You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Inviting suggestions to guide the youth for UPSC and MPPSC exams

Start Date: 13-10-2021
End Date: 29-10-2021

अपने सुझावों से प्रतिभाशाली युवाओं का करें मार्गदर्शन, ...

See details Hide details


अपने सुझावों से प्रतिभाशाली युवाओं का करें मार्गदर्शन,
प्रतियोगी परीक्षाओं का सफर बनाएं आसान

मध्यप्रदेश के युवा संघीय लोक सेवा आयोग सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं। यूपीएससी 2020 परीक्षा में भोपाल की जाग्रति अवस्थी को देश भर में दूसरी रैंक मिली है वहीं मध्यप्रदेश के कुल 38 युवाओं ने लक्ष्य के प्रति एकाग्रता और कड़ी मेहनत से इस परीक्षा में सफल होकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। उनकी यह सफलता यह सिद्ध करती है कि मध्यप्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस जरूरत है उन्हें पर्याप्त मार्गदर्शन की।

प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं को उच्च शिक्षा दिलाने और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में मार्गदर्शन देने के लिए मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना सहित विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं।

मध्यप्रदेश शासन की मंशा है कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चयन के लिए रास्ता आसान बनाया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रदेश के युवा यूपीएससी के लिए चयनित हों।

राज्य शासन बच्चों को अच्छे संस्थानों और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षण देकर तैयार करेगी। इसके लिए सरकार की तरफ से बैंक, सेना और अन्य क्षेत्रों की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास शिक्षकों और प्रशिक्षकों से मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की योजना है।

अगर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन और प्रशिक्षण मिले तो प्रतियोगी परीक्षाओं में युवाओं को कामयाबी का प्रतिशत और भी बढ़ सकता है। इस संबंध में अगर आपके कोई सुझाव हों तो नीचे दिए comment box में अवश्य साझा करें।

All Comments
Reset
169 Record(s) Found

Krishnakantpatel 4 years 7 months ago

जिस तरह से दिल्ली में कक्षा 9 से 12वीं तक के लिए "भारत के मेंटर्स" ऐप लॉन्च किया गया है इसी तरह "सिविल सर्विस मेंटर्स" ऐप लॉन्च किया जाना चाहिए,जिसमें सफल सिविल सर्विस अधिकारी अपनी इच्छा अनुसार मेंटर्स बन सकते हैं।

abhishek yadav 4 years 7 months ago

सिविल सर्विस में जाने के लिए हमको खुद को पहले से मजबूत बनाना होगा साथ ही अच्छी किताबें और उसका सिलेबस आदि का ध्यान रखना होगा ये तैयारी ज्यादा मेहनत नहीं मांगती पर लगन और सही दिशा होनी चाहिए बस

Jitendra kumar 4 years 7 months ago

सुझाव 6.सरकारी योजना के दवाब में ,सरकार के द्वारा कोचिंग निर्धारण करने की बजाय,यह छात्र पर छोड़ दिया जाए कि वह कहाँ से पढ़ना चाहता है।
सुझाव 7. अंतिम सुझाव ,upsc की भांति mppsc का भी प्रतिवर्ष समय पर नोटिफिकेशन आये और समय पर एग्जाम हो ,जिससे छात्र over ege न हो।

Jitendra kumar 4 years 7 months ago

सुझाव 4.अगर किसी अभ्यर्थी ने mppsc/upsc की प्रारंभिक परीक्षा पास कर ली हो और वह आर्थिक रूप से कमजोर हो तो उसे बिना किसी प्रवेश परीक्षा के जल्द से जल्द से सरकारी सहायता प्रदान की जाए।
सुझाव 5.केवल ट्यूशन फीस की बजाय अभ्यर्थी के रहने,खाने की भी व्यवस्था की जाए क्योंकि इस महंगाई के दौर में दिल्ली में रहने पढ़ने खाने का खर्च लगभग 4-5 लाख रुपये सालाना पड़ता है जो कि एक मध्यम वर्गीय परिवार के लिए असंभव प्रतीत होता है।

Jitendra kumar 4 years 7 months ago

सुझाव 2. जो अभ्यर्थी आर्थिक रूप से कमजोर/bpl केटेगरी से व जिनमे कुछ करने की ललक है,उन्हें सरकारी आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। (जैसे कि फीस में कुछ छूट कराई जाए, या छात्रवृत्ति प्रदान की जाए।) चाहे वह ऑनलाइन पढ़े या ऑफलाइन।
सुझाव 3. यदि भाविष्य में सरकार कोई योजना लाये तो वह उस योजना में कोई प्रवेश परीक्षा भी रख सकती है जिससे उस योजना का लाभ केवल योग्य और गंभीर विद्यार्थी को मिल सके।
सुझाव

Jitendra kumar 4 years 7 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी जैसा कि आपने कहा कि आपके मध्य प्रदेश में प्रतिभाओ की कमी नही है बस कमी है तो सही मार्गदर्शन की । अतः सही लोगो को, सही समय मे, सही मार्गदर्शन कराना बहुत आवश्यक है। जिसके लिए नि. लि. सुझाव है।
सुझाव 1.सबसे पहले तो कॉलेज के लास्ट ईयर में भविष्य में कैरियर oppurtinity & गाइडेंस संबंधित सेमिनार आयोजित की जाए

Praveenchouhan 4 years 7 months ago

सर मेरा अनुरोध है कि प्राइवेट कोचिंग में सीट रिजर्व करे, एससी/एसटी के विद्यार्थी के लिए , या सरकार फीस भरे । क्योंकि यह समाज पिछड़ा हुआ है , कई प्रतिभावान लड़के , कोचिंग नहीं कर पाते और फिर , बेरोजगार रह जाते है।
एवम कोचिंग का ऑनलाइन फॉर्म पद्धति से भरवाए जाए

Praveenchouhan 4 years 7 months ago

सर जी , मेरा यह सुझाव है कि प्राइवेट कोचिंग में भी सीट रिजर्व रहे SC/ST के लोगो को क्योंकि , हम लोगो की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होती है ,और प्राइवेट कोचिंग सेंटर वाले बहुत ही फीस लेते , है
मध्य प्रदेश इंजीनियरिंग सर्विसेस , और GATE के लिए भी कोचिंग हो,एवम स्कॉलरशिप जैसा हो , या सरकार स्टूडेंट को कोचिंग का लोन उपलब्ध करवाए। क्योंकि में कोचिंग नहीं कर पाया इसलिए में पीछे रह गया

Sitaram mishra 4 years 7 months ago

सुझावों पर अमल ओर लागू नवम्बर के पहले किया जाए तब सार्थक हैं 2022 कि upsc की तैयारी करने वाले को लाभ मिल सके।