You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

5 Years of MPMyGov - Share Your Thoughts

Start Date: 20-08-2022
End Date: 22-09-2022

MPMyGov पोर्टल के 5 साल, आप भी साझा करें अपने विचार

...

See details Hide details


MPMyGov पोर्टल के 5 साल, आप भी साझा करें अपने विचार

MPMyGov को सरकार के नागरिक सहभागिता मंच के रूप में स्थापित किया गया है, जो नीति निर्माण हेतु नागरिकों के साथ जुड़ने के लिए कई सरकारी निकायों, मंत्रालयों के साथ मिलकर काम करता है और जनहित और कल्याण के मुद्दों पर नागरिकों की राय व विचार लेता है।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 जुलाई 2014 को MyGov की शुरुआत के बाद मध्यप्रदेश में 22 अगस्त 2017 को एमपी माईगव शुरु किया गया है। लगभग सभी सरकारी विभाग अपने नागरिक सहभागिता कार्यक्रमों, नीति निर्माण के लिए परामर्श और विभिन्न सरकारी योजनाओं ,कार्यक्रमों की जानकारी प्रसारित करने के लिए MPMyGov प्लेटफॉर्म का लाभ उठाते हैं। MPMyGov ने चर्चा, कार्य, जनमत, सर्वेक्षण, ब्लॉग, वार्ता, क्विज़ जैसे सहभागिता के कई तरीकों को अपनाया है।

मध्यप्रदेश में ऊर्जा साक्षरता अभियान और लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का logo और स्कूली बच्चों के लिए यूनिफार्म डिजाइन आदि कुछ उल्लेखनीय पहल हैं, जिसे MPMyGov ने अभियान के माध्यम से क्रियान्वित किया है। बजट और विभिन्न शासकीय योजनाओं को बेहतर बनाने के लिए नागरिकों से सुझाव लेने में भी MPMyGov सराहनीय भूमिका निभा रहा है।

सहभागी शासन और तकनीकी क्रियान्वयन का यह महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म 22 अगस्त 2022 को अपनी स्थापना के 5 साल पूरे कर रहा है। इस मौके पर आप भी इस पोर्टल के बारे में अपने अनुभव साझा कीजिए ताकि यह शासन और जनता के बीच भागीदारी की अपनी भूमिका बेहतर तरीके से निभा सके।

आप अपने सुझाव / अनुभव नीचे comment box में साझा करें।

अंतिम तिथि - 22 सितम्बर 2022

All Comments
Reset
442 Record(s) Found

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

राष्ट्रीय पोषण मिशन की शुरुआत कब हुई?
भारत सरकार ने देश में कुपोषण की उच्च दर जैसी समस्याओं से निपटने के लिए समय-समय पर कई योजनाएं शुरू की हैं। इनमें से कुछ योजनाएं 1975 में शुरू की गई एकीकृत बाल विकास योजना, 1993 में शुरू की गई राष्ट्रीय पोषण नीति, 1995 में शुरू की गई मध्याह्न भोजन योजना और 2013 में शुरू राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन आदि हैं।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

राष्ट्रीय पोषण योजना कब शुरू हुई?
पोषण अभियान: इस अभियान को मार्च 2018 में राजस्थान के झुंझुनू में लॉन्च किया गया था। इसका मकसद, गर्भवती महिलाओं, माताओं व बच्चो के पोषण ज़रूरतों को पूरा करना है। इसके अलावा इसका लक्ष्य बच्चों, महिलाओं में खून की कमी यानी अनीमिया को दूर करना भी है। यह महिला व बाल विकास मंत्रालय का फ्लैगशिप कार्यक्रम है।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

गर्भवती महिला को आंगनबाड़ी से कितना पैसा मिलता है?
5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि तीन किश्तों में मिलेगी। आंगनबाड़ी केन्द्र में जरूरी दस्तावेज के साथ आवेदन पर पंजीयन के बाद गर्भवती को पहली किश्त जारी हो जाएगी। गर्भावस्था के छह महीने पूरे होने के बाद दूसरी किश्त के लिए आवेदन करना होगा। संतान जन्म होने के बाद टीकाकरण व जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर तीसरी किश्त मिलती है।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

पोषण अभियान कब तक चलेगा?
इस योजना को आरंभ करने का निर्णय केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में 28 सितंबर 2021 को लिया गया। देश के 11.2 लाख सरकारी एवं सहायता प्राप्त स्कूलों के 11.8 करोड़ बच्चों को आने वाले 5 वर्षो तक पोषण युक्त भोजन इस योजना के माध्यम से उपलब्ध करवाया जाएगा।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

मध्य प्रदेश में आंगनबाड़ी में पोषाहार कितना मिलता है?
विभाग की ओर से गर्भवती व धात्री महिलाओं को प्रतिमाह 3 किलो गेहूं 1 किलो चने की दाल बच्चों को 2 किलो गेहूं व 1 किलो चने की दाल मिलेगी।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

बाल आहार क्या है?
दैनिक आहार में अन्न, दालें एवं पत्तेदार हरी सब्जियों को अधिक मात्रा में शामिल करना चाहिए। सब्जियों एवं एक मौसमी फल का प्रतिदिन सेवन करें। दूध,लस्सी, तरल पदार्थ एवं काफी मात्रा में पानी का सेवन करें। प्रचुर ऊर्जा वाले खाद्य पदार्थ, जैसे घी/तेल एवं चीनी, ऊर्जा की बढी हुई आवश्यकता को पूरा करने के लिए आवश्यक हैं।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

पोषण आहार योजना क्या है?
पोषण आहार योजना अनुसूचित खाद्य कार्यक्रमों के माध्यम से पौष्टिक भोजन प्रदान कर रही है। इन प्रयासों के बावजूद, कुछ बच्चे तीसरे डिग्री (स्तर) तक कुपोषण के चरण में हैं। ऐसे बच्चों को विशेष उपचार और अतिरिक्त पौष्टिक भोजन प्रदान की जाती है। अधिकांश बच्चे ग्रेड-I और ग्रेड-II कुपोषण से पीड़ित हैं।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

आंगनवाड़ी में बच्चों को क्या सिखाया जाता है?
बच्चों को अब यहां पोषण आहार और खेलकूद के साथ स्कूल जाने से पहले की प्रारंभिक शिक्षा भी दी जाएगी। इसमें तीन से छह साल तक के बच्चों को भाषा,गणित एवं अन्य व्यवहारिक चीजें सिखाई जाएंगी ताकि स्कूल में दाखिला से पहले ही बच्चों को भाषा व अक्षर ज्ञान हो।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

आंगनवाड़ी में बच्चों को खाना क्यों दिया जाता है?
स्वस्थ मस्तिष्क और शरीर के विकास के लिए बचपन में उत्तेजना महत्वपूर्ण है । पोषण इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, खासकर बच्चों के प्रारंभिक वर्षों के दौरान।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

आंगनवाड़ी केंद्र में कितने रजिस्टर होते हैं?
विभाग की ओर से एक आंगनबाड़ी केंद्र की गतिविधियों के लिए कार्यकर्ता को 11 रजिस्टर दिए जाते हैं। जिसमें कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिदिन का परिवार विवरण, पूरक पोषाहार स्टॉक, पूरक पोषाहार वितरण, शाला पूर्व शिक्षा, गर्भावस्था प्रसव,टीकाकरण,विटामिन रिकॉर्ड,गृह भेंट योजना, संदर्भ सेवाएं,मासिक वार्षिक सारांश और बच्चों के वजन के लिए ।