'गुड सेमेरिटन' - घायलों की मदद करने वालों को प्रोत्साहित करने की योजना के लिए सुझाव दें
----------------------------------------------------------
योजना का उद्देश्य — मोटर यान सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर में जान बचाने के लिए अस्पताल /ट्रामा केयर सेंटर ले जाने के लिए आम लोगों (गुड सेमेरिटन) को प्रेरित और प्रोत्साहित करने के लिए यह योजना आरंभ की जा रही है। ताकि आम जनता इससे प्रेरित होकर दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की जान बचाने सामने आए ताकि सड़क दुर्घटनाओं में मृत्युदर में कमी लाई जा सके। इस योजना के अंतर्गत 'गुड सेमेरिटन' को 5 हजार रुपए नगद राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
जीवन कीमती है और इसका मूल्य तब पता चलता है, जब किसी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति मदद की गुहार लगा रहा होता है। अगर इनको तुरंत ही (गोल्डन ऑवर) में अस्पताल पहुंचा दिया जाए या उन तक चिकित्सा सुविधा पहुंचा दी जाए तो इनकी जान बचाई जा सकती है।
ऐसे में हमारे आस-पास कुछ ऐसे नेक व्यक्ति (गुड सेमेरिटन ) होते हैं जो मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाकर घायल को तुरंत अस्पताल ले जाते हैं। अब इन नेक व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ,भारत सरकार द्वारा मोटर यान दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर में अस्पताल/ट्रामा केयर सेंटर पहुंचाकर जान बचाने के लिए प्रोत्साहन अवार्ड योजना नाम दिया गया है।
सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को नेक व्यक्ति (गुड सेमेरिटन ) द्वारा सीधा अस्पताल/ट्रामा केयर सेंटर ले जाया जाता है तो उस व्यक्ति के बारे में डॉक्टर द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचित किया जाएगा। पुलिस द्वारा गुड सेमेरिटन का पूर्ण पता, घटना का विवरण, मोबाइल नंबर आदि एक अधिकृत लेटरपेड पर निर्धारित प्रारूप में लिख कर एक प्रति गुड सेमेरिटन को दी जाएगी एवं एक प्रति जिला अप्रेजल कमेटी को भेजी जाएगी।
जिला अप्रेजल कमेटी द्वारा पुलिस थाना, अस्पताल/ट्रामा केयर सेंटर द्वारा जानकारी प्राप्त होने पर प्रकरणों की समीक्षा कर गुड सेमेरिटन अवार्ड प्रदान करने के लिए निर्णय लिया जाएगा। इस प्रकार चयनित प्रकरणों की सूची को राज्य परिवहन आयुक्त को भेजा जाएगा। यह जानकारी केवल पारितोषक राशि देने के लिए ही दी जावेगी, अन्य किसी कार्य के लिए नहीं|
राज्य परिवहन आयुक्त द्वारा सीधे गुड सेमेरिटन के बैंक खाते में प्रोत्साहन राशि जमा कर दी जाएगी।
पुलिस ट्रेनिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (PTRI), पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा इस नेक काम में जन-भागीदारी सुनिश्चित करने और इस योजना को बेहतर बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं।
'गुड सेमेरिटन'- घायलों को तुरंत मदद उपलब्ध कराने के इस अभियान को बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव यहां comment box में साझा कर सकते हैं।
Shashi bhushan singh chauhan 4 years 2 months ago
घायलो को पहुँचाये अस्पताल
बिना किये कोई जाँच पड़ताल
Kranti Patle 4 years 2 months ago
घायलों की जान बचाता है,
दुआओं का खाता बढ़ाना है।
MOHAMMAD ZAID QURESHI 4 years 2 months ago
बचाओ बस एक जान,
बन जाओ धनवान।
IDXXXXXXBC 4 years 2 months ago
घायलों को अस्पताल पहुंचाने की एक अच्छी योजना की पहल मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जिससे लोगों के घरों को उजड़ने से बचाया जा सकता है एक छोटा सा प्रयास एक मानव के जीवन को बचा सकता हैl
ABHISHEK THAKKAR 4 years 2 months ago
यदि कोई व्यक्ति सड़क पर पैदल या वाहन पर सवार होकर चलता है तो सबसे पहले उसे स्वयं यह ज्ञात होना जरूरी है कि हम अगर सड़क पर चलते समय थोड़ी सी भी लापरवाही बरतते हैं तो उसका खामियाजा भी सबसे पहले स्वयं को भुगतना पड़ सकता है, साथ ही साथ यदि ह अपनी फिक्र भी नहीं कर सकते तो कम से कम अपने परिवार वालों पर आपके साथ किसी घटना घट जाने पर क्या खामियाजा भुगतेंगे शायद यह बात भी सड़क पर चलने वाले प्रत्येक व्यक्ति को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है,क्योंकि हम अपने लिए तो अकेले है पर अपने परिवार की जिंदगी है
Prashant Kushwaha 4 years 2 months ago
ज्यादातर लोगो पुलिस वालों को देख कर गलत साइड से वाहन ले जाते है जोकि कई बार दुर्घटना का शिकार बन जाते है .........इसके लिए पुलिस विभाग से निवेदन है की किसी चालक के पास हेलमेट न होने पर उसका चालान
काटने क वजह उनको कंपनी का हेलमेट प्रदान करे........और पुलिस विभाग अपनी भाषा में मधुरता लाये ..........
Ratna wadhwani 4 years 2 months ago
Seva parmo dharma
Vijendra Patel 4 years 2 months ago
बहुत ही सराहनीय कदम है
MOHAMMAD ZAID QURESHI 4 years 2 months ago
YE SAB THIK HE PAR HAR JAGAH POSTER LAGVAYE JAYE ISKE BARE MELOGO KO JAGRUK KIYA JAYE OR MADAD KARNEWALO KO JALDI 5000 DIYE JAYE VARNA YE NA HO KI GHAYAL TO THIK HO JAYE OR YE BECHARA 5000 KE LIYE CHAKKAR LAGATA RAHE .
Shashi bhushan singh chauhan 4 years 2 months ago
रहते है जो सदैव सजग
घायलों का करे वो मदद
सहायता के लिए रहे तत्पर
ईश्वर कृपा सदैव रहे उनपर