You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Share ideas to make Women Financially Competent

Start Date: 15-04-2022
End Date: 15-05-2022

महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए विचार साझा ...

See details Hide details


महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए विचार साझा करें

भौतिक या आध्यात्मिक, शारिरिक या मानसिक, सभी स्तर पर महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा कर उन्हें सशक्त बनाया जा सकता है।

महिलाओं को हर क्षेत्र में शक्तिशाली बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाओं को सफलता पूर्वक लागू किया गया है। इसके लिए आप भी अपने मूल्यवान सुझाव साझा करें और महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने में अपना योगदान दें।

महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा आपके सुझाव आमंत्रित हैं -
 आर्थिक रूप से महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए आपके क्या सुझाव है?
 महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए समाज में किस बदलाव की सबसे बड़ी आवश्यकता है?

आप अपने सुझाव नीचे कमेंट बॉक्स में साझा सकते है।

All Comments
Reset
444 Record(s) Found

ROHIT KUMAR NIGAM 3 years 7 months ago

महिलाओं को उनके अधिकारों और उनकी क्षमता जानने, बढ़ाने और खुद की सुरक्षा कर सकने के लिए जागरुक करना सबसे जरूरी है
सरकारी नौकरी में आरक्षण देने या मुफ्त सुविधाओं से सामाज का कोई भला नहीं हो सकता

वाजिब पैसों में सुविधाए उपलब्ध कराने से समस्याओं का हल निकल सकते हैं

Vikas Mahajan 3 years 7 months ago

माननीय महिलाओ को सक्षम बनाने का अर्थ है कि देश या प्रदेश की आधी आबादी को जीवन के लिए बेहतर विकल्प प्रस्तुत करना है। आज के इस युग में महिलाए किसी भी क्षेत्र में पुरुषो से कमतर नहीं है। आवश्यकता है दृढ इच्छा शक्ति की,आत्म विश्वास की,तथा सभी प्रकार की योजनाओं में उनकी सहभागिता सुनिश्नित करने की तभी वह अपने कार्य कौशल से आर्थिक रूप से सक्षम होगी साथ ही दूसरो पर निर्भरता भी कम होगी।

Sarita Agnihotri Mandla MP 3 years 7 months ago

मैं सरिता अग्निहोत्री मंडला से हूं मेरे द्वारा सर्वप्रथम 2000 17 से गुड़ की बर्फी एवं गुड़ की टॉफी कई स्वाद में बनाई जा रही है जिसे मैं महिलाओं के लिए स्वरोजगार हेतु कार्य किए जाने हेतु बृहद रूप में इसे बाजार में उतारना चाहती हूं ताकि बच्चों महिलाओं मैं कुपोषण भी कम होगा क्योंकि इसे कई स्वाद में बनाया है आम इमली आंवला बेर चटपटा पाचक गोली के रूप में 2 से ढाई ग्राम होने से बच्चों और महिलाओं में बहुत ही पसंद किया जा रहा है इसे वृहद रूप में प्रोत्साहन हेतु गवर्नमेंट अगर इसको टेकओवर करती है तो बह

Sarita Agnihotri Mandla MP 3 years 7 months ago

नमस्कार मेरे द्वारा विगत 5 वर्षों से नवग्रह के गाय के कंडे महिलाओं से स्व सहायता समूह से स्वरोजगार हेतु बनवाए जा रहे हैं इसके लिए प्लेटफार्म की जरूरत है अगर गवर्नमेंट्स को टेकओवर कर लेती है तो स्वरोजगार के लिए अति उत्तम होगा

Dr Usha Shukla 3 years 7 months ago

लक्ष्मी की नाम संज्ञा से प्रतिष्ठित महिलाएं सचमुच अपने घर संसार की संपन्नता और सुरक्षा में अभूतपूर्व योगदान देती हैं। तभी तो साहित्यकारों ने सम्राज्ञी द्विपदश्चतुष्पद: कहकर उनका भावभीना अभिनंदन किया है।इन सम्राज्ञियों को समृद्ध करने हेतु निम्नलिखित क़दम उठाए जाने चाहिए-
कामकाजी महिलाओं को आयकर संबंधित छूट देने का प्रावधान होना चाहिए।
महिलाओं को रेलवे,बस एवं वायुयान के टिकट पर छूट देना चाहिए।
महिलाओं के खाते में जमा राशि पर ब्याज दर बढ़ाई जाए।
महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराया जाना चाहिए।