You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

5 Years of MPMyGov - Share Your Thoughts

Start Date: 20-08-2022
End Date: 22-09-2022

MPMyGov पोर्टल के 5 साल, आप भी साझा करें अपने विचार

...

See details Hide details


MPMyGov पोर्टल के 5 साल, आप भी साझा करें अपने विचार

MPMyGov को सरकार के नागरिक सहभागिता मंच के रूप में स्थापित किया गया है, जो नीति निर्माण हेतु नागरिकों के साथ जुड़ने के लिए कई सरकारी निकायों, मंत्रालयों के साथ मिलकर काम करता है और जनहित और कल्याण के मुद्दों पर नागरिकों की राय व विचार लेता है।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 जुलाई 2014 को MyGov की शुरुआत के बाद मध्यप्रदेश में 22 अगस्त 2017 को एमपी माईगव शुरु किया गया है। लगभग सभी सरकारी विभाग अपने नागरिक सहभागिता कार्यक्रमों, नीति निर्माण के लिए परामर्श और विभिन्न सरकारी योजनाओं ,कार्यक्रमों की जानकारी प्रसारित करने के लिए MPMyGov प्लेटफॉर्म का लाभ उठाते हैं। MPMyGov ने चर्चा, कार्य, जनमत, सर्वेक्षण, ब्लॉग, वार्ता, क्विज़ जैसे सहभागिता के कई तरीकों को अपनाया है।

मध्यप्रदेश में ऊर्जा साक्षरता अभियान और लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का logo और स्कूली बच्चों के लिए यूनिफार्म डिजाइन आदि कुछ उल्लेखनीय पहल हैं, जिसे MPMyGov ने अभियान के माध्यम से क्रियान्वित किया है। बजट और विभिन्न शासकीय योजनाओं को बेहतर बनाने के लिए नागरिकों से सुझाव लेने में भी MPMyGov सराहनीय भूमिका निभा रहा है।

सहभागी शासन और तकनीकी क्रियान्वयन का यह महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म 22 अगस्त 2022 को अपनी स्थापना के 5 साल पूरे कर रहा है। इस मौके पर आप भी इस पोर्टल के बारे में अपने अनुभव साझा कीजिए ताकि यह शासन और जनता के बीच भागीदारी की अपनी भूमिका बेहतर तरीके से निभा सके।

आप अपने सुझाव / अनुभव नीचे comment box में साझा करें।

अंतिम तिथि - 22 सितम्बर 2022

All Comments
Reset
442 Record(s) Found

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

मध्य प्रदेश की औद्योगिक नीति क्या है?
मध्य प्रदेश निवेश सुविधा अधिनियम 2008 के प्रावधानों के तहत एकल बिन्दु प्रणाली को सुदृढ़ बनाकर इसे अधिक प्रभावी बनाना । वित्तीय प्रोत्साहन और रियायतों से निवेश को आकर्षित करना । औद्योगिक परियोजनाओं के लिए सरकारी और निजी भूमि उपलब्ध कराने में निवेशकों को सहायता प्रदान करना ।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

ग्राम स्कूल व्यवस्था क्या है?
इसमें ऐसी व्यवस्था की गई है जिसमें प्राथमिक तथा मध्य विद्यालयों का स्वामित्व समुदाय के पास हो तथा इन विद्यालयों को कुछ हद तक पंचायतों के प्रति जिम्मेदार बनाया जाये। सामुदायिक भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए भी इसमें कई व्यवस्था की गई है। प्रत्येक विद्यालय में ग्राम शिक्षा समिति का गठन एक ऐसी ही व्यवस्था है।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

गरीबों को क्या मिलेगा?
पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को 6 महीनों तक बढ़ा दिया गया है। 30 सितंबर 2022 तक गरीबों को मुफ्त राशन मिलता रहेगा। कोरोना काल में गरीबों को मदद मुहैया कराने के लिए इस स्कीम को शुरू किया गया था। इसके तहत गरीबों को प्रति व्यक्ति 5 किलो खाद्यान्न मुफ्त मिलता है।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

गरीबी से बाहर कैसे निकले?
ईमानदारी से कड़ी मेहनत ही एकमात्र उपाय हैं हमेंआलस्य त्याग रात दिन कड़ी मेहनत बड़े लग्न से करके गरीबी से निकला जा सकता है|!
1.प्रकृति के करीब रहना ।
2.पॉजिटिव लोगों का साथ ।
3.कुछ न कुछ सीखते रहना ।
4.किताबों से दोस्ती ।
5.जो अच्छा लगे उसे उसी पल कर लेना।
6.बच्चों के साथ खेलना ।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

मेड बंधान योजना क्या है?
इस योजना का लाभ किसान खेत की सीमा (मेड़) पर पौधरोपण करने पर ही ले सकेंगे। योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि किसान पशुपालन व खेती के साथ ही पौधरोपण कर अपनी आय बढ़ा सके। अनुदान लेने के लिए किसान को कम से कम 50 पौधे लगाने होंगे। अधिकतम कितने भी पौधे लगा सकते हैं।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

प्रधानमंत्री ट्रैक्टर योजना का लाभ कैसे लें?
पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के तहत, नए ट्रैक्टर खरीदते समय 20 से 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है। किसानों को उनके बैंक खाते में सीधे प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना के तहत लाभ दिया जाता है, इसलिए किसानों के लिए बैंक खाते के साथ-साथ इस बैंक खाते में आधार कार्ड लिंक होना आवश्यक है।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा नए उद्योगों को दिए जाने वाले प्रोत्साहन और सब्सिडी क्या हैं?
सूक्ष्म और लघु उद्योग के लिए स्थाई पूंजी निवेश पर 15% की सब्सिडी। विशाल परियोजनाओं के लिए भूमि सब्सिडी - 75% (प्रीमियम पर)। सूक्ष्म और लघु उद्योग के लिए रू. 2 दशलक्ष (40,000 अमरीकी डालर) की सीमा के साथ 7 साल की अवधि के लिए 5% की ब्याज सब्सिडी है।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

उद्यमी योजना का ट्रेनिंग कब से होगा?
मुख्यमंत्री उद्यमी योजनाओं के 16 हजार अभ्यार्थियों के चयन के बाद उद्योग विभाग उनके वेरीफिकेशन के लिए जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधकों को निर्देश दिया है। वेरीफिकेशन में सही पाए गए के बाद चयनित उम्मीदवारों को 15 दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

ध्यप्रदेश मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में उद्यम स्थापित करने के लिए कितना ऋण लिया जा सकता है?
इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के उन सभी नागरिकों को जो अपना खुद का उद्यम स्थापित करना चाहते हैं 10 लाख रुपए से लेकर 2 करोड़ रुपए तक का ऋण प्रदान किया जाएगा।

BrahmDevYadav 4 years 1 month ago

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा नए उद्योगों को कौन कौन से अनुदान दिए जाते हैं?
मुख्यमंत्री रोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, प्रधानमंत्री रोजगार योजना, फूड प्रोसेसिंग यूनिट, लघु एवं सूक्ष्म उद्योग सेक्टर में योजनाओं का फायदा लिया जा सकता है। नवीन उद्योग एवं सर्विस क्षेत्र में पूंजीगत विनियोग का 15 से 40 फीसदी तक अनुदान मिल सकता है।