You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

5 Years of MPMyGov - Share Your Thoughts

Start Date: 20-08-2022
End Date: 22-09-2022

MPMyGov पोर्टल के 5 साल, आप भी साझा करें अपने विचार

...

See details Hide details


MPMyGov पोर्टल के 5 साल, आप भी साझा करें अपने विचार

MPMyGov को सरकार के नागरिक सहभागिता मंच के रूप में स्थापित किया गया है, जो नीति निर्माण हेतु नागरिकों के साथ जुड़ने के लिए कई सरकारी निकायों, मंत्रालयों के साथ मिलकर काम करता है और जनहित और कल्याण के मुद्दों पर नागरिकों की राय व विचार लेता है।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 जुलाई 2014 को MyGov की शुरुआत के बाद मध्यप्रदेश में 22 अगस्त 2017 को एमपी माईगव शुरु किया गया है। लगभग सभी सरकारी विभाग अपने नागरिक सहभागिता कार्यक्रमों, नीति निर्माण के लिए परामर्श और विभिन्न सरकारी योजनाओं ,कार्यक्रमों की जानकारी प्रसारित करने के लिए MPMyGov प्लेटफॉर्म का लाभ उठाते हैं। MPMyGov ने चर्चा, कार्य, जनमत, सर्वेक्षण, ब्लॉग, वार्ता, क्विज़ जैसे सहभागिता के कई तरीकों को अपनाया है।

मध्यप्रदेश में ऊर्जा साक्षरता अभियान और लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का logo और स्कूली बच्चों के लिए यूनिफार्म डिजाइन आदि कुछ उल्लेखनीय पहल हैं, जिसे MPMyGov ने अभियान के माध्यम से क्रियान्वित किया है। बजट और विभिन्न शासकीय योजनाओं को बेहतर बनाने के लिए नागरिकों से सुझाव लेने में भी MPMyGov सराहनीय भूमिका निभा रहा है।

सहभागी शासन और तकनीकी क्रियान्वयन का यह महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म 22 अगस्त 2022 को अपनी स्थापना के 5 साल पूरे कर रहा है। इस मौके पर आप भी इस पोर्टल के बारे में अपने अनुभव साझा कीजिए ताकि यह शासन और जनता के बीच भागीदारी की अपनी भूमिका बेहतर तरीके से निभा सके।

आप अपने सुझाव / अनुभव नीचे comment box में साझा करें।

अंतिम तिथि - 22 सितम्बर 2022

All Comments
Reset
442 Record(s) Found

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

बी गर्ल के लिए सबसे अच्छी स्कीम कौन सी है?
सुकन्या समृद्धि योजना भारत सरकार की एक छोटी बचत योजना है जो विशेष रूप से एक बालिका के लिए है। यह योजना एक बालिका की शिक्षा और शादी के खर्च को पूरा करने के लिए है।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

मध्य प्रदेश का विकास दिवस कब मनाया जाता है?
भारत का दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश का 1 नवम्बर, 1956 को गठन हुआ था। तभी से यह दिन प्रदेश के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

मध्य प्रदेश में कितने आवास आए?
सीएम आवास मिशन के तहत 6 लाख आवास का निर्माण हुआ है| पीएम शहरी आवास में भी करीब पांच लाख घर बन चुके हैं| इस तरह अलग-अलग योजनाओं में 35 लाख से ज्यादा आवास का निर्माण हुआ है| आवास की दिशा में मध्य प्रदेश सरकार ने एक कदम और बढ़ाकर मुख्यमंत्री भू-अधिकार योजना लागू किया है|

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

मध्य प्रदेश में आवास योजना कब मिलेगा?
प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र सरकार द्वारा क प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण योजना ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण संचालित योजना है इस योजना का शुभारम्भ 25 जून,2015 को हुआ। इस योजना का उद्देश्य 2022 तक सभी को घर उपलब्ध करना है।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

मुख्यमंत्री आवास योजना की राशि कितनी है?
मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रो में मिलने वाली राशि:-
इस योजना के तहत मैदानी क्षेत्र में रहने वाले लाभार्थियों को 1.2 लाख रुपयों की आर्थिक मदद की जाती हैं वहीं उत्तर-पूर्वी व पहाड़ी क्षेत्रो के लाभार्थियों के लिए 1.3 लाख रुपयो के मदद की व्यवस्था की गई हैं।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

होम लोन सब्सिडी कितने दिन में आती है?
होम लोन पर सब्सिडी मिलने में 2–3 महीने का समय लग जाता है। अगर आपने इस योजना के तहत होम लोन ले रखा है। तो आपको सब्सिडी मिलने में तीन माह का समय लग जायेगा। प्रधानमंत्री होम लोन योजना के तहत होम लोन लिया है।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

कॉलोनी में कितना पैसा मिलता है?
सामान्य जिलों के लाभार्थियों को 1.20 लाख रुपए और नक्सलग्रस्त जिलों में 1.30 लाख रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा प्रति आवास शौचालय के लिए 12 हजार रुपए दिए जाएंगे।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में कितने पैसे मिलते हैं?
प्रधानमंत्री जी आवास योजना के माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को घर बनाने के लिए पैसे देते हैं जिसे सीधे लाभार्थी के खाते में डाला जाता है। इस योजना के माध्यम से शहरी क्षेत्र के लोगों को 1,20,000 और ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक को 1,30,000 रूपये घर बनाने के लिए दिया जाता है।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ कैसे उठा सकते हैं?
पहले में 6,00,001 से 12,00,000 रुपये की सालाना आमदनी वाले लोग आते हैं। दूसरे स्लैब में 12,00,001 से 18,00,000 रुपये की सालाना आमदनी वाले लोग आते हैं। यानी, 6 लाख रुपये से 18 लाख रुपये की आमदनी वाले लोग प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर खरीद पर सब्सिडी पा सकते हैं।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

सरकारी योजनाओं का पता कैसे लगाएं?
sarkariyojnaa.com के इस वेबसाइट पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा लांच की गई नई और पुरानी सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाती है