You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Inviting suggestions to guide the youth for UPSC and MPPSC exams

Start Date: 13-10-2021
End Date: 29-10-2021

अपने सुझावों से प्रतिभाशाली युवाओं का करें मार्गदर्शन, ...

See details Hide details


अपने सुझावों से प्रतिभाशाली युवाओं का करें मार्गदर्शन,
प्रतियोगी परीक्षाओं का सफर बनाएं आसान

मध्यप्रदेश के युवा संघीय लोक सेवा आयोग सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं। यूपीएससी 2020 परीक्षा में भोपाल की जाग्रति अवस्थी को देश भर में दूसरी रैंक मिली है वहीं मध्यप्रदेश के कुल 38 युवाओं ने लक्ष्य के प्रति एकाग्रता और कड़ी मेहनत से इस परीक्षा में सफल होकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। उनकी यह सफलता यह सिद्ध करती है कि मध्यप्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस जरूरत है उन्हें पर्याप्त मार्गदर्शन की।

प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं को उच्च शिक्षा दिलाने और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में मार्गदर्शन देने के लिए मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना सहित विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं।

मध्यप्रदेश शासन की मंशा है कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चयन के लिए रास्ता आसान बनाया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रदेश के युवा यूपीएससी के लिए चयनित हों।

राज्य शासन बच्चों को अच्छे संस्थानों और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षण देकर तैयार करेगी। इसके लिए सरकार की तरफ से बैंक, सेना और अन्य क्षेत्रों की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास शिक्षकों और प्रशिक्षकों से मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की योजना है।

अगर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन और प्रशिक्षण मिले तो प्रतियोगी परीक्षाओं में युवाओं को कामयाबी का प्रतिशत और भी बढ़ सकता है। इस संबंध में अगर आपके कोई सुझाव हों तो नीचे दिए comment box में अवश्य साझा करें।

All Comments
Reset
169 Record(s) Found

Rishi 4 years 7 months ago

Jis prakar Sangh lok seva aayog niyamitta se saari parikshayein aayojit karata hai us prakar Madhya Pradesh lok seva aayog bhi apni parikshayein karaye to yah kaafi abhyarthiyon ke liye labhprad hoga aur abhyarthi mansik avsad se bach payenge

Rishi 4 years 7 months ago

Manniya aaj karib 2 saal hone ke baad bhi hum mukhya pariksha ke parinam ka hi intzar kar rahe hain. Atah mera yahi sujhav hai kikripya lok seva aayog dwara li jane wale parikshaon ko calendar ke hi aaj karib 2 saal hone ke baad bhi hum mukhya pariksha ke parinam ka hi intzar kar rahe hain. Atah mera yahi sujhav hai ki kripya lok seva aayog dwara li jane wale parikshaon ko calendar ke hisab se chalya jaye vahi abhyarthiyon ke liye sarkar ki taraf se ek bahut bada tohfa hoga

Rishi 4 years 7 months ago

manniya, main Madhya Pradesh lok seva aayog dwara aayojit ki jane wali civil seva pariksha ka abhyarthi hun.mere dwara 12 janvari 2020 ko civil seva 2019 ki pre pariksha di gyi jiska parinam ek saal baad mila taduprant mains ki pariksha di gyi jiska parinam ka intzar hum aaj bhi kar rahe hain.lok seva aayog dwara jankari di gyi hai ki parinam samanya prashashan vibhag ki anumati ke bina nahi diya ja sakta अतः कृपया जल्द से जल्द लोक सेवा आयोग को अनुमति दें ताकि हमें परिणाम मिल सके

Sandeep Singh 4 years 7 months ago

सूचना तकनीकी के इस दौर में संघ लोक सेवा आयोग एवं राज्य लोक सेवा आयोग की तैयारी में PIB एवं जनसम्पर्क विभाग के समाचारों के साथ-साथ न्यूज़ पेपर रीडिंग की एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जो एस्पिरैंट इन परीक्षाओं की Prelims परीक्षा पास कर लेते हैं उनके लिए उचित धन राशि पर राज्य सरकार विचार कर सकती है। ताकि एस्पिरेंट्स के लिए e-paper पेंमेंट, लैपटॉप की रिपेरिंग, इंटरनेट रिचार्ज एवं कुछ महत्वपूर्ण बुक्स खरीदना आसान हो सके। धन्यबाद !

rajanchoudhary 4 years 7 months ago

सभ्ाी पितभ्ाािगयाें काे चाहे वे िकसी भ्ाी वगर् के हाे उन्न्हें 3 4 िदन का िनश्ाुल्क पिश्ाक्षाण्ा िदया जाना चािहए िजसमें पूवर् में उततीण्ार् पितभ्ाािगयाें द्रारा उन्हें परीक्षाा संबंिध्ात जानकारी िदया जाना चािहए तथ्ाा बड़े अिध्ाकािरयाें द्रारा पिश्ाक्षाण्ा िदया जाना चािहए।

  •