You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Inviting suggestions to guide the youth for UPSC and MPPSC exams

Start Date: 13-10-2021
End Date: 29-10-2021

अपने सुझावों से प्रतिभाशाली युवाओं का करें मार्गदर्शन, ...

See details Hide details


अपने सुझावों से प्रतिभाशाली युवाओं का करें मार्गदर्शन,
प्रतियोगी परीक्षाओं का सफर बनाएं आसान

मध्यप्रदेश के युवा संघीय लोक सेवा आयोग सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं। यूपीएससी 2020 परीक्षा में भोपाल की जाग्रति अवस्थी को देश भर में दूसरी रैंक मिली है वहीं मध्यप्रदेश के कुल 38 युवाओं ने लक्ष्य के प्रति एकाग्रता और कड़ी मेहनत से इस परीक्षा में सफल होकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। उनकी यह सफलता यह सिद्ध करती है कि मध्यप्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस जरूरत है उन्हें पर्याप्त मार्गदर्शन की।

प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं को उच्च शिक्षा दिलाने और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में मार्गदर्शन देने के लिए मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना सहित विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं।

मध्यप्रदेश शासन की मंशा है कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चयन के लिए रास्ता आसान बनाया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रदेश के युवा यूपीएससी के लिए चयनित हों।

राज्य शासन बच्चों को अच्छे संस्थानों और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षण देकर तैयार करेगी। इसके लिए सरकार की तरफ से बैंक, सेना और अन्य क्षेत्रों की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास शिक्षकों और प्रशिक्षकों से मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की योजना है।

अगर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन और प्रशिक्षण मिले तो प्रतियोगी परीक्षाओं में युवाओं को कामयाबी का प्रतिशत और भी बढ़ सकता है। इस संबंध में अगर आपके कोई सुझाव हों तो नीचे दिए comment box में अवश्य साझा करें।

All Comments
Reset
169 Record(s) Found

Amansuryawanshi 4 years 7 months ago

प्रिय मामा जी,
आप बस सारी प्रतियोगी परीक्षाएं समय पर ले ।
इससे हम अभ्यर्थियों की आशा बंधी रहती है , और अवसाद जैसी समस्याओं हमसे दूर रहेगी ।

Aman gupta 4 years 7 months ago

Respected authority,
This those students who get qualify prrlims need proper gauidence and concentration for that atleast minimum 25000 rs for them and who qualify for interview provided atleast 10000rs . It will help them a lot.
This help in two ways firstly it encourage student to participate and proveide finacial aid support to their preparation

Aditya Kharadiya 4 years 7 months ago

Mahoday,
Kripaya aap time table ke hissab se exam leve.
Caste system ko zld se zld hataane ka prayaas kare sabko equality deve.
Paper leak na hone ki security ko aur mazboot kare .
Result ki ghosna zld se zld karne ka prayaas kare.
Dhanyavaad.

Harikishanmaravi 4 years 7 months ago

महोदय,
मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब है जिसके कारण न तो में एमपीपीएससी की कोचिंग कर पा रहा हु और न ही किताबे खरीद पा रहा हु
महोदय मुझे उम्मीद है कि मेरी इस समस्या का समाधान होगा ।
धन्यवाद

Gatiprakash 4 years 7 months ago

आपने सिविल सर्विसेज अभ्यर्थियों के विषय मे सोचा उसके लिए आपका धन्यवाद! सर यदि आप सच में अभ्यर्थियों की मदद करना चाहते हैं तो आपसे विनम्र अनुरोध है कि, प्रदेश की सभी लंबित चयन परीक्षाएं यथाशीघ्र अयोजित कराएं तथा 2 3 साल से अटके हुए परीक्षा परिणाम जारी कराएं।शायद आप लोगों को इस बात का अंदेशा नहीं है कि आपके प्रदेश के न सिर्फ युवा बल्कि उनके परिवार इन रुके हुए परीक्षा परिणामों के कारण डिप्रेशन की कगार पर हैं।

Dinesh kumar sharma 4 years 7 months ago

महोदय,
बुनियादी समस्याएं अपनी जगह बनी रह जाती है। जातिवाद क्षेत्रवाद मिटे और युवाओं को रोजगार के लिए भटकना न पड़े। योजनाएं बने तो हर वर्ग के लोगों को उसका लाभ हो।