You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Save rain water and share water saving tips

Start Date: 31-05-2022
End Date: 15-07-2022

वर्षा जल सहेजने और पानी की बचत के उपाय साझा करें

...

See details Hide details


वर्षा जल सहेजने और पानी की बचत के उपाय साझा करें


----------------------------------------------------------------------

मानवता के लिए प्रकृति का सबसे कीमती उपहार पानी है। पानी को ‘जीवन’ भी कहा जा सकता है क्योंकि पानी के बिना धरती पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। हमें अपने दैनिक कार्यों में हर समय पानी की आवश्यकता होती है।

उपलब्ध जलस्त्रोतों की उपयोगिता बनी रहे और भविष्य में हमें पानी की कमी का सामना न करना पड़े। इसके लिए जरूरी है कि हम सब पानी का सही तरीके से उपयोग करें, इसे बर्बाद होने से बचाएँ। साथ ही जल संरक्षण के उपायों के प्रति जागरूकता फैलाएं।

वर्षा जल को ज्यादा से ज्यादा सहेजकर और पानी की बचत करने के विभिन्न उपाय करके हम भूमिगत जल स्तर को बनाए रखने और पानी की उपलब्धता को निरंतर बनाए रखने में अपना योगदान दे सकते हैं।

अगर आपने इसके लिए कोई नवाचार किया है या इसके लिए कोई प्रोजेक्ट बनाया है या अन्य कोई अनूठा उपाय किया हो, जिसकी मदद से हम जल संरक्षण कर सकते हैं या पानी को सहेज सकते हैं तो इसे mp.mygov.in के साथ साझा करें ताकि अधिक से अधिक लोग इसके बारे में जागरूक हो सकें।

आप अपने विचार नीचे कमेंट बॉक्स में साझा करें।

All Comments
Reset
605 Record(s) Found

BrahmDevYadav 3 years 9 months ago

6.जल का उपयोग मशीनों को ठंडा रखने में भी किया जाता है।
7.बिना जल के कोई भी पौधा विकसित नहीं हो सकता।
8.वर्षावन का जल पेड़ पौधों के लिए बेहद जरूरी है।
9.जल हम सब के लिए अमृत के समान हैं।

BrahmDevYadav 3 years 9 months ago

पानी पर निबंध:-
1.जल के बिना पृथ्वी पर कोई भी मनुष्य, जीव, जंतु जीवित नहीं रह सकता।
2.फसलों का उत्पादन और कृषि क्षेत्र में जल का इस्तेमाल किया जाता है।
3.जल से हमारे शरीर का पाचन, शरीर का तापमान, परिसंचरण और अन्य गतिविधियां बेहतर होती है।
4.पौधे अपना भोजन बनाने के लिए पानी का उपयोग करते हैं।
5.पानी का उपयोग हम सिर्फ पीने के लिए ही नहीं करते बल्कि घर साफ करने में, कपड़े साफ करने में बर्तन साफ करने
में,खाना पकाने में इन जैसे कामों में पानी का उपयोग होता है।

BrahmDevYadav 3 years 9 months ago

8. अफ्रीका और ऐसे कई सारे देश है जहां के लोग पानी की कमी से उन्हे 10 किलोमीटर से भी अधिक दूर से पानी को
लाना पड़ता है।
9. आप पानी का महत्व इससे समझ सकते हैं कि विश्व में पानी की वजह से 265 युद्ध हो चुके है। और ऐसा कहा जाता है
कि वर्ल्ड वॉर 3 पानी की वजह से होगा।
10. जेली फिश एक ऐसा समुद्री जिव है जो 95% पानी से बना है।

BrahmDevYadav 3 years 9 months ago

4. आपको यह जानकर हैरानी होगी की दुनिया में कई सारे ऐसे देश है जहां के लोग अभी भी गंदा पानी पीने के लिए
मजबूर है। उन्हें साफ पानी नहीं मिलता।
5. हाथी एक अकेला ऐसा जानवर है जो पूरे 5 किलोमीटर दूर से भी पानी का पता लगा सकता है।
6. दोस्तों पानी के 3 भाग होते हैं जैसे कि तरल, ठोस, और गैस इन तीन भागों में पानी का बदलाव हो सकता है।
7. दोस्तो क्या आपको पता है की पानी हाइड्रोजन और ऑक्सीजन से मिलकर बनता है।

BrahmDevYadav 3 years 9 months ago

सुबह उठने से लेकर रात तक हर पल हमे जल की आवश्यकता होती है। हमारे शरीर का 70% हिस्सा पानी का होता है। पृथ्वी का हर एक जीवित प्राणी को पानी की आवश्यकता होती है। जल है, तो कल है|
1. पृथ्वी के सभी जीवित प्राणियों के लिए जल एक वरदान है।
2. जल के बिना पृथ्वी पर जीवन असंभव है।
3. हमारे पृथ्वी पर 97% पानी है लेकिन उसमें से सिर्फ हम 3% ही पी सकते हैं। क्योंकि 3% ही पृथ्वी पर पीने योग्य पानी
है।

Nitish gupta 3 years 9 months ago

मेरे समझ से कुछ प्रयास किए जा सकते हैं

1.बारिश के मौसम के ठीक पहले नदी नालों तालाब कुआं आदि की सफाई कर और खासकर तालाबों और नदियों से गाद को निकालकर । ऐसा करने से न केवल जलसंग्रहण होगा बाढ़ जैसी समस्याओं के प्रभाव को भी काम किया जा सकता है ।

2. रेन वाटर हार्वेस्टिंग के प्रति जागरूकता और अनुदान जैसी सहायता से लोगो को जल संग्रहण के लिए जोड़ा जा सकता है।

3. वृक्षारोपण खासकर सड़क किनारे नदी नालों के आस पास साथ ही जल संग्रह स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कर ।

4. रेल सड़क आदि जंगलों से दूर।

Mahipalsingh Rajput 3 years 9 months ago

mahipalsingh panwar
mo 8518903716
नहीं रहेगा जल
तो केसे जियोगे कल
हमें अब मिलकर बचाना है जल
तभी देख पाएंगे हम कल