You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Golden Hour

Start Date: 05-02-2021
End Date: 05-05-2021

'गोल्डन ऑवर'- घायल के लिए संजीवनी - इस कैंपेन हेतु सुझाव आमंत्रित ...

See details Hide details


'गोल्डन ऑवर'- घायल के लिए संजीवनी - इस कैंपेन हेतु सुझाव आमंत्रित है।

जीवन कीमती है और इसका मूल्य तब पता चलता है, जब किसी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति मदद की गुहार लगा रहा होता है। ऐसे में हमारे आस-पास कुछ ऐसे नेक व्यक्ति होते हैं जो मदद के लिए अपना हाथ आगे करते हैं और घायल को अस्पताल ले जाते हैं। पुलिस अब इन नेक व्यक्तियों से कोई पूछताछ नहीं करेगी ।

अतः अब केंद्रीय सरकार, मोटर यान (संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 134क के अनुसार जो नेक व्यक्ति है उन पर नियम 168 लागू होगा। जिसमे निहित है कि नेक व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव किये बिना सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाएगा।

पुलिस ट्रेनिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (PTRI), पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा इस नेक काम में जन-भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 'गोल्डन ऑवर'- घायल के लिए संजीवनी कैंपेन शुरू किया गया है। इस कैंपेन का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए नागरिकों को प्रेरित करना है।

सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों / सामजिक संगठन / ट्रस्ट एवं सेमेरिटन द्वारा किए गए सराहनीय कार्य को सम्मानित करते हुए केंद्र सरकार का सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा केंद्र एवं राज्य स्तर पर अलग-अलग श्रेणियों में पुरुस्कृत किया जाएगा।

विस्तृत जानकारी मंत्रालय की वेबसाइट https://morth.nic.in/ पर उपलब्ध है।
मोटर यान (संशोधन) अधिनियम, 2019

'गोल्डन ऑवर'- घायल के लिए संजीवनी कैंपेन को बेहतर बनाने के लिए और नेक व्यक्तियों की साझेदारी बढ़ाने के लिए अपने सुझाव यहां comment box में साझा कर सकते हैं।

All Comments
Reset
168 Record(s) Found

ArchanaMishra 5 years 3 months ago

सरकारी संस्थानों की तरह ही प्राइवेट सेक्टर में भी मेडिकल भत्ता अनिवार्य किया जाना चाहिए। भारतीय जन औषधी योजना एक सराहनीय कदम है परन्तु आवश्यकता है इसे हर बड़े अस्पतालों में स्थापित करने की । दवाईयों के बढ़ते दामों की एक रेखा सुनिश्चित की जानी चाहिए।- धन्यवाद।

ArchanaMishra 5 years 3 months ago

आयुर्वेदिक और घरेलू इलाज को प्राथमिक ईलाज के लिए लोगों को स्कूल स्तर पर ही शिक्षित किया जाना चाहिए। दिनचर्या को व्यवस्थित कर शारीरिक विकास पर जोर दिया जाना चाहिए। स्वस्थ तन तो स्वस्थ मन के तहत लोगों को बिगड़ते दिनचर्या के प्रति सावधान करना चाहिए।- धन्यवाद

Ashish Rajendra chauhan 5 years 3 months ago

सभी स्कूल एवं कालेजो मे प्रथमोपचार की ट्रेनिंग होनी चाहिए इस क्राय के ली इंडीयन रेड क्रास सोसायटी की मदत ली जा सकती है मै भी प्रथमोपचार प्रशिक्षक हु।
आशिष सिंह चौहान
9673043823

Shivraj dwivedi 5 years 3 months ago

दुर्घटनाओं में पीड़ित व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों को प्रोत्साहित करना चाहिए। सम्मान, शाबाशी और मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा सकता है समेरा मनना हैं कि इसे कुछ लोग मदद करने में आगे बढेंगे

Ashishpatidar 5 years 3 months ago

दुर्घटनाओं में पीड़ित व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों को प्रोत्साहित करना चाहिए। सम्मान, शाबाशी और मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा सकता है समेरा मनना हैं कि इसे कुछ लोग मदद करने में आगे बढेंगे

Dr Usha Shukla 5 years 3 months ago

चलित उपचार केंद्र आकस्मिक दुर्घटनाओं की स्थिति में समय पर प्राथमिक उपचार मुहैय्या करा सकते हैं जिससे अनेक व्यक्ति मौत के मुंह में जाने से बच सकते हैं

Dr Usha Shukla 5 years 3 months ago

लोक निर्माण विभाग को निरंतर शोध कार्य कराना चाहिए जिससे यह सुनिश्चित करने में सफल हों कि दुर्घटनाओं के पीक आवर्स और संभावित क्षेत्र कौनसे हैं यहां मोबाइल उपचार केंद्र द्वारा समय-समय पर सहायता करने से दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हो सकता है