'गुड सेमेरिटन' - घायलों की मदद करने वालों को प्रोत्साहित करने की योजना के लिए सुझाव दें
----------------------------------------------------------
योजना का उद्देश्य — मोटर यान सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर में जान बचाने के लिए अस्पताल /ट्रामा केयर सेंटर ले जाने के लिए आम लोगों (गुड सेमेरिटन) को प्रेरित और प्रोत्साहित करने के लिए यह योजना आरंभ की जा रही है। ताकि आम जनता इससे प्रेरित होकर दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की जान बचाने सामने आए ताकि सड़क दुर्घटनाओं में मृत्युदर में कमी लाई जा सके। इस योजना के अंतर्गत 'गुड सेमेरिटन' को 5 हजार रुपए नगद राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
जीवन कीमती है और इसका मूल्य तब पता चलता है, जब किसी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति मदद की गुहार लगा रहा होता है। अगर इनको तुरंत ही (गोल्डन ऑवर) में अस्पताल पहुंचा दिया जाए या उन तक चिकित्सा सुविधा पहुंचा दी जाए तो इनकी जान बचाई जा सकती है।
ऐसे में हमारे आस-पास कुछ ऐसे नेक व्यक्ति (गुड सेमेरिटन ) होते हैं जो मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाकर घायल को तुरंत अस्पताल ले जाते हैं। अब इन नेक व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ,भारत सरकार द्वारा मोटर यान दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर में अस्पताल/ट्रामा केयर सेंटर पहुंचाकर जान बचाने के लिए प्रोत्साहन अवार्ड योजना नाम दिया गया है।
सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को नेक व्यक्ति (गुड सेमेरिटन ) द्वारा सीधा अस्पताल/ट्रामा केयर सेंटर ले जाया जाता है तो उस व्यक्ति के बारे में डॉक्टर द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचित किया जाएगा। पुलिस द्वारा गुड सेमेरिटन का पूर्ण पता, घटना का विवरण, मोबाइल नंबर आदि एक अधिकृत लेटरपेड पर निर्धारित प्रारूप में लिख कर एक प्रति गुड सेमेरिटन को दी जाएगी एवं एक प्रति जिला अप्रेजल कमेटी को भेजी जाएगी।
जिला अप्रेजल कमेटी द्वारा पुलिस थाना, अस्पताल/ट्रामा केयर सेंटर द्वारा जानकारी प्राप्त होने पर प्रकरणों की समीक्षा कर गुड सेमेरिटन अवार्ड प्रदान करने के लिए निर्णय लिया जाएगा। इस प्रकार चयनित प्रकरणों की सूची को राज्य परिवहन आयुक्त को भेजा जाएगा। यह जानकारी केवल पारितोषक राशि देने के लिए ही दी जावेगी, अन्य किसी कार्य के लिए नहीं|
राज्य परिवहन आयुक्त द्वारा सीधे गुड सेमेरिटन के बैंक खाते में प्रोत्साहन राशि जमा कर दी जाएगी।
पुलिस ट्रेनिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (PTRI), पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा इस नेक काम में जन-भागीदारी सुनिश्चित करने और इस योजना को बेहतर बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं।
'गुड सेमेरिटन'- घायलों को तुरंत मदद उपलब्ध कराने के इस अभियान को बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव यहां comment box में साझा कर सकते हैं।
Prashant 4 years 2 months ago
Keep it up.
https://newsaid.in
sanjay upadhyay 4 years 2 months ago
Sa shayri kyu de rhe h commnt main samaj nhi aaya
Dr Dinesh Choudhari 4 years 2 months ago
#गुड #सेमेरिटन
#sujhav
#Hospital ki Permission dete samay pravadhan kiya jaye ki Hospital Highway Road ke 100 meter ke andar banana hoga.
Kyonki Road accident ke emergency me Hospital ki doori bhi mayane rakhati hai.
sonam yaduvanshi 4 years 2 months ago
आपके द्वारा शुरू की गई योजना काफ़ी सराहनीय है सड़क दुर्घटनाओ में रोज़ाना सेकडो लोगों की मौत हो जाती है उनकी मौत की मुख्य वजह समय पर इलाज नहीं मिल पाना होता है मैंने स्वयं देखा है कि लोग सड़क दुर्घटना होने पर व्यक्ति की मदद करने की वजाए अपने मोबाइल से विडीओ बनते रहते है पर मदद के लिए आगे नहीं आते। इसकी मुख्य वजह है लोगों को सरकार द्वारा बनाई गई इन'गुड सेमेरिटन'जैसी योजनाओं के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं है इसीलिए सरकार को चाहिए की सोशल मीडिया के माध्यम से लोगो को अवेअर करें. https://studysafar
prabhakar singour 4 years 2 months ago
आपकी मदद से,बचेगी जान ।
पुन्य के साथ पाओ ईनाम ।।
prabhakar singour 4 years 2 months ago
घायलों को अस्पताल में,
भर्ती कराने में,
जेब में इनाम,
स्थान स्वर्ग में
prabhakar singour 4 years 2 months ago
एक नेक काम
बदले में दाम
prabhakar singour 4 years 2 months ago
बचाओ जान
जीतो ईनाम
आम के आम
गुठली के दाम
Mayank Bhargav 4 years 2 months ago
घायलों को अस्पताल पहुंचाना है।
जीवन का पुण्य कमाना है।।
Shashi bhushan singh chauhan 4 years 2 months ago
घायलों को अस्पताल पहुँचने में न हो देरी
समस्त देशवासियों से विन्रम अपील है मेरी