You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Golden Hour

Start Date: 05-02-2021
End Date: 05-05-2021

'गोल्डन ऑवर'- घायल के लिए संजीवनी - इस कैंपेन हेतु सुझाव आमंत्रित ...

See details Hide details


'गोल्डन ऑवर'- घायल के लिए संजीवनी - इस कैंपेन हेतु सुझाव आमंत्रित है।

जीवन कीमती है और इसका मूल्य तब पता चलता है, जब किसी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति मदद की गुहार लगा रहा होता है। ऐसे में हमारे आस-पास कुछ ऐसे नेक व्यक्ति होते हैं जो मदद के लिए अपना हाथ आगे करते हैं और घायल को अस्पताल ले जाते हैं। पुलिस अब इन नेक व्यक्तियों से कोई पूछताछ नहीं करेगी ।

अतः अब केंद्रीय सरकार, मोटर यान (संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 134क के अनुसार जो नेक व्यक्ति है उन पर नियम 168 लागू होगा। जिसमे निहित है कि नेक व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव किये बिना सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाएगा।

पुलिस ट्रेनिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (PTRI), पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा इस नेक काम में जन-भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 'गोल्डन ऑवर'- घायल के लिए संजीवनी कैंपेन शुरू किया गया है। इस कैंपेन का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए नागरिकों को प्रेरित करना है।

सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों / सामजिक संगठन / ट्रस्ट एवं सेमेरिटन द्वारा किए गए सराहनीय कार्य को सम्मानित करते हुए केंद्र सरकार का सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा केंद्र एवं राज्य स्तर पर अलग-अलग श्रेणियों में पुरुस्कृत किया जाएगा।

विस्तृत जानकारी मंत्रालय की वेबसाइट https://morth.nic.in/ पर उपलब्ध है।
मोटर यान (संशोधन) अधिनियम, 2019

'गोल्डन ऑवर'- घायल के लिए संजीवनी कैंपेन को बेहतर बनाने के लिए और नेक व्यक्तियों की साझेदारी बढ़ाने के लिए अपने सुझाव यहां comment box में साझा कर सकते हैं।

All Comments
Reset
168 Record(s) Found

Sonu prajapati 5 years 2 days ago

कभी भी जो व्यक्ति घायल हो जाए, सबसे पहले 108 को सूचित करें
इसके बाद घायल व्यक्ति की मदद करें,
घायल व्यक्ति के परिवार तक खबर पहुंचाने का प्रयास करें,
अगर आप उसको जानते हो तो उसको हॉस्पिटल तक ले जाने की कृपा करें
अपना देश अपना भारत एकता का भाव साथ में रखें जय हिंद जय भारत

Manisha kumari rajput 5 years 3 days ago

घायल व्यक्तियों के वीडियो बनाने या खडे रहकर तमाशा देखने से अच्छा तुरंत 108 नम्बर पर सूचित करे और तब तक के लिये घायल करने की कोशिश करे

PRAMODPAL 5 years 4 days ago

1. एक दूसरे का साथ देना
2. बोर्ड एग्जाम हेतु कोई व्यक्ति या कोई स्टूडेंट
आपको रास्ते में कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है
उसका उसको पहुंचाने में सहयोग दें
3. कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचने के लिए नियमों का पालन करें
4. एकता की भावना बनाए रखें
5. उपभोक्ता सरकारी नियमों का पालन करते हुए व्यापार करें
6. जय हिंद जय भारत जय किसान

PANDURANG BANSOD 5 years 5 days ago

1.घायल व्यक्ति को देख कर 100नं.डायल करना।
2.उसे पानी पिलाना,हापिटल तक पहुंचान।
3.बिना किसीपूछ-ताछ के हास्पिटल में तत्काल उपचार करना।
4.सड़को परबड़े-बडे विज्ञापन लगवाना।
5.मददगार को उचित सम्मान देना, यह अवश्य ही घायल के लिए संजीवनी का कार्य होगा।

Ranjeet lodhi 5 years 5 days ago

मददगार को सम्मान, प्रशंसा या उपहार देने हेतु मीडिया के माध्यम से एवं सडको पर होर्डिग लगाकर प्रसारित किया जा सकता है।
2.स्थानीय होटल/ढाबा/ व्यापारियों को उनके स्टोर में प्रदर्शन क्षेत्र पर दुर्घटना के लिए एक आपातकालीन किट स्थापित करना अनिवार्य कर सकतें हैं।
3.स्कूलों में दुर्घटना की तैयारी के बारे में छात्रों के साथ चर्चा आयोजित करें कि जब वे दुर्घटना देखते हैं तो उन्‍हें क्या करना चाहिए।
4.पुलिस100-डायल के साथ एक एम्बुलेंस-108 में एक फोरेंसिक एक्सपर्ट व दो नर्स पीड़ित का प्राथमिक उपचार करे।

Jay darshan Rawat 5 years 6 days ago

1.मददगार को सम्मान, प्रशंसा या उपहार देने हेतु मीडिया के माध्यम से एवं सडको पर होर्डिग लगाकर प्रसारित किया जा सकता है।
2.स्थानीय होटल/ढाबा/ व्यापारियों को उनके स्टोर में प्रदर्शन क्षेत्र पर दुर्घटना के लिए एक आपातकालीन किट स्थापित करना अनिवार्य कर सकतें हैं।
3.स्कूलों में दुर्घटना की तैयारी के बारे में छात्रों के साथ चर्चा आयोजित करें कि जब वे दुर्घटना देखते हैं तो उन्‍हें क्या करना चाहिए।
4.पुलिस100-डायल के साथ एक एम्बुलेंस-108 में एक फोरेंसिक एक्सपर्ट व दो नर्स पीड़ित का प्राथमिक उपचार करे।