You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Golden Hour

Start Date: 05-02-2021
End Date: 05-05-2021

'गोल्डन ऑवर'- घायल के लिए संजीवनी - इस कैंपेन हेतु सुझाव आमंत्रित ...

See details Hide details


'गोल्डन ऑवर'- घायल के लिए संजीवनी - इस कैंपेन हेतु सुझाव आमंत्रित है।

जीवन कीमती है और इसका मूल्य तब पता चलता है, जब किसी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति मदद की गुहार लगा रहा होता है। ऐसे में हमारे आस-पास कुछ ऐसे नेक व्यक्ति होते हैं जो मदद के लिए अपना हाथ आगे करते हैं और घायल को अस्पताल ले जाते हैं। पुलिस अब इन नेक व्यक्तियों से कोई पूछताछ नहीं करेगी ।

अतः अब केंद्रीय सरकार, मोटर यान (संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 134क के अनुसार जो नेक व्यक्ति है उन पर नियम 168 लागू होगा। जिसमे निहित है कि नेक व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव किये बिना सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाएगा।

पुलिस ट्रेनिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (PTRI), पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा इस नेक काम में जन-भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 'गोल्डन ऑवर'- घायल के लिए संजीवनी कैंपेन शुरू किया गया है। इस कैंपेन का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए नागरिकों को प्रेरित करना है।

सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों / सामजिक संगठन / ट्रस्ट एवं सेमेरिटन द्वारा किए गए सराहनीय कार्य को सम्मानित करते हुए केंद्र सरकार का सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा केंद्र एवं राज्य स्तर पर अलग-अलग श्रेणियों में पुरुस्कृत किया जाएगा।

विस्तृत जानकारी मंत्रालय की वेबसाइट https://morth.nic.in/ पर उपलब्ध है।
मोटर यान (संशोधन) अधिनियम, 2019

'गोल्डन ऑवर'- घायल के लिए संजीवनी कैंपेन को बेहतर बनाने के लिए और नेक व्यक्तियों की साझेदारी बढ़ाने के लिए अपने सुझाव यहां comment box में साझा कर सकते हैं।

All Comments
Reset
168 Record(s) Found

Hansa Patidar 5 years 2 months ago

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा हमें हर हाल में सड़क की सुरक्षा के लिए हमेशा नियमों का पालन करना चा,।हिए।

pushpamane 5 years 2 months ago

घायल और दुर्घटना ग्रस्त की मदद करने में अक्सर सामान्यजन इसीलिए हिचकिचाते हैं की कहीं पुलिस के सवाल जवाब और कानूनी पेचीदगी का सामना न करना पड़े। अगर शीघ्रता से लोगों को प्रोत्साहन राशि तथा सद्व्यवहार सच में मिलेगा तो ज़रूर लोग मदद करने आगे आएंगे।

Dr Usha Shukla 5 years 2 months ago

दुर्घटनाओं में पीड़ित व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों को प्रोत्साहित करना चाहिए। सम्मान, शाबाशी और मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा सकता है

AMITBAWNE 5 years 2 months ago

me sirf itna boolna chata hu ke jab bhi koi accident hota hai. to jald se jald usey private ya govt hospital le jaye. aur unke medical charges nominal ho. jo garid ko fayda pahuchey. nahi to govt hospital pahuchate pahuchete unki mritu na ho jaye.

PANDURANG BANSOD 5 years 2 months ago

बहुत ही अच्छी पहल है सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने पर लाने वाले व्यक्ति को उचित पुरस्कार दिया जाए एवं औषधि बैंक की स्थापना की जावे ताकि कोई भी व्यक्ति बची हुई औषधियां जिसकी तिथि समाप्त होना बाकी हो ऐसी दवाइयां और औषधि बैंक में जमा कर सकें एवं बैंक सुविधा दवाइयां निशुल्क आवश्यकता अनुसार व्यक्ति को दी जा सके

Prakshep sahu 5 years 2 months ago

पुलिस 100 डायल में एक फोरेंसिक एक्सपर्ट की नियुक्ति हो जिससे, घटनास्थल पर ही पीड़ित को प्राथमिक उपचार मिल सके, एवम् 108 उपलब्ध ना होने की स्थिति में वह स्वयं अस्पताल तक ले जा सके, इससे क्राईम सीन और एविडेंस भी प्रिजर्बेड रहेंगे और चैन ऑफ कस्टडी भी मेनटेन रहेगी

Devee singh sisodiya 5 years 3 months ago

मैं मध्य प्रदेश सरकार से श्री यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान का बहुत-बहुत धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने जो यूपी में कार्य श्री योगी जी कर रहे हैं उसी कार्य को ध्यान में लाकर मध्यप्रदेश में ऐसी व्यवस्था का कार्य कर रहे हैं धन्य धन्य धन्य हो मामा जी

Devee singh sisodiya 5 years 3 months ago

अपना कार्य बनता है अपना फर्ज बनता है कि कोई भी घायल सड़क किनारे पर पड़ा हो तो उसकी मदद करना उसको पानी पिलाना उसको अस्पताल तक पहुंचाना इत्यादि इत्यादि