You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

5 Years of MPMyGov - Share Your Thoughts

Start Date: 20-08-2022
End Date: 22-09-2022

MPMyGov पोर्टल के 5 साल, आप भी साझा करें अपने विचार

...

See details Hide details


MPMyGov पोर्टल के 5 साल, आप भी साझा करें अपने विचार

MPMyGov को सरकार के नागरिक सहभागिता मंच के रूप में स्थापित किया गया है, जो नीति निर्माण हेतु नागरिकों के साथ जुड़ने के लिए कई सरकारी निकायों, मंत्रालयों के साथ मिलकर काम करता है और जनहित और कल्याण के मुद्दों पर नागरिकों की राय व विचार लेता है।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 जुलाई 2014 को MyGov की शुरुआत के बाद मध्यप्रदेश में 22 अगस्त 2017 को एमपी माईगव शुरु किया गया है। लगभग सभी सरकारी विभाग अपने नागरिक सहभागिता कार्यक्रमों, नीति निर्माण के लिए परामर्श और विभिन्न सरकारी योजनाओं ,कार्यक्रमों की जानकारी प्रसारित करने के लिए MPMyGov प्लेटफॉर्म का लाभ उठाते हैं। MPMyGov ने चर्चा, कार्य, जनमत, सर्वेक्षण, ब्लॉग, वार्ता, क्विज़ जैसे सहभागिता के कई तरीकों को अपनाया है।

मध्यप्रदेश में ऊर्जा साक्षरता अभियान और लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का logo और स्कूली बच्चों के लिए यूनिफार्म डिजाइन आदि कुछ उल्लेखनीय पहल हैं, जिसे MPMyGov ने अभियान के माध्यम से क्रियान्वित किया है। बजट और विभिन्न शासकीय योजनाओं को बेहतर बनाने के लिए नागरिकों से सुझाव लेने में भी MPMyGov सराहनीय भूमिका निभा रहा है।

सहभागी शासन और तकनीकी क्रियान्वयन का यह महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म 22 अगस्त 2022 को अपनी स्थापना के 5 साल पूरे कर रहा है। इस मौके पर आप भी इस पोर्टल के बारे में अपने अनुभव साझा कीजिए ताकि यह शासन और जनता के बीच भागीदारी की अपनी भूमिका बेहतर तरीके से निभा सके।

आप अपने सुझाव / अनुभव नीचे comment box में साझा करें।

अंतिम तिथि - 22 सितम्बर 2022

All Comments
Reset
442 Record(s) Found

BK Bartaria 4 years 1 month ago

I prakash Bhogayta came from Gujrat after reading advertisement of NHM madhya pradesh for subsidy of cold stoarge through an advertisement of NHM MP. I have applide for subsidy and submited all the documents and recomendation. Nut since two year i was told that it was afake advertisement of MP government. MP Government is lier and do nothing. I feel that my deceision of comming to MP was wrong.

kuldeep mohan trivedi 4 years 1 month ago

MP माय गाव पोर्टल अच्छा है।इसमें प्रतियोगिताओ के साथ जिले लेकर राजधानी तक सरकारी विभागों को जनता के प्रति जवाबदेह बनाने और उनकी कमियों को उजागर करने के लिये पोर्टल पर व्यवस्था की जानी चाहिये।जो भी अधिकारी जनता से अभद्र व्यवहार करें।कही पर भी भ्रष्टाचार हो तो सीधे लोग लिख सके ।सरकार तुरन्त जाँच कराकर कार्रवाई करने की व्यवस्था करे।पोर्टल की पहुँच आमजन तक हो ।इसके लिये प्रचार और प्रसार की जरूरत है।

