You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

MP Tree Plantation Promotion Bill 2021

Start Date: 30-09-2021
End Date: 16-11-2021

मध्यप्रदेश वृक्षारोपण प्रोत्साहन विधेयक 2021 प्रारूप के संबंध ...

See details Hide details
MP Tree Plantation Promotion Bill 2021


मध्यप्रदेश वृक्षारोपण प्रोत्साहन विधेयक 2021 प्रारूप के संबंध में सुझाव आमंत्रित हैं।

यह विधेयक निजी भूमि पर वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करने हेतु लागू होगा।

मध्यप्रदेश में निजी भूमि पर वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करने के लिए मध्यप्रदेश वृक्षारोपण प्रोत्साहन विधेयक 2021 बनाया गया है। यह नगरपालिक क्षेत्रों को छोड़कर पूरे मध्यप्रदेश पर लागू होगा।
• विधेयक के अनुसार निजी भूमि से आशय उस भूमि से है जो कि भूमि स्वामी अधिकारों से या सरकार से पट्टा, अनुज्ञप्ति या हस्तांतरण से धारित करता है।
• उत्‍पादक द्वारा उगाये गये वृक्षों को किसी भी उम्र में बिना किसी अनुमति के काट सकेगा।
• उत्पादक अपने द्वारा रोपे गए पौधों के संवर्धन एवं प्रबंधन करने की ऐसी पद्धति अपना सकेगा, जैसा वह उचित समझे।
• उत्पादक संबंधित ग्राम पंचायत के भीतर किसी भी स्थान पर, जिसमें वृक्षारोपण किया गया है, काष्‍ठ टॉल स्थापित कर सकेगा।
• काष्‍ठ टाल में इमारती काष्‍ठ की प्रसंस्‍करण ईकाई स्‍थापित करने की सशर्त सुविधा रहेगी।
• विनिर्दिष्‍ट वनोपज सागौन एवं साल का शासकीय ई-पोर्टल के माध्‍यम से खेत अथवा टाल से ही बिक्री करने एवं स्‍वयं बोली स्‍वीकार करने तथा सीधे भुगतान लेने की छूट दी गई है।
• सागौन एवं साल विनिर्दिष्‍ट प्रजातियों के वृक्षों से प्राप्‍त काष्‍ठ के परिवहन हेतु परिवहन अनुज्ञा-पत्र आवश्‍यक होगा। शेष प्रजातियों हेतु परिवहन अनुज्ञा-पत्र से छूट दी गई है परन्‍तु किसान यदि चाहे तो खुद ही टीपी पोर्टल से निकाल सकेगा।
• अपराध नियंत्रण की दृष्टि से वन सीमा से लगे ग्राम पंचायतों से काष्‍ठ परिवहन के लिए परिवहन अनुज्ञा-पत्र अनिवार्य रखा गया है।
• सभी प्रकार के परिवहन अनुज्ञा-पत्र कृषकों को इलेक्‍ट्रानिक तरीके से प्राप्‍त होंगे।
• आदिवासियों के हित संरक्षण को ध्‍यान में रखते हुये उनके खेतों में खड़े वृक्षों को काटने व बिक्री करने के नियम यथावत रखे गये हैं।
• विधेयक के उपबंधों के उल्लंघन पर जुर्माने का प्रावधान भी रखा गया है।

पूरे प्रारूप प्रावधानों को जानने के लिए क्लिक करें।

माननीय मुख्यमंत्री जी इस विधेयक के संबंध में आपके सुझाव जानना चाहते हैं। अतः अपने सुझाव आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में साझा करें।

All Comments
Reset
111 Record(s) Found

Kuldeep 5 years 1 month ago

प्रत्येक व्यक्ति अपने प्रत्येक जन्मदिन पर एक वृक्ष जरूर लगाएं। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा इस वृक्षारोपण को प्रोत्साहन देने के लिए व्यक्ति के प्रत्येक जन्मदिन पर आधार कार्ड में अंकित जन्म तिथि के अनुसार व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजे जिससे लोगो को वृक्ष लगाने की प्रेरणा मिलेगी।

Vikashbairagi 5 years 1 month ago

आप सभी से निवेदन है कि हर साल अपने जन्मदिन पर कम से कम 5 पौधे भी लगाए एवं उनकी देखभाल और संरक्षण जरूर करें

Shashi bhushan singh chauhan 5 years 1 month ago

सभी अपने घरों में सजावटी पोंधो से बदले यदि आयुर्वेदिक पेड़ पौंधे लगाए तो बहुत ही उत्तम होगा , ज्ञान के साथ साथ निरोग भी रहेंगे ।

TeenaChouhan 5 years 1 month ago

जिन निजी भू धारको द्वारा वृक्षारोपण एवं पेड़ पौधों के संरक्षण से संबंधित बेहतर प्रदर्शन एवं कार्य किया गया है उनका उचित सम्मान एवं प्रचार किया जाए जिससे अन्य भी उनसे प्रेरणा लेकर उनसे भी बेहतर कार्य एवं प्रदर्शन कर सकें।