You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

5 Years of MPMyGov - Share Your Thoughts

Start Date: 20-08-2022
End Date: 22-09-2022

MPMyGov पोर्टल के 5 साल, आप भी साझा करें अपने विचार

...

See details Hide details


MPMyGov पोर्टल के 5 साल, आप भी साझा करें अपने विचार

MPMyGov को सरकार के नागरिक सहभागिता मंच के रूप में स्थापित किया गया है, जो नीति निर्माण हेतु नागरिकों के साथ जुड़ने के लिए कई सरकारी निकायों, मंत्रालयों के साथ मिलकर काम करता है और जनहित और कल्याण के मुद्दों पर नागरिकों की राय व विचार लेता है।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 जुलाई 2014 को MyGov की शुरुआत के बाद मध्यप्रदेश में 22 अगस्त 2017 को एमपी माईगव शुरु किया गया है। लगभग सभी सरकारी विभाग अपने नागरिक सहभागिता कार्यक्रमों, नीति निर्माण के लिए परामर्श और विभिन्न सरकारी योजनाओं ,कार्यक्रमों की जानकारी प्रसारित करने के लिए MPMyGov प्लेटफॉर्म का लाभ उठाते हैं। MPMyGov ने चर्चा, कार्य, जनमत, सर्वेक्षण, ब्लॉग, वार्ता, क्विज़ जैसे सहभागिता के कई तरीकों को अपनाया है।

मध्यप्रदेश में ऊर्जा साक्षरता अभियान और लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का logo और स्कूली बच्चों के लिए यूनिफार्म डिजाइन आदि कुछ उल्लेखनीय पहल हैं, जिसे MPMyGov ने अभियान के माध्यम से क्रियान्वित किया है। बजट और विभिन्न शासकीय योजनाओं को बेहतर बनाने के लिए नागरिकों से सुझाव लेने में भी MPMyGov सराहनीय भूमिका निभा रहा है।

सहभागी शासन और तकनीकी क्रियान्वयन का यह महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म 22 अगस्त 2022 को अपनी स्थापना के 5 साल पूरे कर रहा है। इस मौके पर आप भी इस पोर्टल के बारे में अपने अनुभव साझा कीजिए ताकि यह शासन और जनता के बीच भागीदारी की अपनी भूमिका बेहतर तरीके से निभा सके।

आप अपने सुझाव / अनुभव नीचे comment box में साझा करें।

अंतिम तिथि - 22 सितम्बर 2022

All Comments
Reset
442 Record(s) Found

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

सुकन्या समृद्धि योजना में 5000जमा करने पर कितना मिलेगा?
अगर यह ब्याज दरें बरकरार रहती हैं और 14 साल तक आप हर महीने 5000 रुपये या 60 हजार सालाना निवेश करते हैं। 15 साल तक 60 हजार सालाना निवेश पर आपकी ओर से कुल योगदान 9 लाख रुपये का होगा। इसके बाद अगले 6 साल तक इस रकम पर 7.6 फीसदी सालाना कंपाउंडिंग के हिसाब से रिटर्न मिलेगा।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

गर्भवती महिला को आंगनबाड़ी से कितना पैसा मिलता है?
5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि तीन किश्तों में मिलेगी। आंगनबाड़ी केन्द्र में जरूरी दस्तावेज के साथ आवेदन पर पंजीयन के बाद गर्भवती को पहली किश्त जारी हो जाएगी। गर्भावस्था के छह महीने पूरे होने के बाद दूसरी किश्त के लिए आवेदन करना होगा। संतान जन्म होने के बाद टीकाकरण व जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर तीसरी किश्त मिलती है।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

मध्यप्रदेश राज्य में डिलीवरी के कितने दिन बाद पैसे मिलते हैं?
योजना के तहत संस्थागत प्रसव कराने वाली शहरी महिलाओं को 1000 व ग्रामीण महिलाओं को 1400 रुपए बतौर प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। खासकर ग्रामीण इलाकों के पीएचसी व सीएचसी में होने वाले प्रसव के बाद चेक से मिलने वाली राशि के लिए हितग्राहियों को 15 दिनों तक भी इंतजार करना पड़ता है।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

गर्भवती महिलाओं को ₹ 16000 कब मिलते हैं?
इस योजना की शुरुवात 1 अप्रैल 2018 को मध्यप्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गयी है। 18 साल से ऊपर की गर्भवती महिला इसका आवेदन कर सकेंगी। इस योजना के अंतर्गत राज्य में रह रहे आर्थिक तंगी से कमजोर श्रमिक गर्भवती महिला को सरकार की तरफ से सहायता हेतु 16000 रुपये की वित्तीय राशि प्रदान की जाएगी।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

सुकन्या योजना में ₹ 2000 जमा करने पर कितना मिलेगा?
इस योजना के अंतर्गत अकाउंट की मेच्योरिटी पूरी होने पर आपको कुल 10 लाख 18 हजार 425 रुपए वापस मिलते हैं।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

सुकन्या में 1000 महीना जमा करने पर कितना मिलेगा?
उसी समय अगर आप सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अगर हर महीने 1000 रुपये जमा करते हैं तो कुल सालाना जमा राशि 12,000 रुपये हो जाएगी। बेटी के 15 साल की उम्र होने पर आपका निवेश 1,80,000 रुपये हो जाएगा। बेटी की उम्र 21 साल होने पर 3,47,445 रुपये ब्याज मिलेंगे।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

पहला बच्चा होने पर कितना पैसा मिलता है 2022?
जिसके तहत पहली बार गर्भवती होने वाली महिला को पोषण के लिए ₹5000 रुपया तीन किस्तों में प्रदान किए जाते हैं। पहली किस्त ₹1000 रुपए की, दूसरी किस्त ₹2000 रुपए की तथा तीसरी किस्त ₹2000 रुपए की होती है।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

सरकारी हॉस्पिटल में डिलीवरी होने पर कितना पैसा मिलता है 2022 में?
जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन यापन करने वाले परिवार की गर्भवती महिलाओं को सही रूप से डिलीवरी कराने के लिए सरकार शहर की महिलाओं को 1000 रूपये और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिला को 1400 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

बेटी होने पर कितने पैसे मिलते हैं?
इस योजना के अंतर्गत गरीब परिवार में जन्म लेने वाली लड़की को 50000 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करते है ताकि महिलाओं के प्रति हो रहे भेदभाव को खत्म कर सके।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

सुकन्या योजना में 14 वर्ष तक ₹ 500 जमा करेंगे तो 18 वर्ष में कितना मिलेगा?
सुकन्या योजना में अकाउंट की मेच्योरिटी पूरी होने के बाद आपकी लड़की को ये 2 लाख 54 हजार 606 रुपए रुपए मिल जाएंगे। क्योंकि 18 साल की उम्र पूरी होने पर सुकन्या अकाउंट लड़की के नाम हो जाता है।