You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Share ideas to make Women Financially Competent

Start Date: 15-04-2022
End Date: 15-05-2022

महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए विचार साझा ...

See details Hide details


महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए विचार साझा करें

भौतिक या आध्यात्मिक, शारिरिक या मानसिक, सभी स्तर पर महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा कर उन्हें सशक्त बनाया जा सकता है।

महिलाओं को हर क्षेत्र में शक्तिशाली बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाओं को सफलता पूर्वक लागू किया गया है। इसके लिए आप भी अपने मूल्यवान सुझाव साझा करें और महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने में अपना योगदान दें।

महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा आपके सुझाव आमंत्रित हैं -
 आर्थिक रूप से महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए आपके क्या सुझाव है?
 महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए समाज में किस बदलाव की सबसे बड़ी आवश्यकता है?

आप अपने सुझाव नीचे कमेंट बॉक्स में साझा सकते है।

All Comments
Reset
444 Record(s) Found
533580

Hansa patidar 3 years 2 days ago

महिलाओ को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए सरकार द्वारा महिला उद्यमिता कोर्स हिन्दी में उपलब्ध कराया गया है वह सराहनीय है उससे अनेक महिलाएं अपना उद्यम चला सकती है और इस तरह वे सक्षम बन सकती है. IIMB बेंगलुरू द्वारा यह कोर्स उपलब्ध है.. इसके प्रचार प्रसार करने के लिए टीवी पर एड दिया जाना चाहिए..

1542070

RAVI KHAVSE 3 years 4 days ago

महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के
लिए उनको व्यापार के क्षेत्र में आगे लाना चाहिए
तथा उन्हें स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए
शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराना
चाहिए।