ग्वालियर - म.प्र.
rahul.newsmonger@gmail.com
मोब :- 9179320208