You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Save rain water and share water saving tips

Start Date: 31-05-2022
End Date: 15-07-2022

वर्षा जल सहेजने और पानी की बचत के उपाय साझा करें

...

See details Hide details


वर्षा जल सहेजने और पानी की बचत के उपाय साझा करें


----------------------------------------------------------------------

मानवता के लिए प्रकृति का सबसे कीमती उपहार पानी है। पानी को ‘जीवन’ भी कहा जा सकता है क्योंकि पानी के बिना धरती पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। हमें अपने दैनिक कार्यों में हर समय पानी की आवश्यकता होती है।

उपलब्ध जलस्त्रोतों की उपयोगिता बनी रहे और भविष्य में हमें पानी की कमी का सामना न करना पड़े। इसके लिए जरूरी है कि हम सब पानी का सही तरीके से उपयोग करें, इसे बर्बाद होने से बचाएँ। साथ ही जल संरक्षण के उपायों के प्रति जागरूकता फैलाएं।

वर्षा जल को ज्यादा से ज्यादा सहेजकर और पानी की बचत करने के विभिन्न उपाय करके हम भूमिगत जल स्तर को बनाए रखने और पानी की उपलब्धता को निरंतर बनाए रखने में अपना योगदान दे सकते हैं।

अगर आपने इसके लिए कोई नवाचार किया है या इसके लिए कोई प्रोजेक्ट बनाया है या अन्य कोई अनूठा उपाय किया हो, जिसकी मदद से हम जल संरक्षण कर सकते हैं या पानी को सहेज सकते हैं तो इसे mp.mygov.in के साथ साझा करें ताकि अधिक से अधिक लोग इसके बारे में जागरूक हो सकें।

आप अपने विचार नीचे कमेंट बॉक्स में साझा करें।

All Comments
Reset
605 Record(s) Found

Rakesh kumar jain 3 years 9 months ago

हमे बरसात में पानी का उचित भंडारण करना चाहिए। पानी आव्यश्यकता अनुसार खर्च करना चाहिए

Bane Singh Solanki 3 years 9 months ago

महोदय मेरे पास एक प्रोजेक्ट हे जिससे हम पानी और पौधे दोनो को बचाते हुए प्रकृति में घनघोर हरियाली ला सकते हैं।
कृपया अवसर प्रदान करें।

ChintamanKumawat 3 years 9 months ago

वर्षा जल सहेजो हर बार, पानी के संकटो से होगा बेडा पार।
Rain water harvesting wali suvidha ko rajya shashan द्वारा फ्री मे जन जन तक पहुँचाना चाहिए

Rakesh kumar jain 3 years 9 months ago

हमे पानी के भंडारण की व्यवस्था करनी चाहिए। जरूरत के हिसाब से पानी प्रयोग करना चाहिए।

YourName prabhudayal tameshwar 3 years 9 months ago

नमी संरक्षणनमी संरक्षण'भूमि' एवं 'जल' प्रकृति द्वारा मनुष्य को दी गई दो अनमोल सम्पदायें है जिनका कृषि हेतु उपयोग मनुष्य प्राचीनकाल से करता आया है। परन्तु वर्तमान में इनका उपयोग इतनी लापरवाही से हो रहा है कि इनका संतुलन ही बिगड़ गया है तथा भविष्य में इनके संरक्षण के बिना मनुष्य का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जायेगा।

kuldeep mohan trivedi 3 years 9 months ago

भूगर्भ जल स्तर निरंतर गिरता जा रहा है।इसे रेचार्ज करने के लिये धरातल पर जल संचयन की जल व्यवस्था होने के साथ बहु गर्भ जल का दोहन रोकना होगा।आज लोग घण्टो स्नान ,गाड़ियों को धोने,सड़क फर्स धोने के लिये बहुत से जल बर्बाद करते है।यह सब पहले शहरों में होता था।आज विद्युत के गाँवो में पहुँच जाने से गाँवो में भी इसका दुरुपयोग किया जा रहा है।भविष्य में पीने का जल लोगो को मिले।हमसबको को जल संचयन और भूगर्भ जल को बचाना होगा।