You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Inviting suggestions to guide the youth for UPSC and MPPSC exams

Start Date: 13-10-2021
End Date: 29-10-2021

अपने सुझावों से प्रतिभाशाली युवाओं का करें मार्गदर्शन, ...

See details Hide details


अपने सुझावों से प्रतिभाशाली युवाओं का करें मार्गदर्शन,
प्रतियोगी परीक्षाओं का सफर बनाएं आसान

मध्यप्रदेश के युवा संघीय लोक सेवा आयोग सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं। यूपीएससी 2020 परीक्षा में भोपाल की जाग्रति अवस्थी को देश भर में दूसरी रैंक मिली है वहीं मध्यप्रदेश के कुल 38 युवाओं ने लक्ष्य के प्रति एकाग्रता और कड़ी मेहनत से इस परीक्षा में सफल होकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। उनकी यह सफलता यह सिद्ध करती है कि मध्यप्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस जरूरत है उन्हें पर्याप्त मार्गदर्शन की।

प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं को उच्च शिक्षा दिलाने और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में मार्गदर्शन देने के लिए मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना सहित विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं।

मध्यप्रदेश शासन की मंशा है कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चयन के लिए रास्ता आसान बनाया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रदेश के युवा यूपीएससी के लिए चयनित हों।

राज्य शासन बच्चों को अच्छे संस्थानों और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षण देकर तैयार करेगी। इसके लिए सरकार की तरफ से बैंक, सेना और अन्य क्षेत्रों की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास शिक्षकों और प्रशिक्षकों से मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की योजना है।

अगर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन और प्रशिक्षण मिले तो प्रतियोगी परीक्षाओं में युवाओं को कामयाबी का प्रतिशत और भी बढ़ सकता है। इस संबंध में अगर आपके कोई सुझाव हों तो नीचे दिए comment box में अवश्य साझा करें।

All Comments
Reset
169 Record(s) Found

Akshanshshukla 4 years 7 months ago

1- एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए
2- एमपीपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा एवं मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए
3- एमपीपीएससी राज्यसेवा परीक्षा के साक्षात्कार अंको को कम करके 100 किया जाए
4& ओबीसी आरक्षण के मसले को जल्द से जल्द सुलझाया जाए

Anshika 4 years 7 months ago

मध्य प्रदेश की समस्त प्रतियोगी परीक्षाएं समय से आयोजित करवाई जानी चाहिए।
साथ ही mppsc के इंटरव्यू मार्क्स 100 होना चाहिए और इंटरव्यू में पारदर्शिता होनी चाहिए।

Govind Sharma 4 years 7 months ago

महोदय यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तथा एमपीपीएससी जैसी परीक्षाओं को सरल तथा सहज बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण सुझाव यह है कि इसे ग्रामीण स्तर तक के स्टूडेंट के लिए तैयार किया जाना चाहिए जिससे कि हमारे देश तथा प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली अभ्यार्थी भी इसमें बड़ी संख्या में हिस्सा ले सकें तथा उन्हें किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई न हो सके इसके लिए इस का सिलेबस भी ग्रामीण स्तर तक होना चाहिए

Ashish kumar singh 4 years 7 months ago

मेरे प्रिय मामा हमारा हृदय आपकी सरकार के चरित्र से बहुत ही दुखी है वैकेंसी ऑफ पेंडिंग पड़ी है लेकिन आप लोग वैकेंसी फील नहीं करा पा रहे हैं हम बेरोजगारों की उम्र निकल रही है हम बूढ़े हो रहे हैं जवानी पढ़ते ही पीते जा रही हैं एमपीपीएससी का रिजल्ट कब से अटका है कुछ तो कीजिए मामा जी हमारा भविष्य अंधकार में है?????
क्या खुद की मेहनत से सफल अभ्यर्थियों का सम्मान करने भर से ही स्थिति बदल जाएगी प्रदेश में शिक्षक की भर्ती कब से नहीं हुई है जिस प्रदेश में 10 सालों तक शिक्षकों की भर्ती ना हुई हो ...

SunilRayakwar 4 years 7 months ago

Mama ji aapse nivedan hai ki aap student ki samsya ka samsya ka samadhan kare aapki sarkar ne bhut hi ache kary kiye or jo sstudent nahi pad skte hai unki free classes lagvane ka kary kkare taki vo bhi aage bad paye dhnyvad

Govind Sharma 4 years 7 months ago

महोदय आपने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की प्रतिभागियों को सम्मानित किया इसके लिए आपका धन्यवाद सर आप वाकई में प्रतिभागियों की मदद करना चाहते हैं तो आपको मध्यप्रदेश में अन्य परीक्षाओं जिनके आवेदन तो हो गए हैं लेकिन परिणाम तथा परीक्षाएं ना हो पाई है ऐसे में बेरोजगार युवाओं के साथ हुए इस अन्याय पर अपना ध्यान केंद्रित करें तथा इन समस्याओं का जल्द हल निकाला जाए।

SunilRayakwar 4 years 7 months ago

mama jii

aapse nivedan he ki aap callector sahab or sp sahab ko bole ki student ko guide kare ham milne jate he hame aapointment lena padta hai usme bhut time lagta hai aapse nivedan hai ki aap unhe bole ki month me ek bar sunday ko seminar rakhe taki sstudent bhi active ho or unke doubt clear ho

jay ho mama shree aapki