You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Inviting suggestions to guide the youth for UPSC and MPPSC exams

Start Date: 13-10-2021
End Date: 29-10-2021

अपने सुझावों से प्रतिभाशाली युवाओं का करें मार्गदर्शन, ...

See details Hide details


अपने सुझावों से प्रतिभाशाली युवाओं का करें मार्गदर्शन,
प्रतियोगी परीक्षाओं का सफर बनाएं आसान

मध्यप्रदेश के युवा संघीय लोक सेवा आयोग सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं। यूपीएससी 2020 परीक्षा में भोपाल की जाग्रति अवस्थी को देश भर में दूसरी रैंक मिली है वहीं मध्यप्रदेश के कुल 38 युवाओं ने लक्ष्य के प्रति एकाग्रता और कड़ी मेहनत से इस परीक्षा में सफल होकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। उनकी यह सफलता यह सिद्ध करती है कि मध्यप्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस जरूरत है उन्हें पर्याप्त मार्गदर्शन की।

प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं को उच्च शिक्षा दिलाने और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में मार्गदर्शन देने के लिए मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना सहित विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं।

मध्यप्रदेश शासन की मंशा है कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चयन के लिए रास्ता आसान बनाया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रदेश के युवा यूपीएससी के लिए चयनित हों।

राज्य शासन बच्चों को अच्छे संस्थानों और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षण देकर तैयार करेगी। इसके लिए सरकार की तरफ से बैंक, सेना और अन्य क्षेत्रों की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास शिक्षकों और प्रशिक्षकों से मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की योजना है।

अगर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन और प्रशिक्षण मिले तो प्रतियोगी परीक्षाओं में युवाओं को कामयाबी का प्रतिशत और भी बढ़ सकता है। इस संबंध में अगर आपके कोई सुझाव हों तो नीचे दिए comment box में अवश्य साझा करें।

All Comments
Reset
169 Record(s) Found

AMIT 4 years 7 months ago

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में भाग लेने का निर्णय एक जोखिम भरा निर्णय होता है , कई बार प्रारंभिक परीक्षा पास करने के बाद भी छात्र मुख्य परीक्षा अथवा इंटरव्यू राउंड में बाहर हो जाते हैं। ऐसे अभ्यर्थी स्तरीय ज्ञान रखते हुए भी बेरोजगार कहलाते हैं। सरकार को अपने गैर अधिकारी पदों में नियोजन के लिए इन्हें प्राथमिकता देनी चाहिए। और प्राइवेट कंपनी को भी ऐसे नियोजन के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

AMIT 4 years 7 months ago

यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा अथवा एमपीपीएससी की मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को कम से कम 2 - 3 साल या उनके चयन तक (जो भी पहले हो) स्कॉलरशिप दिया जाना चाहिए ताकि वो आर्थिक दबाव से मुक्त होकर पढ़ाई कर सके।

Sudhir 4 years 7 months ago

Sir 2019 k mains k result nhi aaya abhi tak..!!

2020 k prelims k result nhi aaya..!!

2021 is about to end but there is no Notification..!!

Sir pls look into this matter, sir students are depressed and and feeling demotivated.

Dr Dinesh Choudhari 4 years 7 months ago

#suggestions to guide the youth for #UPSC and
#MPPSC exams
#सुझाव
Respected CM sir,
Har Jile me grishm kalin evam sheet kalin 10-15 din ka orientation Program for administration exam UPSC and MPPSC ke liye usi jile ke IAS,IPS, evam MPPSC selected adhikari dwara aayojit kiya jaye. Jisase MP ke jyada se jyada yuvaon ko is exam ke bare me jankari pata chal sake.

Anusha sharma 4 years 7 months ago

Dear sir pls mp ki ews category ki women's k liye upsc coaching scholarship shuru kr diye jiye jise unke padhi mai koi arthik isthi rukawat na bane or mp ki jada se jada mahila civil services join kr paye. Mai asha krti hu ki aap ise bare mai sochege dhanyavaad.

Rupesh Singh 4 years 7 months ago

Dear sir please ensure timely completion of recruitment by mppsc, we are waiting since long and mppsc SES Exam has postponed twice and still in doubt..Ayog is saying that they r waiting for GAD Response.so plz sir make sure the completion of recruitment on time as per academic calender....