You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

5 Years of MPMyGov - Share Your Thoughts

Start Date: 20-08-2022
End Date: 22-09-2022

MPMyGov पोर्टल के 5 साल, आप भी साझा करें अपने विचार

...

See details Hide details


MPMyGov पोर्टल के 5 साल, आप भी साझा करें अपने विचार

MPMyGov को सरकार के नागरिक सहभागिता मंच के रूप में स्थापित किया गया है, जो नीति निर्माण हेतु नागरिकों के साथ जुड़ने के लिए कई सरकारी निकायों, मंत्रालयों के साथ मिलकर काम करता है और जनहित और कल्याण के मुद्दों पर नागरिकों की राय व विचार लेता है।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 जुलाई 2014 को MyGov की शुरुआत के बाद मध्यप्रदेश में 22 अगस्त 2017 को एमपी माईगव शुरु किया गया है। लगभग सभी सरकारी विभाग अपने नागरिक सहभागिता कार्यक्रमों, नीति निर्माण के लिए परामर्श और विभिन्न सरकारी योजनाओं ,कार्यक्रमों की जानकारी प्रसारित करने के लिए MPMyGov प्लेटफॉर्म का लाभ उठाते हैं। MPMyGov ने चर्चा, कार्य, जनमत, सर्वेक्षण, ब्लॉग, वार्ता, क्विज़ जैसे सहभागिता के कई तरीकों को अपनाया है।

मध्यप्रदेश में ऊर्जा साक्षरता अभियान और लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का logo और स्कूली बच्चों के लिए यूनिफार्म डिजाइन आदि कुछ उल्लेखनीय पहल हैं, जिसे MPMyGov ने अभियान के माध्यम से क्रियान्वित किया है। बजट और विभिन्न शासकीय योजनाओं को बेहतर बनाने के लिए नागरिकों से सुझाव लेने में भी MPMyGov सराहनीय भूमिका निभा रहा है।

सहभागी शासन और तकनीकी क्रियान्वयन का यह महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म 22 अगस्त 2022 को अपनी स्थापना के 5 साल पूरे कर रहा है। इस मौके पर आप भी इस पोर्टल के बारे में अपने अनुभव साझा कीजिए ताकि यह शासन और जनता के बीच भागीदारी की अपनी भूमिका बेहतर तरीके से निभा सके।

आप अपने सुझाव / अनुभव नीचे comment box में साझा करें।

अंतिम तिथि - 22 सितम्बर 2022

All Comments
Reset
442 Record(s) Found

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

प्रतिभा किरण योजना कब शुरू हुई?
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा राज्य की बालिकाओं को शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करने के लिए वर्ष 2009 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप को शुरू किया गया था।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

महिलाओं के लिए कौन सी योजना है?
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना:-
सरकार इस योजना के माध्यम से महिलाओं के साथ होने वाले घरेलू हिंसा को रोकने के लिए और महिलाओं की मदद के लिए शुरू किये हैं। इस योजना के तहत सरकार उन महिलाओं को कानून और चिकित्सा की सुविधा प्रदान करते हैं घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं की मदद करते हैं।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

जाबालि योजना क्या है?
जाबालि योजना 1992-93 में शुरू की गई थी। यह योजना मध्य प्रदेश के बेदिया, बाँसडा और सांसी जनजातियों पर लक्षित है। इस योजना के तहत प्रति बच्चे 500-525 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

पोषण अभियान की जरूरत क्यों पड़ी?
संक्रमणों से लड़ने के लिए:- पहले दो साल में जैसे जैसे बच्चे बड़े होते हैं, वे खांसी, जुकाम, बुखार, दस्त जैसी बीमारियों से बार बार बीमार पड़ सकते हैं। बच्चों को इन सभी संक्रमण से बचने और लड़ने के लिए खाने में विभिन्न प्रकार के पोषण की जरूरत होती है।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

कुपोषण का मुख्य कारण क्या है?
कुपोषण के कारण:-
कुपोषण मुख्य रूप से आपके आहार में पोषक तत्वों की कमी के कारण होता है। यह या तो एक अपर्याप्त आहार या भोजन से पोषक तत्वों को अवशोषित करने में समस्याओं के कारण होता है।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

ण माह कौन सा महीना है?
सामुदायिक लामबंदी सुनिश्चित करने और लोगों की भागीदारी को बढ़ाने के लिए, हर साल सितंबर के महीने को पूरे देश में पोषण माह के रूप में मनाया जाता है।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

पोषण अभियान से क्या लाभ है?
मिशन का लक्ष्य बच्चों (0-6 वर्ष) में स्टंटिंग को 2016 में 38.4% से 2022 तक 25% तक कम करना है। पोषण अभियान का उद्देश्य महिलाओं और किशोर लड़कियों (15-49 वर्ष) में एनीमिया को कम करना और सुधार करना है । जन्म वजन । यह रणनीति जमीनी स्तर पर कुपोषण को मिटाने का एक अनूठा अवसर प्रस्तुत करती है।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

षण अभियान का मुख्य उद्देश्य क्या है?
पोषण अभियान का मुख्य लक्ष्य, नवजात से छह साल तक के बच्चों, किशोर उम्र लड़कियों, गर्भवती और बच्चों को दूध पिलाने वाली महिलाओं में पोषण का स्तर बढ़ाना था, पोषण अभियान तीन साल के लिए तैयार किया गया एक संपूर्ण अभियान है| इसमें देश के 36 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश शामिल हैं|

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

पोषण अभियान क्या है?
भारत में बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए पोषण संबंधी परिणामों में सुधार के लिए पोषण अभियान प्रमुख कार्यक्रम है । इसे राष्ट्रीय पोषण मिशन भी कहा जाता है।अभियान का फोकस किशोर लड़कियों, गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और 0-6 वर्ष की आयु के बच्चों की पोषण स्थिति पर जोर देना है ।