You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Save rain water and share water saving tips

Start Date: 31-05-2022
End Date: 15-07-2022

वर्षा जल सहेजने और पानी की बचत के उपाय साझा करें

...

See details Hide details


वर्षा जल सहेजने और पानी की बचत के उपाय साझा करें


----------------------------------------------------------------------

मानवता के लिए प्रकृति का सबसे कीमती उपहार पानी है। पानी को ‘जीवन’ भी कहा जा सकता है क्योंकि पानी के बिना धरती पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। हमें अपने दैनिक कार्यों में हर समय पानी की आवश्यकता होती है।

उपलब्ध जलस्त्रोतों की उपयोगिता बनी रहे और भविष्य में हमें पानी की कमी का सामना न करना पड़े। इसके लिए जरूरी है कि हम सब पानी का सही तरीके से उपयोग करें, इसे बर्बाद होने से बचाएँ। साथ ही जल संरक्षण के उपायों के प्रति जागरूकता फैलाएं।

वर्षा जल को ज्यादा से ज्यादा सहेजकर और पानी की बचत करने के विभिन्न उपाय करके हम भूमिगत जल स्तर को बनाए रखने और पानी की उपलब्धता को निरंतर बनाए रखने में अपना योगदान दे सकते हैं।

अगर आपने इसके लिए कोई नवाचार किया है या इसके लिए कोई प्रोजेक्ट बनाया है या अन्य कोई अनूठा उपाय किया हो, जिसकी मदद से हम जल संरक्षण कर सकते हैं या पानी को सहेज सकते हैं तो इसे mp.mygov.in के साथ साझा करें ताकि अधिक से अधिक लोग इसके बारे में जागरूक हो सकें।

आप अपने विचार नीचे कमेंट बॉक्स में साझा करें।

All Comments
Reset
605 Record(s) Found

Saurav Kumar 3 years 9 months ago

जल से संसार है जल से हम
My dear fellow I am Saurav Kumar Kumar .
I am belong to Bihar. twinkle twinkle little star water is the all people life style . We my fellow Indians I have only 1 % potable like water . There for it conservation is very essential by using some simple steps such as in the following.
1. Imagine your life without water.
2. Using in your home recycling system of water.
3 Don't open tap water when it's required is no essential.
4. Share your savings water tips .

Maneesha Pathak Soni 3 years 9 months ago

किसी शहर मे जो रोड के डिवाइडर हैं उनके नीचे नाली बने और रोटरी आईलैंड मे वॉटर रीचार्जर बना दिये जाये, उपर लोहे की जालियाँ और उनके उपर मूर्तियाँ यथावत रह सकती है. इससे रोड पर बहने वाला पानी नालियो से होकर रीचार्जर तक चला जायेगा तो पानी का संरक्षण होगा, रोड भी खराब नही होगी ।

Yash Rawat 3 years 9 months ago

दांत ब्रश करते समय नल को बंद रख सकते हैं
शावर, टब की जगह बाल्टी से स्नान कर सकते हैं
हर दिन बालों को शैम्पू करने से बच सकते हैं
टॉयलेट फ्लश में रेत से भरी बोतल रख सकते हैं
पौधों को पानी देने के लिए वाटरिंग कैन का प्रयोग कर सकते हैं
बरसात के पानी को स्टोर कर काम में ला सकते हैं

Prakash parashar 3 years 9 months ago

वर्षा जल संरक्षण के लिए हमें बारिश के पानी को अपने आसपास एवं मकान की छतों से पानी को हम जल स्तंभ बनाकर जल स्रोतों का संरक्षण कर सकते हैं

Rakesh kumar jain 3 years 9 months ago

हमे वर्षात के पानी का उचित भंडारण करना चाहिए। एवम पानी आवश्यकता अनुसार खर्च करना चाहिए।

abhishek yadav 3 years 9 months ago

बरसात के पानी को बचाने के लिए बड़े-बड़े पोखरों का निर्माण कराना और साथ ही छतो के पानी के जमीन के अंदर अंडर वाटर करना और तालाब,डैम,आदि बनवाना आदि