You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Save rain water and share water saving tips

Start Date: 31-05-2022
End Date: 15-07-2022

वर्षा जल सहेजने और पानी की बचत के उपाय साझा करें

...

See details Hide details


वर्षा जल सहेजने और पानी की बचत के उपाय साझा करें


----------------------------------------------------------------------

मानवता के लिए प्रकृति का सबसे कीमती उपहार पानी है। पानी को ‘जीवन’ भी कहा जा सकता है क्योंकि पानी के बिना धरती पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। हमें अपने दैनिक कार्यों में हर समय पानी की आवश्यकता होती है।

उपलब्ध जलस्त्रोतों की उपयोगिता बनी रहे और भविष्य में हमें पानी की कमी का सामना न करना पड़े। इसके लिए जरूरी है कि हम सब पानी का सही तरीके से उपयोग करें, इसे बर्बाद होने से बचाएँ। साथ ही जल संरक्षण के उपायों के प्रति जागरूकता फैलाएं।

वर्षा जल को ज्यादा से ज्यादा सहेजकर और पानी की बचत करने के विभिन्न उपाय करके हम भूमिगत जल स्तर को बनाए रखने और पानी की उपलब्धता को निरंतर बनाए रखने में अपना योगदान दे सकते हैं।

अगर आपने इसके लिए कोई नवाचार किया है या इसके लिए कोई प्रोजेक्ट बनाया है या अन्य कोई अनूठा उपाय किया हो, जिसकी मदद से हम जल संरक्षण कर सकते हैं या पानी को सहेज सकते हैं तो इसे mp.mygov.in के साथ साझा करें ताकि अधिक से अधिक लोग इसके बारे में जागरूक हो सकें।

आप अपने विचार नीचे कमेंट बॉक्स में साझा करें।

All Comments
Reset
605 Record(s) Found

Vipin Kumar 3 years 9 months ago

हमें आवश्यकता से अधिक जल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए l
और जल संरक्षण की ओर अधिक ध्यान देना चाहिए l

Hemant 3 years 9 months ago

Today due to cement roads and new technology, under ground water level is going down and down, as rain water is not able to penetrate and reach below.
We all should know that under ground water is very essential and life without water is not possible. so we all should see how we can harvest this rain water either through some under ground pipe arrangement or through plantation etc.

BrahmDevYadav 3 years 9 months ago

पानी बचाओ पर स्लोगन:-
1.जल है तो जीवन है।
2.जल अनमोल है, इसे व्यर्थ ना बहाएं।
3.जो पानी को बचाएगा, समझदार वही कहलाएगा।
4.हम सब ने यह ठाना है, पानी को बचाना है।
5.जल बचाओ कल बचाओ।
6.पानी की रक्षा है देश की सुरक्षा।
7.जल संरक्षण धरती का रक्षण।
8.पानी को हम बताएंगे, देश में खुशहाली लाएंगे।
9.जान है अनमोल, इसका नहीं है कोई मोल।
10.जल है असली सोना, इसे नहीं है कभी खोना।

BrahmDevYadav 3 years 9 months ago

1. पानी एक ऐसा घटक है जिसमें कलर, स्वाद, गंध नही होता हैं।
2. पानी नदीया, झील, वर्षा, इन स्त्रोतों से हमे प्राप्त होता हैं।
3. पानी का उपयोग मुख्य रूप से सिंचाई के उद्देश्य से खेत में किया जाता हैं।
4. पेड़ और पौधों को उगाने के लिए पानी की आवश्यकता होती है।
5. पानी हमारे शरीर का वाटर लेवल बैलेंस रखता है अगर ऐसा नहीं होगा तो हमें चक्कर आएगी और भी कही सारी
दिक्कतें होगी।
Therefore, we should save the water in toilet, bathroom kitchen and garden for better future.

BrahmDevYadav 3 years 9 months ago

8. कई सारी बड़ी-बड़ी फैक्ट्रीज में जल का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। उन्हे जल का महत्व समझ नहीं आ रहा
है। सरकार ने उन पर रोक लगानी चाहिए।
9. बिजली का निर्माण करने के लिए पानी की आवश्यकता होती है।
10.जो लोग जल का महत्व समझते हैं उन्होंने रैन वॉटर हार्वेस्टिंग करनी चाहिए। जिसे ज्यादा से ज्यादा पानी जमीन में और
हमें कभी भी जल की समस्या ना हो।

BrahmDevYadav 3 years 9 months ago

5. इंसान बिना खाना खाए 1 महीने तक जिंदा रह सकता है लेकिन बिना पानी पिए दो से 3 दिन भी उसे जिंदा रह पाना
मुश्किल है।
6. जो लोग दूर-दूर से पानी लाते हैं, उन्हें पानी का महत्व पता है लेकिन हम जैसे कुछ लोग पानी की जरूरत ना
होते हुए भी जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।
7. कई सारे बड़े-बड़े शहरों में पानी खत्म हो रहा है, जिस वजह से उन्हें जल का महत्व समझ में आ रहा है|

BrahmDevYadav 3 years 9 months ago

जल का महत्व:-
1. खेती के लिए जल बेहद ही जरुरी है अगर खेती के लिए पानी नहीं होगा तो अनाज भी नही आयेगा और अगर अनाज
नहीं होगा तो भूख से कही सारे लोग मरने लगेगे।
2. हमारे रोज के काम जैसे कि बर्तन धोना कपड़े धोना,नहाना, और भी कई सारे कामों की लिए पाणी बेहद ही जरुरी है।
3. पेड़ो से हमें ऑक्सीजन मिलता है इसी तरह पेड़ो को भी पानी की आवश्यकता होती है।
4. हम जितने ज्यादा पेड़ लगाएंगे उतनी ज्यादा बारिश होगी, जिससे हमें पानी मिलेगा| इसलिए हर घर में दो पेड़
तो होने ही चाहिए।

BrahmDevYadav 3 years 9 months ago

पानी का हमारे जीवन में क्या महत्व है?
खेती के लिए जल बेहद ही जरुरी है,अगर खेती के लिए पानी नहीं होगा तो अनाज भी नही आयेगा और अगर अनाज नहीं होगा, तो भूख से कही सारे लोग मरने लगेगे।
जल प्रदूषण का मुख्य कारण क्या है?
सबसे मुख्य कारण तो इंसान ही है, क्योंकि हम इंसानों ने जल को प्रदूषित किया है। कही सारे फैक्ट्रियों का वेस्ट वह साफ पाणी में छोड़ देते है जिससे जल प्रदूषित होता हैं, प्लास्टिक जैसी ढेर सारी चीजे है, जो जल को दूषित करती है|

BrahmDevYadav 3 years 9 months ago

10.जल के बिना हम पृथ्वी पर जीने की इतना भी नहीं कर सकते।
जल ही जीवन है क्यों?
इसे जीवन इसलिए कहा गया है क्यों कि हमारा मानव शरीर ही 70 % पानी का बना है. हमारा सही मात्रा में पानी पीना हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है, यहां तक कि हमारी चमड़ी, हृदय, खून आदि में भी पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है। पानी के बिना मनुष्य 5 दिन से अधिक नहीं जी सकता, इसलिए जल को जीवन कहा गया है।