Umakant Namdeo 4 years 1 month ago

मेरी रिक्वेस्ट है की जो भी पॉलिसी बने उसमे द्वि-दिशात्मक सजा की व्यवस्था हो। अभी केवल आम जनता ही सजा होती है मान लिजिये अगर बिजली का बिल भरने में कोई डेरी हो जाए तो अतिरिक्त शुल्क देना पदा है लेकिन याद नया मीटर लगवाना हो तो उसे कोई समय पर सीमा नहीं है ।
ट्रेन मे यात्री देरी से पहुचे तो कोई रिफंड नहीं होता पर यदि ट्रेन देर से हो जाए या किसी व्यक्ति का कोई जरुरी कम छुट जाए तो कोन है जिम्मेदार।

जिम्मेदारी तय होना चाहिए या संबन्धित व्यक्ति पर तुरंत कार्यवाही होना चाहिए।

Mansoor Ahmad Ansari 4 years 1 month ago

महोदय एक सुझाव और देना चाहते है शासकीय कर्मचारियों क शासकीय कर्मचारियों को सैलरी दी जाती है उसके बाद भी कस्टमर से कोई भी काम पड़ता है कर्मचारी रिश्वत के बगैर काम नहीं करते रिश्वत जो भी कर्मचारी मांगने की डिमांड करता है महोदय उसके लिए भी हेल्पलाइन नंबर की व्यवस्था की जाए आम नागरिक इससे बहुत परेशान है आए दिन कोई भी काम करवाने जाते हैं बगैर लिए दिए कर्मचारी काम नहीं करते हमारा यही सुझाव है

Mansoor Ahmad Ansari 4 years 1 month ago

स्वच्छता की कमी या साफ सफाई में लापरवाही करने वालो के लिए एक हेल्प लाईन जारी होनी चाहिए ता के कोई शहर में गन्दगी न फैलाए हमारा शहर साफ सुथरा रहे गन्दगी फैलाने वालों पर सख्त कर्रवाही होनी चाहिए। हमारे सुझाव पर ध्यान दिया जाए ।

RAVI KHAVSE 4 years 1 month ago

MPMyGov पोर्टल के द्वारा नागरिक कई प्रकार
की प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं तथा अपनी
कला का प्रदर्शन कर सकता है। इसमें और अधिक
क्विज होना चाहिए।

Rakesh kumar 4 years 1 month ago

महोदय सरकार के साथ-साथ प्रसासन भी ईमानदार हो तो सरकार के बनाये जनहित कार्यो को पुरी तरह से सफलता मिलेगी सरकार का ये दायित्व है कि वो प्रसासन को ये कहे की अपना काम ईमानदारी से करे एसे अधिकारियों की नियुक्ति की जाए जो ईमानदार हो सरकार अछि है लेकिन जब तक प्रसासन साहि नही होगा तब तक देश और प्रदेश की परिस्थिति बदलने में बहुत समय लगेगा

SANJAY KUMAR BUNKAR 4 years 1 month ago

MP MyGov पोर्टल प्रत्‍येक समूह को ऑनलाइन तथा ऑनग्राउंड कार्य दि‍ए गए हैं जि‍से योगदानकर्ता अपने हाथ में लेंगे। इसका उद्देश्‍य लोगों की भागीदारी के जरि‍ए गुणात्‍मक परि‍वर्तन लाना है।

Hansa patidar 4 years 1 month ago

MPmygov. पोर्टल जो MygovIndia से जुड़ा है उसपर लॉगिन होने से सभी राज्यों की जानकारी मिलती रहती हैं,,, लेकिन मैं एक सुझाव देना चाहती हूं की MPgov को और अधिक मज़बूत, प्रगतिशील बनाने के लिए इस पर इसके विकास के लिए एक प्रतियोगितता रखी जाय जो पूरे MP में सभी जन जन भागीदारी करेंगे और एक पुरस्कार श्रेणी भी रखी जाय जिससे अधिक से अधिक लोग बड़ चढ़ कर भाग लेंगे सर्टिफिकेट मुख्यमंत्री जी के सिग्नीचर से दिया जाय,,,,,