You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Golden Hour

Start Date: 05-02-2021
End Date: 05-05-2021

'गोल्डन ऑवर'- घायल के लिए संजीवनी - इस कैंपेन हेतु सुझाव आमंत्रित ...

See details Hide details


'गोल्डन ऑवर'- घायल के लिए संजीवनी - इस कैंपेन हेतु सुझाव आमंत्रित है।

जीवन कीमती है और इसका मूल्य तब पता चलता है, जब किसी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति मदद की गुहार लगा रहा होता है। ऐसे में हमारे आस-पास कुछ ऐसे नेक व्यक्ति होते हैं जो मदद के लिए अपना हाथ आगे करते हैं और घायल को अस्पताल ले जाते हैं। पुलिस अब इन नेक व्यक्तियों से कोई पूछताछ नहीं करेगी ।

अतः अब केंद्रीय सरकार, मोटर यान (संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 134क के अनुसार जो नेक व्यक्ति है उन पर नियम 168 लागू होगा। जिसमे निहित है कि नेक व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव किये बिना सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाएगा।

पुलिस ट्रेनिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (PTRI), पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा इस नेक काम में जन-भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 'गोल्डन ऑवर'- घायल के लिए संजीवनी कैंपेन शुरू किया गया है। इस कैंपेन का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए नागरिकों को प्रेरित करना है।

सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों / सामजिक संगठन / ट्रस्ट एवं सेमेरिटन द्वारा किए गए सराहनीय कार्य को सम्मानित करते हुए केंद्र सरकार का सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा केंद्र एवं राज्य स्तर पर अलग-अलग श्रेणियों में पुरुस्कृत किया जाएगा।

विस्तृत जानकारी मंत्रालय की वेबसाइट https://morth.nic.in/ पर उपलब्ध है।
मोटर यान (संशोधन) अधिनियम, 2019

'गोल्डन ऑवर'- घायल के लिए संजीवनी कैंपेन को बेहतर बनाने के लिए और नेक व्यक्तियों की साझेदारी बढ़ाने के लिए अपने सुझाव यहां comment box में साझा कर सकते हैं।

All Comments
Reset
168 Record(s) Found

Nasim Kutchi 5 years 3 weeks ago

Life is not only precious but we should be very careful about life because life has no back space Life is precious and its value is revealed when a person injured in a road accident is pleading for help. As a human being or being a human we should definitely help the person who is injured on road by keeping our eyes closed of which religion he or she belongs to.And this will be best thoughts and ideas Sanjeevani campaign for 'Golden Hour' injured has been started by Police Training Research Inst

A.K. Shrivastava 5 years 3 weeks ago

हाईवे के गांव में तथा हाईवे पर निश्चित दूरी पर सुसज्जत एक्सीडेंटल क्लिनिक खोलें जाना चाहिए

MARUFABEJULAHA 5 years 3 weeks ago

जिस तरह कोरोना के मरीज हमारे भारत में बड रहे है हमे लगता है सघन पुलिस अभियान चलाकर मॉस्‍क के ि‍लिये सभी को प्रेरित करे ताकि आगे हमारे राज्‍य में कोरोना जैसी महामारी से ि‍निजात ि‍मिल सके

ArunaDamde 5 years 3 weeks ago

The Citizens who show humanity and take responsibility to take an injured person to hospital,should be kept out of all unnecessary police interrogations.The patient should be given immediate treatment.Paper work can always wait.Life is more important.

DISHANT 10A 5 years 3 weeks ago

ड्राइवरों के लिए आचार संहिता का निर्माण- वाहन चालकों के लिए एक आदर्श आचार संहिता बनाई जाए, जिसमें उनके लगातार वाहन चलाने, आराम करने, सोने, आँखों की जाँच, दवाइयाँ व शराब इत्यादि से सम्बन्धित स्पष्ट दिशा-निर्देश हों। ऐसी आचार संहिता बनाकर उसे लागू किया जाए।

2. प्रत्येक कार में ब्लैक-बॉक्स की सुविधा उपलब्ध हो-हवाई जहाज की तर्ज पर प्रत्येक कार में ब्लैक-बॉक्स जैसे यंत्र की सुविधा उपलब्ध कराई जाये। जिसमें गाड़ी की स्पीड और अन्य मुख्य नियंत्रणों की रिकॉर्डिंग दर्ज हो सके।