You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Save rain water and share water saving tips

Start Date: 31-05-2022
End Date: 15-07-2022

वर्षा जल सहेजने और पानी की बचत के उपाय साझा करें

...

See details Hide details


वर्षा जल सहेजने और पानी की बचत के उपाय साझा करें


----------------------------------------------------------------------

मानवता के लिए प्रकृति का सबसे कीमती उपहार पानी है। पानी को ‘जीवन’ भी कहा जा सकता है क्योंकि पानी के बिना धरती पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। हमें अपने दैनिक कार्यों में हर समय पानी की आवश्यकता होती है।

उपलब्ध जलस्त्रोतों की उपयोगिता बनी रहे और भविष्य में हमें पानी की कमी का सामना न करना पड़े। इसके लिए जरूरी है कि हम सब पानी का सही तरीके से उपयोग करें, इसे बर्बाद होने से बचाएँ। साथ ही जल संरक्षण के उपायों के प्रति जागरूकता फैलाएं।

वर्षा जल को ज्यादा से ज्यादा सहेजकर और पानी की बचत करने के विभिन्न उपाय करके हम भूमिगत जल स्तर को बनाए रखने और पानी की उपलब्धता को निरंतर बनाए रखने में अपना योगदान दे सकते हैं।

अगर आपने इसके लिए कोई नवाचार किया है या इसके लिए कोई प्रोजेक्ट बनाया है या अन्य कोई अनूठा उपाय किया हो, जिसकी मदद से हम जल संरक्षण कर सकते हैं या पानी को सहेज सकते हैं तो इसे mp.mygov.in के साथ साझा करें ताकि अधिक से अधिक लोग इसके बारे में जागरूक हो सकें।

आप अपने विचार नीचे कमेंट बॉक्स में साझा करें।

All Comments
Reset
605 Record(s) Found

Niraj k Gurjar 3 years 9 months ago

हरदा जिले के 75ग्रामों जल किसान पाठशाला का आयोजन प्रयास संस्था हरदा के माध्यम से जल संवर्धन एवं जल बचाने के उद्देश्य कार्यक्रम में किसानों के साथ किया जा रहा है!प्रयास सामाजिक संस्था द्वारा जल की खेती, जल संसाधन के रिचार्ज हेतु कार्य करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है!सीईओ नीरज गुर्जर द्वारा अनेक ऐसे नवाचार किये जा रहे है!जिस पर किसानों का सकारात्मक सहयोग मिल रहा है! Mo. 8435976536

Vijay Kushwah 3 years 9 months ago

A best tip for rain water harvesting --
The water that goes out from your houses that water you may approach till the plants or your small flower beds also . It is such a way that you can save water and can do recycling of water.

Vivekanand Uikey 3 years 9 months ago

बारिश को पाने सहेजने एवं पानी की बचत पर महत्‍वपूर्ण उपाय अग्रलिखित है-

1.भारत एक कृषि प्रधान देश यहॉं के लोग जीविका पार्जन के लिए कृषि करते है।
2.मप्र सरकार को गॉव शहरों कस्‍बों के लिए बारिश के पानी को संचित करने के लिए नए कदम उठाने चाहिए ।
3.गॉव में योजना द्वारा छोटे-छाटे जलाशयों का निर्माण एवं पानी संचित करने के लिए नए प्रयास करने चाहिए
4.गॉव में किसानों को जागरूक करना चाहिए के बारिश का पानी संचित करने से उन्‍हें (रबी) की फसल भी होने लागेगी।
5.गॉव में हर किसान को(बलराम तालाब योजना)

ABHISHEK SINGH TOMAR 3 years 9 months ago

1 remote sensing tech has improved it 2,small dams is constructed near the city 3, recharge pit making in the city at signals of road 4, artificial pond Like bhopal lake and the lake fill with the pipe of ground recharge that see in the image 5, rating of houses making that good of syoragr water and appriciate at the label of govt .....

Ratnesh Vijayvargiya 3 years 9 months ago

पहाडी हो जल सहजने का आधार,
गहरी जुताई हो खेतों में,
सभी तालाबो से निकाली जावे मिट्टी की गाद जो खेतो में डाली जावे।
यूकेलिप्टस के पेड़ों की हो कटाई सब जगह से।

Rajeshprajapati 3 years 10 months ago

जय हिंद जय हिंदुस्तान मैं सिर्फ इतना ही कहना चाहता हूं की बारिश को बचाने और बारिश के पानी को बचाने का सबसे सरल उपाय है कि जो अपना मकान रहता है उसके बाजू में 10 फिट का गहरा गड्ढा खोदो आएं और जो मकान की छत का पानी आता है उसमें पाइप लगा दें जिसके चलते पूरा पानी उस गड्ढे में जाकर ससु करेगा जिसके चलते वाटर लेवल की कमी नहीं