You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

5 Years of MPMyGov - Share Your Thoughts

Start Date: 20-08-2022
End Date: 22-09-2022

MPMyGov पोर्टल के 5 साल, आप भी साझा करें अपने विचार

...

See details Hide details


MPMyGov पोर्टल के 5 साल, आप भी साझा करें अपने विचार

MPMyGov को सरकार के नागरिक सहभागिता मंच के रूप में स्थापित किया गया है, जो नीति निर्माण हेतु नागरिकों के साथ जुड़ने के लिए कई सरकारी निकायों, मंत्रालयों के साथ मिलकर काम करता है और जनहित और कल्याण के मुद्दों पर नागरिकों की राय व विचार लेता है।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 जुलाई 2014 को MyGov की शुरुआत के बाद मध्यप्रदेश में 22 अगस्त 2017 को एमपी माईगव शुरु किया गया है। लगभग सभी सरकारी विभाग अपने नागरिक सहभागिता कार्यक्रमों, नीति निर्माण के लिए परामर्श और विभिन्न सरकारी योजनाओं ,कार्यक्रमों की जानकारी प्रसारित करने के लिए MPMyGov प्लेटफॉर्म का लाभ उठाते हैं। MPMyGov ने चर्चा, कार्य, जनमत, सर्वेक्षण, ब्लॉग, वार्ता, क्विज़ जैसे सहभागिता के कई तरीकों को अपनाया है।

मध्यप्रदेश में ऊर्जा साक्षरता अभियान और लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का logo और स्कूली बच्चों के लिए यूनिफार्म डिजाइन आदि कुछ उल्लेखनीय पहल हैं, जिसे MPMyGov ने अभियान के माध्यम से क्रियान्वित किया है। बजट और विभिन्न शासकीय योजनाओं को बेहतर बनाने के लिए नागरिकों से सुझाव लेने में भी MPMyGov सराहनीय भूमिका निभा रहा है।

सहभागी शासन और तकनीकी क्रियान्वयन का यह महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म 22 अगस्त 2022 को अपनी स्थापना के 5 साल पूरे कर रहा है। इस मौके पर आप भी इस पोर्टल के बारे में अपने अनुभव साझा कीजिए ताकि यह शासन और जनता के बीच भागीदारी की अपनी भूमिका बेहतर तरीके से निभा सके।

आप अपने सुझाव / अनुभव नीचे comment box में साझा करें।

अंतिम तिथि - 22 सितम्बर 2022

All Comments
Reset
442 Record(s) Found

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

मृत्यु होने पर कितने पैसे मिलते हैं?
दरअसल,राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत गरीबी की रेखा के नीचे निवास करने वाले परिवार के मुखिया महिला या पुरुष जिनकी आयु 18 वर्ष से 59 वर्ष के बीच है. उनकी मौत के बाद आश्रितों को 30 हजार रुपये की एकमुश्त मुआवजा राशि दी जा रही है,हालांकि इस योजना के तहत आवेदक की आय गरीबी की सीमा रेखा के अंतर्गत होनी चाहिए|

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

कन्या सुकन्या योजना क्या है?
सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत 10 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं के नाम से माता पिता या उनके लीगल अभिभावक द्वारा यह खाता खुलवाया जा सकता है। जो 250/- रुपये से शुरू होकर 1.50 लाख हो सकता है। इसका उद्देश्य भविष्य में बच्ची के पढाई व शादी आदि में होने वाले खर्च की पूर्ति के लिए बचत एकत्रित करना है।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

क्या हमारे पास 2 सुकन्या समृद्धि खाता हो सकता है
अभिभावक किसी भी बैंक या डाकघर में नियमों के तहत केवल दो सुकन्या समृद्धि खाता खोल सकते हैं । हालांकि, अगर दूसरा जन्म जुड़वां लड़कियों का है या पहला जन्म तीन बच्चों का है तो अभिभावक नियमों के तहत तीसरा सुकन्या समृद्धि खाता खोल सकते हैं।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

सुकन्या समृद्धि योजना में 18000 जमा करने पर कितना मिलेगा?
इस तरह सुकन्या समृद्धि योजना खाते में कुल निवेश 1,50,000 रुपये का होगा| अभी 7.6 परसेंट का हिसाब लगाएं तो कुल निवेश 2,74,344 रुपये का होगा. यह खाता 2042 में मैच्योर हो जाएगा| इस तरह बेटी के नाम खाते में 4,24,344 रुपये मिलेंगे|

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

आंगनवाड़ी में महिलाओं को क्या क्या मिलता है?
आंगनवाड़ी योजना का लाभ सभी गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताएं और 6 वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा। इस योजना के अंतर्गत उनके बैंक खाते में 1500 रूपए की आर्थिक सहयता भेजी जाएगी जिससे वो अपने पोषण के लिए प्रयोग कर सकें। जो महिलाएं और बच्चे आंगनबाड़ी से जुड़े हैं उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

मध्यप्रदेश राज्य में आंगनबाड़ी में बच्चों को क्या क्या मिलता है?
आंगनवाड़ी विशेष रूप से निर्धन व निम्न आय वर्ग के परिवार के बच्चों के विकास और उनके स्वास्थ्य संबंधी सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, आंगनबाड़ी में प्रसवपूर्व,प्रसवपश्चात स्वास्थ्य,बाल विकास,विद्यालयी शिक्षा,शिशुओ के टीकाकरण इत्यादि सुविधाएं सम्मिलित होती हैं।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

डिलीवरी में कौन सा कार्ड लगता है?
हितग्राही को लाभ लेने के लिये असंगठित महिला मजदूर का पंजीयन कार्ड अथवा उसके द्वारा सूचित पंजीयन क्रमांक, शासकीय स्वास्थ्य संस्था में प्रसव का प्रमाण-पत्र, अधिकतम दो जीवित जन्म वाले प्रसव का एएनएम द्वारा जारी प्रमाण-पत्र, मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड, आधारकार्ड की छायाप्रति, संबद्ध बैंक खाते की पास-बुक फोटोकॉपी देना होगा।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

श्रमिक कार्ड से गर्भवती महिला को क्या फायदा है?
इसी हालात को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार प्रसूति सहायता योजना के अंतर्गत श्रमिक महिला को गर्भधारण करने पर 16000 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करते है। अगर आपके पास भी श्रमिक कार्ड है और गर्भवती होने पर 16000 प्राप्त करने के लिए आवेदन करना चाहते है तो इस आर्टिकल के अंत तक अवलोकन जरूर करे।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

सुकन्या योजना में कितने साल तक पैसा जमा होता है?
सुकन्या समृद्धि योजना की अवधि बालिका के 21 वर्ष के होने या 18 वर्ष की आयु के बाद उसकी शादी होने तक होती है। हालांकि, यह निवेश आपको अकाउंट खोलने की तारीख से 15 साल तक ही करना होता है। इसके बाद अकाउंट में मैच्योरिटी तक ब्याज मिलता रहेगा, भले ही इसमें कोई डिपॉज़िट न किया गया हो।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

सुकन्या योजना कितने साल तक?
सरकार की ओर से बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना चलाई जा रही है। ये एक बचत योजना है, इस स्कीम के तहत 21 साल तक के लिए अकाउंट खुलता है। इसमें शुरुआत के 15 सालों तक पैसा जमा करना पड़ता है।