You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Inviting suggestions to guide the youth for UPSC and MPPSC exams

Start Date: 13-10-2021
End Date: 29-10-2021

अपने सुझावों से प्रतिभाशाली युवाओं का करें मार्गदर्शन, ...

See details Hide details


अपने सुझावों से प्रतिभाशाली युवाओं का करें मार्गदर्शन,
प्रतियोगी परीक्षाओं का सफर बनाएं आसान

मध्यप्रदेश के युवा संघीय लोक सेवा आयोग सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं। यूपीएससी 2020 परीक्षा में भोपाल की जाग्रति अवस्थी को देश भर में दूसरी रैंक मिली है वहीं मध्यप्रदेश के कुल 38 युवाओं ने लक्ष्य के प्रति एकाग्रता और कड़ी मेहनत से इस परीक्षा में सफल होकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। उनकी यह सफलता यह सिद्ध करती है कि मध्यप्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस जरूरत है उन्हें पर्याप्त मार्गदर्शन की।

प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं को उच्च शिक्षा दिलाने और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में मार्गदर्शन देने के लिए मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना सहित विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं।

मध्यप्रदेश शासन की मंशा है कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चयन के लिए रास्ता आसान बनाया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रदेश के युवा यूपीएससी के लिए चयनित हों।

राज्य शासन बच्चों को अच्छे संस्थानों और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षण देकर तैयार करेगी। इसके लिए सरकार की तरफ से बैंक, सेना और अन्य क्षेत्रों की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास शिक्षकों और प्रशिक्षकों से मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की योजना है।

अगर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन और प्रशिक्षण मिले तो प्रतियोगी परीक्षाओं में युवाओं को कामयाबी का प्रतिशत और भी बढ़ सकता है। इस संबंध में अगर आपके कोई सुझाव हों तो नीचे दिए comment box में अवश्य साझा करें।

All Comments
Reset
169 Record(s) Found

Asad Ansari 4 years 7 months ago

जो भी विद्यार्थी संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं उनके लिए एक प्रवेश परीक्षा कराकर चयनित बच्चों का तैयारी , रहने , खाने आदि का संपूर्ण खर्च सरकार उठाए ।

saurabh bachakaiyan 4 years 7 months ago

मान्यवर जी से निवेदन है कि अपने प्रदेश में एक recruitment agency बनाई जा सकती है आपकी इस पहल से छात्रों को तो फायदा होगा ही साथ में पूरे देश में आपके इस नवाचार से mp ko ek मॉडल राज्य के तौर पर देखा जाएगा।
यह recruitment agency,प्रदेश में होने वाली सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं पर नजर रखेगी तथा किसी भी विवाद के शीघ्र निपटारण में छात्रों का पक्ष रखेगी,इसकी भूमिका निर्वाचनआयोग जैसी होनी चाहिए तथा जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं को पूर्वनिर्धारित समय पर समाप्त करने के लिए प्रत्येक बोर्ड को प्रतिबद्ध करेगी।

DevkaranChouhan 4 years 7 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी.
मुझे बहुत हर्ष हो रहा है कि आपने UPSC & MPPSC की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के भविष्य के बारे में सोचा !
में देवकरण पिता मांगीलाल जी चौहान माधव कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में एमए (भूगोल) में अध्ययनरत हूं मेरा जन्म एक श्रमिक परिवार में हुआ मेरी पिता धान मंडी में हम्माली है हमारी पारिवारिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है कि हम किसी कोचिंग संस्थान में जा कर तैयार कर पाए में स्वयं आत्म अध्ययन कर रहा हूं हमारे लिए ऐसी व्यवस्था कि जावे जिससे हमारी राह आसान हो सकें मामा।

Aman gupta 4 years 7 months ago

Respected authority,
Upsc preparation is long process where students needs long various types of gauidence and concentration so they move out of home for preparation but due to high rent and other finacial problems they don't continue their preparation. Hence I request and suggest you plese provide financial support minimum for 50000 who qualify for prelims as well as 10000 for interview preparation . It will a relly help them alot

SANJAY KUMAR BUNKAR 4 years 7 months ago

प्रतियोगिता परीक्षा (competitive examination) उस परीक्षा को कहते हैं जिसे परिणाम के आधार पर परीक्षार्थियों की प्रावीण्य सूची या मेरिट लिस्ट बनती है। यदि यह परीक्षा n स्थानों को भरने के लिये की गयी है तो प्रावीण्य सूची में सबसे अधिक अंक पाने वाले पहले n अभ्यर्थियों को 'उतीर्ण' (पास) माना जाता है।

Umesh Kumar Bhavadiya 4 years 7 months ago

मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के अनुसूचित जाति /
अनुसूचित जनजाति के जो प्रतिभावान छात्र /
छात्रा [आईएएस / आईपीएस /आईएफएस
(IAS/IPS/IFS) ] की कोचिंग करना चाहते
हैं उन्हें म.प्र. सरकार द्वारा फ्री कोचिंग का
प्रावधान किया गया है। दिल्ली के प्रतिष्ठित कोचिंग
संस्थाओं में |
सर ये योजना कोरोना की वजह से बंद है,
आप इस योजना को फिर से शुरु कर दीजिए |

Pinky sharma 4 years 7 months ago

आदरणीय मामा जी संसद tv पर एक प्रोग्राम आता हैं विशेष जो सिविल सेवा की तैयारी के लिए बहुत उपयोगी हैं मध्यप्रदेश सरकार को भी इसकी तर्ज पर मध्यप्रदेश के सन्दर्भ में ऐसा ही एक यूट्यूब प्रोग्राम लॉन्च करना चाहिए इससे mppsc के लिए तैयारी कर रहे बच्चों को बहुत मदद मिलेगी।