You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

5 Years of MPMyGov - Share Your Thoughts

Start Date: 20-08-2022
End Date: 22-09-2022

MPMyGov पोर्टल के 5 साल, आप भी साझा करें अपने विचार

...

See details Hide details

MPMyGov पोर्टल के 5 साल, आप भी साझा करें अपने विचार

MPMyGov को सरकार के नागरिक सहभागिता मंच के रूप में स्थापित किया गया है, जो नीति निर्माण हेतु नागरिकों के साथ जुड़ने के लिए कई सरकारी निकायों, मंत्रालयों के साथ मिलकर काम करता है और जनहित और कल्याण के मुद्दों पर नागरिकों की राय व विचार लेता है।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 जुलाई 2014 को MyGov की शुरुआत के बाद मध्यप्रदेश में 22 अगस्त 2017 को एमपी माईगव शुरु किया गया है। लगभग सभी सरकारी विभाग अपने नागरिक सहभागिता कार्यक्रमों, नीति निर्माण के लिए परामर्श और विभिन्न सरकारी योजनाओं ,कार्यक्रमों की जानकारी प्रसारित करने के लिए MPMyGov प्लेटफॉर्म का लाभ उठाते हैं। MPMyGov ने चर्चा, कार्य, जनमत, सर्वेक्षण, ब्लॉग, वार्ता, क्विज़ जैसे सहभागिता के कई तरीकों को अपनाया है।

मध्यप्रदेश में ऊर्जा साक्षरता अभियान और लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का logo और स्कूली बच्चों के लिए यूनिफार्म डिजाइन आदि कुछ उल्लेखनीय पहल हैं, जिसे MPMyGov ने अभियान के माध्यम से क्रियान्वित किया है। बजट और विभिन्न शासकीय योजनाओं को बेहतर बनाने के लिए नागरिकों से सुझाव लेने में भी MPMyGov सराहनीय भूमिका निभा रहा है।

सहभागी शासन और तकनीकी क्रियान्वयन का यह महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म 22 अगस्त 2022 को अपनी स्थापना के 5 साल पूरे कर रहा है। इस मौके पर आप भी इस पोर्टल के बारे में अपने अनुभव साझा कीजिए ताकि यह शासन और जनता के बीच भागीदारी की अपनी भूमिका बेहतर तरीके से निभा सके।

आप अपने सुझाव / अनुभव नीचे comment box में साझा करें।

अंतिम तिथि - 22 सितम्बर 2022

All Comments
Reset
442 Record(s) Found

GIRISH BHARAT JABADE 3 years 11 months ago

2016-17 तक, मध्य प्रदेश भारत में खाद्यान्न का सबसे बड़ा उत्पादक है, जिसका अनुमान बड़े पैमाने पर 273.38 मिलियन टन है, जो 2014-2015 में उत्पादित 265.04 मिलियन टन से 8.7% अधिक है।

GIRISH BHARAT JABADE 3 years 11 months ago

मध्य प्रदेश की कृषि जीडीपी की सफलता का श्रेय किसानों के लिए सिंचाई सुविधाओं को बढ़ाने पर राज्य के जोर को दिया जा सकता है। 2017 में सीएम चौहान ने प्रदेश में 13 लाख हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने में मदद की. राज्य ने रुपये की सब्सिडी भी प्रदान की। किसानों के लिए पांच हॉर्स पावर के पानी के पंपों पर 26000 रुपये।

GIRISH BHARAT JABADE 3 years 11 months ago

एन पिछले दस वर्षों; सिंचाई अनुपात में 35% की वृद्धि, प्रति हेक्टेयर उर्वरक उपयोग में 55% की वृद्धि, गेहूं, सोयाबीन, चना और धान के लिए बीज प्रतिस्थापन दर में वृद्धि हुई। इन कारकों ने मध्य प्रदेश को उपर्युक्त फसलों के लिए 4.4 मिलियन क्विंटल के साथ देश में प्रमाणित बीजों का सबसे बड़ा उत्पादक बना दिया।

GIRISH BHARAT JABADE 3 years 11 months ago

मध्य प्रदेश मुख्य रूप से एक कृषि प्रधान राज्य है, जिसकी 70% आबादी कृषि में कार्यरत है। 2006 से 2015 के बीच एमपी की कृषि विकास दर में 9.7% की वृद्धि हुई। सीएम के नेतृत्व में पिछले पांच वर्षों में यह प्रतिशत बढ़कर 14.2% हो गया।

RahulRaghuwanshi 3 years 11 months ago

माननीय मुख्यमंत्री महोदय
व्यवसायिक शिक्षा योजना अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग में अनेक विसंगतियां है
1) कार्यरत व्यवसायिक प्रशिक्षकों के वेतन मैं पिछले कई वर्षों से वृद्धि नहीं हुई है यह हमारे साथ अन्याय है।
2) कार्यरत व्यवसायिक प्राशिक्षकों का भविष्य सुरक्षित नहीं है तो वे छात्रों का भविष्य कैसे सुरक्षित कर पाएंगे।
3)11th & 12th मैं विद्यार्थियों को हिंदी तथा अंग्रेजी भाषा के स्थान पर व्यवसायिक पाठ्यक्रम चुना जाता है यह छठवां अतिरिक्त विषय के रूप में जोड़ा जाना चाहिए।

rakesh yaduwanshi 3 years 11 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी,
आपसे विनम्र निवेदन है कि सरकारी स्कूलों में आउटसोर्स कर्मी के रूप में कार्यरत व्यावसायिक प्रशिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित करें। हमे शिक्षा विभाग में विलय करें एवं वेतन वृद्धि पर विचार कीजिए। पिछले सात सालों में एक रुपए भी वेतन नहीं बढ़ाया गया है।

VEDKUMARSINGOTIYA 3 years 11 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी,
आपसे विनम्र निवेदन है कि सरकारी स्कूलों में आउटसोर्स कर्मी के रूप में कार्यरत व्यावसायिक प्रशिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित करें। हमे शिक्षा विभाग में विलय करें एवं वेतन वृद्धि पर विचार कीजिए। पिछले सात सालों में एक रुपए भी वेतन नहीं बढ़ाया गया है।

abhishek yadav 3 years 11 months ago

mygov portal के माध्यम से जनता को अपनी बात सरकार तक पहुंचाने में जो मदद मिली है उससे यही लगता है कि इससे बडिया कोई कार्य हो ही नहीं सकता माननीय मुख्यमंत्री जी आपसे निवेदन है कि इस जिस तरह आपने म.प्र. को आगे ले जाने में मदद की है उसी तरह अपनी कार्यशैली से देश के लिए भी कुछ योगदान दे

Suvidhadwivedi 3 years 11 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी,
आपसे विनम्र निवेदन है कि सरकारी स्कूलों में आउटसोर्स कर्मी के रूप में कार्यरत व्यावसायिक प्रशिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित करें। हमे शिक्षा विभाग में विलय करें एवं वेतन वृद्धि पर विचार कीजिए। पिछले सात सालों में एक रुपए भी वेतन नहीं बढ़ाया गया है।

Shivnarayan mukati 3 years 11 months ago