You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Save rain water and share water saving tips

Start Date: 31-05-2022
End Date: 15-07-2022

वर्षा जल सहेजने और पानी की बचत के उपाय साझा करें

...

See details Hide details


वर्षा जल सहेजने और पानी की बचत के उपाय साझा करें


----------------------------------------------------------------------

मानवता के लिए प्रकृति का सबसे कीमती उपहार पानी है। पानी को ‘जीवन’ भी कहा जा सकता है क्योंकि पानी के बिना धरती पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। हमें अपने दैनिक कार्यों में हर समय पानी की आवश्यकता होती है।

उपलब्ध जलस्त्रोतों की उपयोगिता बनी रहे और भविष्य में हमें पानी की कमी का सामना न करना पड़े। इसके लिए जरूरी है कि हम सब पानी का सही तरीके से उपयोग करें, इसे बर्बाद होने से बचाएँ। साथ ही जल संरक्षण के उपायों के प्रति जागरूकता फैलाएं।

वर्षा जल को ज्यादा से ज्यादा सहेजकर और पानी की बचत करने के विभिन्न उपाय करके हम भूमिगत जल स्तर को बनाए रखने और पानी की उपलब्धता को निरंतर बनाए रखने में अपना योगदान दे सकते हैं।

अगर आपने इसके लिए कोई नवाचार किया है या इसके लिए कोई प्रोजेक्ट बनाया है या अन्य कोई अनूठा उपाय किया हो, जिसकी मदद से हम जल संरक्षण कर सकते हैं या पानी को सहेज सकते हैं तो इसे mp.mygov.in के साथ साझा करें ताकि अधिक से अधिक लोग इसके बारे में जागरूक हो सकें।

आप अपने विचार नीचे कमेंट बॉक्स में साझा करें।

All Comments
Reset
605 Record(s) Found

kuldeep mohan trivedi 3 years 9 months ago

वर्षा जल संचयन के लिये हमें अपने परंपरागत जल भंडारों ताल,पोखरों, तालाबो, कुओं, झीलों आदि को पुनः जीवित करना होगा।तालाबो की खुदाई कर उसकी मिट्टी को खेतों में उपज बढ़ाने और जल संचयन के लिये तालाब भी तैयार हो जायेगे।वर्ष जल के भंडारण के लिये हर किसी को अपना योगदान देना होगा।जिससे भूगर्भ का जलस्तर बढ़े।

manoj Kumar sahu 3 years 9 months ago

हमको पानी को बचाना बहूत जरूरी है!बर्षात के मौसम में मकान के आश पास एक गहरा गड्ढा छतों के पानी को सुरक्षित करना चाहिए!जिससे वाटर लेवल बढ़ेगा साथ ही; उस पानी का उपयोग हम घरेलू कामोमें ले सकते है जय हिंद जय भारत!

Prateek Patidar 3 years 9 months ago

छोटी-छोटी चीजें, जो हम पानी बचाने के लिए कर सकते हैं
हर दिन बालों को शैम्पू करने से बच सकते हैं
दांत ब्रश करते समय नल को बंद रख सकते हैं
शावर, टब की जगह बाल्टी से स्नान कर सकते हैं
टॉयलेट फ्लश में रेत से भरी बोतल रख सकते हैं
बरसात के पानी को स्टोर कर काम में ला सकते हैं
पौधों को पानी देने के लिए वाटरिंग कैन का प्रयोग

dinesh dhurve 3 years 9 months ago

पानी की बचत करना चाहिए वर्षा का पानी को एकत्र कर छत से नीचे टंकी टांका का भर कर रखना चाहिए वर्षा का पानी को तालाब बांध बनाकर रोकना चाहिए

Rajesh yadav 3 years 9 months ago

जल हमारे जीवन के लिए बहुत ही जरूरी है
जल मानव जीव जंतु पेड़ पौधों का जीवन आधार जल ही हमे जल की बचत करना चाहिए ना दुरूपयोग

हमारे चारो ओर हमारे गाव शहर के आस पास नदी तालाबों मे हमे केमिकल ओर कूड़ा कचरा नही डालना चाहिए बारिश मे हमारे घरो के आस पास एक गड्डा खोद कर उसमे पानी ऐकत्रित करना चाहिए ताकि आगे के समय मे हम उसका उपयोग कर सके
उस पानी का उपयोग कर सके

BrahmDevYadav 3 years 9 months ago

(1) सबसे पहले तो हमें कसम खानी होगी कि पानी की बचत करेंगे और इसकी बर्बादी को रोकेंगे।
(2) अगर पूरी पृथ्वी में सभी लोग थोड़ा थोड़ा पानी बचाएंगे तो काफी पानी बच सकता है।
(3) बारिश के पानी का संरक्षण करकेे उसका प्रयोग दूसरे दैनिक कार्य में कर सकते हैं।

BrahmDevYadav 3 years 9 months ago

और यही बात हम Indians को भी समझनी होगी। पानी की बर्बादी सिर्फ उसे बर्वाद करने वाले को ही नहीं बल्कि पूरे समाज को प्रभावित करती है। अगर आपका पड़ोसी पानी बर्वाद करता है तो आपका भी वाटर-लेवल कम होता है…इसलिए इस अनमोल संसाधन को न waste करिए और न waste करने दीजिये।

त्राहि-त्राहि करता फिरता, कितना मूरख मन है ।
जल पीकर जीते सब प्राणी जल ही जीवन है ।।

BrahmDevYadav 3 years 9 months ago

जिसमे उन्होंने जर्मनी के एक रेस्टोरेंट का अनुभव बताया था जिसमे खाना वेस्ट करने पर वहां के नागरिकों ने आपत्ति जताई थी कि भले आपने पैसे देकर खाना खरीदा हो, फिर भी आप उसे बर्वाद नहीं कर सकते क्योंकि भले पैसा पैसा आपका है पर संसाधन देश के हैं ! We should take inspiration from Shri Ratan TATA Sb.

BrahmDevYadav 3 years 9 months ago

प्लेट में खाना छोड़ने से पहले Ratan Tata का ये संदेश ज़रूर पढ़ें!
ऑफिसर हमसे कठोर आवाज़ में बोला, “उतना ही order करिए जितना आप consume कर सकें, पैसा आपका है लेकिन संसाधन सोसाइटी के हैं। दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं जो संसाधनों की कमी का सामना कर रहे हैं। आपके पास संसाधनों को बर्वाद करने का कोई कारण नहीं है।”