You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

5 Years of MPMyGov - Share Your Thoughts

Start Date: 20-08-2022
End Date: 22-09-2022

MPMyGov पोर्टल के 5 साल, आप भी साझा करें अपने विचार

...

See details Hide details

MPMyGov पोर्टल के 5 साल, आप भी साझा करें अपने विचार

MPMyGov को सरकार के नागरिक सहभागिता मंच के रूप में स्थापित किया गया है, जो नीति निर्माण हेतु नागरिकों के साथ जुड़ने के लिए कई सरकारी निकायों, मंत्रालयों के साथ मिलकर काम करता है और जनहित और कल्याण के मुद्दों पर नागरिकों की राय व विचार लेता है।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 जुलाई 2014 को MyGov की शुरुआत के बाद मध्यप्रदेश में 22 अगस्त 2017 को एमपी माईगव शुरु किया गया है। लगभग सभी सरकारी विभाग अपने नागरिक सहभागिता कार्यक्रमों, नीति निर्माण के लिए परामर्श और विभिन्न सरकारी योजनाओं ,कार्यक्रमों की जानकारी प्रसारित करने के लिए MPMyGov प्लेटफॉर्म का लाभ उठाते हैं। MPMyGov ने चर्चा, कार्य, जनमत, सर्वेक्षण, ब्लॉग, वार्ता, क्विज़ जैसे सहभागिता के कई तरीकों को अपनाया है।

मध्यप्रदेश में ऊर्जा साक्षरता अभियान और लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का logo और स्कूली बच्चों के लिए यूनिफार्म डिजाइन आदि कुछ उल्लेखनीय पहल हैं, जिसे MPMyGov ने अभियान के माध्यम से क्रियान्वित किया है। बजट और विभिन्न शासकीय योजनाओं को बेहतर बनाने के लिए नागरिकों से सुझाव लेने में भी MPMyGov सराहनीय भूमिका निभा रहा है।

सहभागी शासन और तकनीकी क्रियान्वयन का यह महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म 22 अगस्त 2022 को अपनी स्थापना के 5 साल पूरे कर रहा है। इस मौके पर आप भी इस पोर्टल के बारे में अपने अनुभव साझा कीजिए ताकि यह शासन और जनता के बीच भागीदारी की अपनी भूमिका बेहतर तरीके से निभा सके।

आप अपने सुझाव / अनुभव नीचे comment box में साझा करें।

अंतिम तिथि - 22 सितम्बर 2022

All Comments
Reset
442 Record(s) Found

Manish Nagar 4 years 1 month ago

माननीय मुख्यमंत्री जी,
आपसे विनम्र निवेदन है कि सरकारी स्कूलों में आउटसोर्स कर्मी के रूप में कार्यरत व्यावसायिक प्रशिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित करें। हमे शिक्षा विभाग में विलय करें एवं वेतन वृद्धि पर विचार कीजिए। पिछले सात सालों में एक रुपए भी वेतन नहीं बढ़ाया गया है।

SudhirTamrakar 4 years 1 month ago

माननीय मुख्यमंत्री जी एवं शिक्षा मंत्री जी पिछले 6 वर्षों से व्यवसायिक शिक्षा के अंतर्गत मध्यप्रदेश की 11 स्कूलों में व्यवसायिक शिक्षा के अंतर्गत संचालित विषय शारीरिक शिक्षा और खेल को इस वर्ष मध्य प्रदेश के 8
1 स्कूलों में बंद किया जा रहा है जिससे हम लोगों पर बेरोजगारी का खतरा मंडरा रहा है एवं छात्र भी इस विषय के प्रशिक्षण से वंचित हो रहे हैं कृपया कर इसी सत्र में इस विषय को पुनः प्रारंभ करने की कृपा करें

KalpanaDubey 4 years 1 month ago

माननीय मुख्यमंत्री जी,
सरकारी स्कूलों में आउटसोर्स कर्मी के रूप में कार्यरत 2575 व्यावसायिक प्रशिक्षकों का भविष्य सुरक्षित करें। उन्हें नियमित करें एवं वेतन वृद्धि
पर विचार कीजिए।

KundanPanwar 4 years 1 month ago

माननीय मुख्यमंत्री जी,
आपसे विनम्र निवेदन है कि सरकारी स्कूलों में आउटसोर्स कर्मी के रूप में कार्यरत व्यावसायिक प्रशिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित करें। हमे शिक्षा विभाग में विलय करें एवं वेतन वृद्धि पर विचार कीजिए। पिछले सात सालों में एक रुपए भी वेतन नहीं बढ़ाया गया है।

Rajesh Mali 4 years 1 month ago

माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन हैं की व्यावसायिक शिक्षा कै अन्तर्गत आने वाले तीन पाठ्यक्रम ट्रेवल एंड टूरिज्म, फिजिकल एजुकेशन, बैंकिंग एंड फाइनेंस इन तीनो पठ्यक्रमों मै इस वर्ष प्रवेश नही दिए गए हैं, आपसे निवेदन हैं की जल्द से जल्द इन पाठ्यक्रम मै प्रवेश दिया जाये केंद्र सरकार द्वारा संचालित व्यावसायिक शोक्षा मै देश कै सभी राज्यों मै ट्रेवल एंड टूरिज्म ट्रेड मै प्रवेश दिया जा रहा हैं परन्तु मध्यप्रदेश मै इस वर्ष प्रवेश नही दिया गया हैं आपसे निवेदन हैं की प्रवेश प्रारम्भ किया जाये

Shahinakhan 4 years 1 month ago

माननीय मुख्यमंत्री जी,
सरकारी स्कूलों में आउटसोर्स कर्मी के रूप में कार्यरत 2575 व्यावसायिक प्रशिक्षकों का भविष्य सुरक्षित करें। उन्हें नियमित करें एवं वेतन वृद्धि
पर विचार कीजिए।

Rajeshchaman 4 years 1 month ago

माननीय मुख्यमंत्री जी,
सरकारी स्कूलों में आउटसोर्स कर्मी के रूप में कार्यरत 2575 व्यावसायिक प्रशिक्षकों का भविष्य सुरक्षित करें। उन्हें नियमित करें एवं वेतन वृद्धि
पर विचार कीजिए।

SubodhRajput 4 years 1 month ago

माननीय मुख्यमंत्री जी मैं शिक्षा विभाग में आउटसोर्सिंग कर्मचारियो, व्यवसायिक प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत हूं आपसे निवेदन है हमारे वेतन में वृद्धि की जाए तथा हमारी एक नियमित पॉलिसी बनाई जाए जिसके तहत हम विभाग में सुरक्षित महसूस करें रत

MAYANKRAJWASNIK 4 years 1 month ago

माननीय मुख्यमंत्री जी,
सरकारी स्कूलों में आउटसोर्स कर्मी के रूप में कार्यरत 2575 व्यावसायिक प्रशिक्षकों का भविष्य सुरक्षित करें। उन्हें नियमित करें एवं वेतन वृद्धि
पर विचार कीजिए।

ANURAG 4 years 1 month ago

माननीय मुख्यमंत्री जी,
सरकारी स्कूलों में आउटसोर्स कर्मी के रूप में कार्यरत 2575 व्यावसायिक प्रशिक्षकों का भविष्य सुरक्षित करें। उन्हें नियमित करें एवं वेतन वृद्धि पर विचार कीजिए।