You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Save rain water and share water saving tips

Start Date: 31-05-2022
End Date: 15-07-2022

वर्षा जल सहेजने और पानी की बचत के उपाय साझा करें

...

See details Hide details


वर्षा जल सहेजने और पानी की बचत के उपाय साझा करें


----------------------------------------------------------------------

मानवता के लिए प्रकृति का सबसे कीमती उपहार पानी है। पानी को ‘जीवन’ भी कहा जा सकता है क्योंकि पानी के बिना धरती पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। हमें अपने दैनिक कार्यों में हर समय पानी की आवश्यकता होती है।

उपलब्ध जलस्त्रोतों की उपयोगिता बनी रहे और भविष्य में हमें पानी की कमी का सामना न करना पड़े। इसके लिए जरूरी है कि हम सब पानी का सही तरीके से उपयोग करें, इसे बर्बाद होने से बचाएँ। साथ ही जल संरक्षण के उपायों के प्रति जागरूकता फैलाएं।

वर्षा जल को ज्यादा से ज्यादा सहेजकर और पानी की बचत करने के विभिन्न उपाय करके हम भूमिगत जल स्तर को बनाए रखने और पानी की उपलब्धता को निरंतर बनाए रखने में अपना योगदान दे सकते हैं।

अगर आपने इसके लिए कोई नवाचार किया है या इसके लिए कोई प्रोजेक्ट बनाया है या अन्य कोई अनूठा उपाय किया हो, जिसकी मदद से हम जल संरक्षण कर सकते हैं या पानी को सहेज सकते हैं तो इसे mp.mygov.in के साथ साझा करें ताकि अधिक से अधिक लोग इसके बारे में जागरूक हो सकें।

आप अपने विचार नीचे कमेंट बॉक्स में साझा करें।

All Comments
Reset
605 Record(s) Found

BrahmDevYadav 3 years 9 months ago

Sir, I would like to bring to your kind notice that Why should we save rain water?
Saving rainwater can reduce erosion around pipes/downspouts and in the gardens. It can also help control storm water runoff, as well as reduce flooding in some areas. We don't have to depend to a large extent on ground water, when you have a water tank, where you store the harvested rainwater. Similarly, we can save water in toilet, bathroom and garden also for better future.

Vikash Dhakar 3 years 9 months ago

. हर नागरिक में जल संरक्षण हेतु जागरूकता लानी होगी।
2. हर नागरिक शावर की जगह बाल्टी में पानी भरकर स्नान करें।
3. सेविंग करते समय नल बंद रखें।
4. बर्तन धुलते समय नल के स्थान पर टब का प्रयोग करें।
5. उत्तराखंड जल संसाधन के अनुसार, ‘‘टॉयलेट में लगी फ्लश की टंकी में प्लास्टिक की बोतल में पानी भरकर रख देने से हर बार एक लीटर जल बचाया जा सकता है।
6. गाँव और शहरों में पहले तालाब हुआ करते थे जिनमें जल एकत्र रहता था जो न केवल पानी के स्तर को आस-पास बचाये रखता था बल्कि दैनिक उपयोग के काम आता था।

Ritesh Yadav 3 years 9 months ago

मैं देश के लोगों से यही अपील करना चाहता हूँ कि कृपया करके भूजल का दोहन बंद करें एवं वर्षा जल को अधिक से अधिक सहेजने का उपाय करें. भूजल के तेज़ी से दोहन के कारण आज के समय में कई जगहों पर भूजल का भंडार ख़तम हो चुका का है. अधिक जानकारियों के लिए आप https://www.eshram.info या फिर https://www.pmkisan.news/ पर विजिट कर सकते हैं.

Ritesh Yadav 3 years 9 months ago

आज के समय में तालाब, ताल,तलैया पर तेज़ी से अतिक्रमण किया जा रहा है इसलिए भी वर्षा जल का रख रखाव बहुत महत्वपूर्ण हो गया है. वर्षा जल के रख रखाव से सम्बंधित अन्य जानकारियों के लिए आप https://www.edistrict.info/ या फिर https://www.apnakhata.info/ या फिर https://www.bhulekhup.info/ पर विजिट कर सकते हैं.

Ritesh Yadav 3 years 9 months ago

वर्तमान काल में भूमिगत जल का दोहन बहुत ही तेज़ी से हो रहा है इसलिए वर्षा जल को सहेजना बेहद महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि सबसे सिंचाई जैसे कार्यों के लिए भी भूमिगत जल का प्रयोग किया जा रहा है जो कि बेहद अनावश्यक है इसलिए अधिक से अधिक तालाब का निर्माण कराकर वर्षा जल सहेज सकते हैं ज्यादा जानकारियों के लिए https://www.jobalert.info/ पर विजिट करें.