You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

5 Years of MPMyGov - Share Your Thoughts

Start Date: 20-08-2022
End Date: 22-09-2022

MPMyGov पोर्टल के 5 साल, आप भी साझा करें अपने विचार

...

See details Hide details


MPMyGov पोर्टल के 5 साल, आप भी साझा करें अपने विचार

MPMyGov को सरकार के नागरिक सहभागिता मंच के रूप में स्थापित किया गया है, जो नीति निर्माण हेतु नागरिकों के साथ जुड़ने के लिए कई सरकारी निकायों, मंत्रालयों के साथ मिलकर काम करता है और जनहित और कल्याण के मुद्दों पर नागरिकों की राय व विचार लेता है।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 जुलाई 2014 को MyGov की शुरुआत के बाद मध्यप्रदेश में 22 अगस्त 2017 को एमपी माईगव शुरु किया गया है। लगभग सभी सरकारी विभाग अपने नागरिक सहभागिता कार्यक्रमों, नीति निर्माण के लिए परामर्श और विभिन्न सरकारी योजनाओं ,कार्यक्रमों की जानकारी प्रसारित करने के लिए MPMyGov प्लेटफॉर्म का लाभ उठाते हैं। MPMyGov ने चर्चा, कार्य, जनमत, सर्वेक्षण, ब्लॉग, वार्ता, क्विज़ जैसे सहभागिता के कई तरीकों को अपनाया है।

मध्यप्रदेश में ऊर्जा साक्षरता अभियान और लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का logo और स्कूली बच्चों के लिए यूनिफार्म डिजाइन आदि कुछ उल्लेखनीय पहल हैं, जिसे MPMyGov ने अभियान के माध्यम से क्रियान्वित किया है। बजट और विभिन्न शासकीय योजनाओं को बेहतर बनाने के लिए नागरिकों से सुझाव लेने में भी MPMyGov सराहनीय भूमिका निभा रहा है।

सहभागी शासन और तकनीकी क्रियान्वयन का यह महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म 22 अगस्त 2022 को अपनी स्थापना के 5 साल पूरे कर रहा है। इस मौके पर आप भी इस पोर्टल के बारे में अपने अनुभव साझा कीजिए ताकि यह शासन और जनता के बीच भागीदारी की अपनी भूमिका बेहतर तरीके से निभा सके।

आप अपने सुझाव / अनुभव नीचे comment box में साझा करें।

अंतिम तिथि - 22 सितम्बर 2022

All Comments
Reset
442 Record(s) Found

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना क्या है?
समाज के अनुसूचित जाति वर्ग के लिये स्वयं का उद्योग (विनिर्माण)/सेवा उद्यम स्थापित करने हेतु बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराना है। योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को मार्जिन मनी सहायता, ब्याज अनुदान, ऋण गारंटी एवं प्रशिक्षण का लाभ शासन द्वारा दिया जाएगा।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

2009 का कौन सा अधिनियम 6 से 14 वर्ष की आयु के प्रत्येक बच्चे को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार प्रदान करता है?
संविधान (छियासीवां संशोधन) अधिनियम,2002 ने भारत के संविधान में अंत स्‍थापित अनुच्‍छेद 21-क,ऐसे ढंग से जैसा कि राज्‍य कानून द्वारा निर्धारित करता है,मौलिक अधिकार के रूप में छह से चौदह वर्ष के आयु समूह में सभी बच्‍चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का प्रावधान करता है।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

प्रौढ़ शिक्षा का क्या मतलब है?
प्रौढ़ शिक्षा का उद्देश्‍य उन प्रौढ व्‍यक्तियों को शैक्षिक विकल्‍प देना है, जिन्‍होंने यह अवसर गंवा दिया है और औपचारिक शिक्षा आयु को पार कर चुके हैं, लेकिन अब वे साक्षरता, आधारभूत शिक्षा, कौशल विकास (व्‍यावसायिक शिक्षा) और इसी तरह की अन्‍य शिक्षा सहित किसी तरह के ज्ञान की आवश्‍यकता का अनुभव करते हैं।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

सर्व शिक्षा अभियान का दूसरा नाम क्या है?
सर्वशिक्षा अभियान को “सभी के लिए शिक्षा” के नाम से भी जाना जाता है। इस अभियान के अंतर्गत ”सब पढ़े सब बढ़े” का नारा दिया गया है। सर्वशिक्षा अभियान भारत सरकार द्वारा 2000-01 में प्रारंभ किया गया था।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

प्रधानमंत्री कल्याण योजना कब तक चलेगी?
शुरुआत में प्रधानमंत्री कल्याण योजना को अप्रैल-जून 2020 की अवधि के लिए लॉन्च किया गया था, लेकिन बाद में इसे 30 नवंबर तक बढ़ा दिया गया था। इसके बाद इसे 31 मार्च 2022 तक बढ़ाया गया और अब फिर से इसे 30 सितंबर 2022 तक बढ़ाया जा रहा है।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

गरीब आदमी को क्या करना चाहिए?
गरीबी खत्म करने के लिए सरकार गरीबों के लिए चल रही समस्त फ्री स्कीमों को खत्म कर केवल मुफ्त शिक्षा एवं चिकित्सा दे। साथ ही उद्योगों को प्रोत्साहन दे। अफसरशाही खत्म हो, व्यापार एवं उद्योगों को अधिक से अधिक सुविधाएं एवं प्रोत्साहन दिया जाए, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और गरीबी खत्म होगी।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

मोदी जी ने क्या योजना निकाली है?
जन धन योजना, आयुष्‍मान योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना और उज्‍ज्‍वला योजना से करोड़ों लोगों के जीवन में परिवर्तन देखने को मिला। आइए आपको बताते हैं बीते 8 सालों में लाई गई मोदी सरकार की आठ योजनाओं के बारे में जिनका लाभ करोड़ों लोगों को मिल रहा है।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

एमपी में अभी कौन सी योजना चल रही है?
मध्य प्रदेश सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना:- इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी नागरिकों को विधवा पेंशन योजना ,वृद्धा पेंशन योजना ,विकलांग पेंशन योजनाओं से लाभान्वित किया जायेगा। सभी पात्र लाभार्थी नागरिकों को योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता राशि से लाभान्वित किया जायेगा।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

मध्यप्रदेश में ट्रैक्टर पर कितनी सब्सिडी मिलती है?
पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के तहत, नए ट्रैक्टर खरीदते समय 20 से 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

स्वरोजगार के क्या क्या लाभ है?
1- अपने रोजगार के द्वारा व्यक्ति कितना भी पैसा कमा सकता है। इसकी कोई लिमिट नहीं होती है, लेकिन नौकरी के द्वारा
व्यक्ति एक लिमिट के अनुसार ही पैसा कमाता है।
2- अपने बिजनेस के द्वारा व्यक्ति अन्य लोगों को भी रोजगार देता है,जो कि एक बहुत अच्छी बात है। अगर कोई व्यक्ति
किसी को रोजगार न दे तो ये दुनिया कैसे चलेगी।