You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Inviting suggestions to guide the youth for UPSC and MPPSC exams

Start Date: 13-10-2021
End Date: 29-10-2021

अपने सुझावों से प्रतिभाशाली युवाओं का करें मार्गदर्शन, ...

See details Hide details


अपने सुझावों से प्रतिभाशाली युवाओं का करें मार्गदर्शन,
प्रतियोगी परीक्षाओं का सफर बनाएं आसान

मध्यप्रदेश के युवा संघीय लोक सेवा आयोग सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं। यूपीएससी 2020 परीक्षा में भोपाल की जाग्रति अवस्थी को देश भर में दूसरी रैंक मिली है वहीं मध्यप्रदेश के कुल 38 युवाओं ने लक्ष्य के प्रति एकाग्रता और कड़ी मेहनत से इस परीक्षा में सफल होकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। उनकी यह सफलता यह सिद्ध करती है कि मध्यप्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस जरूरत है उन्हें पर्याप्त मार्गदर्शन की।

प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं को उच्च शिक्षा दिलाने और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में मार्गदर्शन देने के लिए मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना सहित विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं।

मध्यप्रदेश शासन की मंशा है कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चयन के लिए रास्ता आसान बनाया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रदेश के युवा यूपीएससी के लिए चयनित हों।

राज्य शासन बच्चों को अच्छे संस्थानों और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षण देकर तैयार करेगी। इसके लिए सरकार की तरफ से बैंक, सेना और अन्य क्षेत्रों की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास शिक्षकों और प्रशिक्षकों से मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की योजना है।

अगर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन और प्रशिक्षण मिले तो प्रतियोगी परीक्षाओं में युवाओं को कामयाबी का प्रतिशत और भी बढ़ सकता है। इस संबंध में अगर आपके कोई सुझाव हों तो नीचे दिए comment box में अवश्य साझा करें।

All Comments
Reset
169 Record(s) Found

Sitaram mishra 4 years 7 months ago

निशक्तजन और दिव्यांग का पदों का कोटा बढ़ाया जाए,बड़े शहरों में रहने के लिए हॉस्टल व्यवस्था की जाए,एवम निर्धन कमजोर छात्रों की फीस की व्यवस्था की जाए

prabhakar singour 4 years 7 months ago

ट्रायवल विभाग द्वारा नीट/जेईई की कोचिंग में भ्रष्टाचारी है इसलिए पीएसी/यूपीएससी की कोचिंग लिए बच्चों को प्रायवेट कोचिंग में भेजिये फीस ,खर्च शासन को देना चाहिए

Atiendra Sen 4 years 7 months ago

मेने बहुत लाभदायक सुझाव jpg फोटो के माध्यम से इस कमेंट सेक्शन में संलग्न किये है पोर्टल संचालक से मेरा अनुरोध है की इससे खोल कर ठीक तरह से अध्य्यन कर सरकार तक मेरे विचार पहुंचने का कस्ट करें की किस प्रकार से प्रदेश के छात्र एवं छात्राएं MPPSC और UPSC की परीक्षाओं के लिए छात्रों की राहों हो आसान बनाया जा सके।

भवदीय
अतीन्द्र सेन
ग्वालियर
मध्य प्रदेश
8770382480

Yash parihar 4 years 7 months ago

हमे मध्यप्रदेश में परीक्षा का सही मार्ग दिखाने के लिए गाईडेंस की आवश्यकता है उसके लिए good quality and experience teacher की जरूरत है ताकि बच्चा दिल्ली न जाके मध्यप्रदेश में रह कर तयारी बिना झिझक कर सके

Muneem Sahu 4 years 7 months ago

कालेज में पहुँचने वाले विद्यार्थियो के लिए यू पी एस सी एवं एम पी एस सी की तैयारी कालेज लेवल से ही सभी वर्ग के लिए सुनिश्चित हो एवं कालेज के प्रोफेसर एक पीरियड लोक सेवा आयोग के लिए निर्धारित हो। कमजोर वर्ग के लिए या बाहर के विद्यार्थी के लिए "कोचिंग लोक सेवा आयोग संस्थान म. प्र. "स्थापना कर इसमें तैयारी का लक्ष्य निर्धारित हो कार्य प्रारंभ होना चाहिए।
मुनीम साहू
जिला उमरिया

AnandJat 4 years 7 months ago

UPSC कठिन परीक्षा जरूर है लेकिन इसकी सटीकता और EXAM में पूछे जाने वाले प्रश्नों के पैटर्न को यदि ठीक से समझ लिया जाए तो यह परीक्षा बहुत सरल है। साथ ही मुख्य परीक्षा में अकादमिक भाषा की समझ यदि अच्छी हो तो HIGH SCORE मिलता है। प्रत्येक विषय मे कुछ खास टॉपिक होते हैं जिनसे सर्वाधिक प्रश्न पूछे जाते हैं उदाहरणतः प्राचीन भारत का इतिहास से मात्र 6 टॉपिक से ही 70% प्रश्न आते हैं। बस इतना सटीक मार्गदर्शन कोई दे दे या छात्र स्वयं समझ ले तो हम सर्वाधिक रिजल्ट मध्यप्रदेश से देंगे।

AnandJat 4 years 7 months ago

UPSC कठिन परीक्षा जरूर है लेकिन इसकी सटीकता और EXAM में पूछे जाने वाले प्रश्नों के पैटर्न को यदि ठीक से समझ लिया जाए तो यह परीक्षा बहुत सरल है। साथ ही मुख्य परीक्षा में अकादमिक भाषा की समझ यदि अच्छी हो तो HIGH SCORE मिलता है। प्रत्येक विषय मे कुछ खास टॉपिक होते हैं जिनसे सर्वाधिक प्रश्न पूछे जाते हैं उदाहरणतः प्राचीन बजट के इतिहास में से केवल 6टॉपिक सिंधु व वैदिक सभ्यता, बौद्ध व जैन धर्म, मौर्य व गुप्त पर से ही 70% प्रश्न पूछे जाते हैं।बस यह समझ यदि छात्रों को आ जाए या कोई गाइड कर दे तोResult do

Devendra Sourashtriya 4 years 7 months ago

मेरा नाम देवेंद्र है में शाजापुर मध्य प्रदेश से हूं मैं स्कूल ऑफ एक्सीलेंस नंबर 1 शाजापुर कक्षा ग्यारहवीं छात्र हु। मेरा यहां सुझाव है जिन छात्रों को संघ लोक सेवा आयोग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं वित्तीय सहायता की जरूरत हो उन्हें सरकार एक चयन प्रतियोगिता के द्वारा चुने व उन्हें मासिक किस्त ईएमआई पर उनकी जरूरत के हिसाब से उनको भुगतान करें। बाद में उनसे पैसे कुछ ब्याज के साथ ले जिससे आगे आने वाले छात्रों को भी उन्हीं पैसों से उनकी मदद हो सके इसके लिए एक संस्था द्वारा मदद पहुंचाएं। इससे राज्य की आर